दुकान खोलने आएगा इतना खर्च
अगर आप छोटे शहर या कस्बे से संबंध रखते हैं और वहां छोटी गार्मेंट्स शॉप (Garments Shop Setup Cost In India) खोलने की सोच रहे हैं तो लगभग 4-5 लाख रु. में शुरुआत हो सकती है. वहीं, अगर आप बड़े शहरों में दुकान खोलने की सोच रहे हैं तो बजट बढ़कर 9-10 लाख रु. पहुंच सकता है. अगर बजट कम है तो भी घबराने की ज़रूरत नहीं है. होम बेस्ड या ऑनलाइन बिजनेस सिर्फ 35 हज़ार से 2 लाख रु. तक में शुरु किया जा सकता है. थोक से खरीदकर रीसेल करना इसमें बेहतर विकल्प हैं.
अब सवाल उठता है कि 4-5 लाख रु. की लागत कहां-कहां आएगी? अगर आपकी अपनी जगह नहीं तो स्वभाविक आपको किराए पर एक जगह लेनी होगी. अनुमानित दुकान का किराया 5 से 35 हज़ार रु. महीना हो सकता है, लेकिन ये दर लोकेशन के हिसाब से तय होती है. शुरुआती कपड़ों की (Khapdo Ki Shop Kholne Me Kitna Kharcha Aayega) खरीद पर 2-4 लाख रु. लग सकते हैं. इसके साथ ही, रैक, काउंटर, लाइटिंग पर 35 हज़ार से 1 लाख रु. तक खर्चा आ सकता है. प्रचार के लिए 10 से 20 हज़ार रु. लग सकते हैं. इसके अलावा, रजिस्ट्रेशन या लाइसेंस जैसी चीज़ें भी हैं. अगर आप एक सहायक स्टाफ रखते हैं तो उसकी सैलरी 8 से 15 हज़ार प्रति माह हो सकती है. हालांकि ये सब खर्चे अनुमानित हैं.
किन चीज़ों की होगी ज़रूरत?
एक्सपर्ट करण रोहिल्ला ने बताया कि भीड़भाड़ वाला बाजार, मॉल या हाई फुटफॉल एरिया हो. इसके अलावा, डिस्प्ले रैक, हैंगर, मिरर, बिलिंग काउंटर, फर्नीचर, CCTV, लेडीज़, जेंट्स, किड्स, पार्टीवियर या डेलीवियर, जो भी कैटेगरी चुनें, स्टॉक थोक बाजार (दिल्ली, मुंबई, सूरत) से लें. बोर्ड, बैनर, सोशल मीडिया पेज, इंस्टाग्राम व फेसबुक पर एक्टिव प्रोमोशन करें. शुरुआत में फैमिली या पार्ट टाइम हेल्प, बाद में प्रोफेशनल स्टाफ.
यह भी पढ़ें: मैदा-आलू मिलाकर बेचा जा रहा ‘मिलावटी खोया’! इन 4 धांसू ट्रिक्स से खोले असली-नकली की पोल





