Last Updated:
‘शक्तिमान’ और ‘महाभारत’ जैसे सीरियल्स से पॉपुलर हुए मुकेश खन्ना अपनी बेबाकी के लिए जाने जाते हैं. वह खुलकर बात करना पसंद करते हैं. अब उन्होंने दावा किया है कि अमिताभ बच्चन ने नकली दाढ़ी लगाते हैं.
मुकेश खन्ना ने बिग बी को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा.नई दिल्ली. अमिताभ बच्चन फिल्म इंडस्ट्री के सबसे पसंदीदा एक्टर हैं. 82 साल की उम्र में भी वह खूब काम करते हैं और फिटनेस के मामले में युवा स्टार्स को भी मात देते हैं. इस बीच मुकेश खन्ना ने अमिताभ बच्चन को लेकर बात की. उन्होंने दावा किया कि वह नकली दाढ़ी का इस्तेमाल करते हैं लेकिन बहुत मेहनती एक्टर हैं.
फिल्मीज्ञान के साथ इंटरव्यू में मुकेश खन्ना से अमिताभ बच्चन के बारे में उनके विचार पूछे गए. उन्होंने जवाब में कहा, ‘बहुत-बहुत सीरियस एक्टर हैं. मुझे हैरानी है कि इस उम्र में भी वह दाढ़ी लगाते हैं, जो मैं नहीं लगा सकता. और उनके बारे में टीनू वर्मा जैसे एक्शन डायरेक्टर से सुना है कि सर, उन्हें इतने सारे प्रॉब्लम्स हैं, लेकिन मैं उनकी सराहना करता हूं. वह एक बहुत ही गंभीर एक्टर है.’
‘केबीसी 17’ को होस्ट कर रहे अमिताभ बच्चन
अमिताभ बच्चन अपनी एक्टिंग स्किल्स से दशकों से दर्शकों को हैरान करते आ रहे हैं. वर्तमान में वह ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (KBC) के सीजन 17 को होस्ट कर रहे हैं. हाल ही में KBC के स्वतंत्रता दिवस स्पेशल एपिसोड में भारतीय सेना की कर्नल सोफिया कुरेशी, भारतीय वायुसेना की विंग कमांडर व्योमिका सिंह और भारतीय नौसेना की कमांडर प्रेरणा देवोस्थली का स्वागत किया. यह एपिसोड 15 अगस्त को प्रसारित हुआ.
रजनीकांत के साथ बिग बी ने किया काम
बिग बी को आखिरी बार राजिनीकांत की फिल्म ‘वेट्टैयन’ में देखा गया था, जिसमें वह फहद फासिल, राणा दग्गुबाती और ऋतिका सिंह के साथ दिखाई दिए थे. यह फिल्म पिछले साल अक्टूबर में रिलीज हुई थी. फिलहाल, उनके पास रिभु दासगुप्ता की फिल्म सेक्शन 84 भी है, जिसमें डायना पेंटी और निम्रत कौर भी लीड किरदारों में नजर आएंगी.
‘कल्कि 2898 एडी’ के सीक्वल में होंगे बिग बी
इसके अलावा, बिग बी कल्कि 2898 एडी के सीक्वल में भी नजर आएंगे, जिसमें कमल हासन, प्रभास, दीपिका पादुकोण और अन्य कई सितारे शामिल हैं. हाल ही में मीडिया से बातचीत में नाग अश्विन ने फ्रेंचाइजी के दूसरे पार्ट के बारे में बात की और खुलासा किया, ‘दूसरे पार्ट में प्रभास का ज्यादा योगदान होगा, क्योंकि फिल्म कर्ण और अश्वत्थामा के किरदारों के इर्द-गिर्द केंद्रित होगी.’ अश्विन ने यह भी बताया कि ‘कल्कि 2’ की शूटिंग दिसंबर 2025 में शुरू होगी.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
First Published :
August 16, 2025, 12:47 IST





