Last Updated:
ज्योतिका के बारे में भला कौन नहीं जानता है. आज के समय में भी इनका सिक्का चलता है. चलिए आपको ज्योतिका की सगी बहन से मिलवाते हैं जिन्होंने फिल्मों में जलवा दिखाया है.

इंडियन सिनेमा में कुछ हीरोइनें ऐसी हैं जिन्होंने साउथ के साथ साथ बॉलीवुड में भी जमकर काम किया है और खूब फेम हासिल किया है. ऐसा ही एक नाम है ज्योतिका. खुद भी एक्ट्रेस हैं तो उनके पति सूर्या भी सुपरस्टार. उन्होंने फिल्म ‘चंद्रमुखी’ में अपने प्रभावशाली अभिनय का की शुरुआत की थी. सूर्या से शादी के बाद, उन्होंने ज़्यादा फिल्मों में काम नहीं किया. लेकिन फिर एक समय आया जब ज्योतिका ने कमबैक किया. कुछ समय पहले उन्होंने अजय देवगन की शैतान में भी काम किया था.

ज्योतिका के कामकाज की बात करें तो वह ममूटी के साथ मलयालम फिल्म ‘काधल दी कोरे’ में काम कर खासा चर्चा में आई थीं. उनकी एक्टिंग को खूब सराहा गया था. शैतान के अलावा ज्योतिका की हालिया हिंदी फिल्म ‘श्रीकांत’ भी है जिसमें उन्होंने राजकुमार राव की मां का किरदार निभाया था. ज्योतिका हमेशा से ही फिल्मों को लेकर काफी सिलेक्टिव रही हैं. वह दमदार किरदार को ही चुनना पसंद करती हैं.

जिस समय ज्योतिका ने तमिल सिनेमा में कदम रखा था, उस समय उनकी बहन नगमा तमिल सिनेमा की एक मशहूर एक्ट्रेस हुआ करती थीं. उन्होंने रजनीकांत के साथ फिल्म ‘बादशाह’ में काम करके तमिल सिनेमा में अपनी पहचान बनाई. हालांकि, उन्होंने 2007 के बाद फिल्मों में काम करना छोड़ दिया. हाल ही में नगमा अपने परिवार के साथ ज्योतिका की बेटी के स्कूल फंक्शन में नजर आईं.

ज्योतिका और नगमा, दोनों बहनें साउथ का फेमस नाम रही है. कई लोग आज भी यही सोचते हैं कि नगमा, ज्योतिका सगी बहने हैं. मगर सच ये नहीं है.

ज्योतिका और नगमा सगी नहीं बल्कि सौतेली बहने हैं. ज्योतिका की मां सीमा की पहली शादी अरविंद मोरारजी से हुई थी. नगमा का जन्म इसी जोड़े से हुआ था. जबकि नगमा की मां की पहली शादी टिक न सकी. बाद में सीमा ने फिल्म निर्माता चंदर से शादी कर ली. इस शादी से सीमा को एक और बेटी का जन्म हुआ और वह हैं ज्योतिका.

ज्योतिका की सगी बहन रोशिनी हैं. 1998 में अरुण विजय और खुशबू अभिनीत फिल्म थुल्लीथ्रिंथा कलाम में, ज्योतिका की बहन रोशिनी ने अरुण विजय के साथ स्क्रीन शेयर की थी.

उन्होंने कुल मिलाकर सिर्फ़ 6 फ़िल्मों में ही काम किया है, न सिर्फ तमिल में, बल्कि तेलुगु और कन्नड़ में भी. इस वजह से, फैंस रोशनी को कम भी जानते हैं. वह लाइमलाइट से भी दूर रहती हैं.

ज्योतिका जैसी दिखने वाली रोशिनी की तस्वीरें फैन्स इंटरनेट पर शेयर कर रहे हैं. फिलहाल, नगमा और रोशिनी दोनों ही एक्टिंग से दूर हैं. सिर्फ़ ज्योतिका ही फिल्मों में काम कर रही हैं.
August 17, 2025, 15:07 IST





