Last Updated:
Amrita Singh Saif Ali Khan Divorce Reason : बॉलीवुड एक्ट्रेस अमृता सिंह ने बेताब फिल्म से बॉलीवुड में एंट्री ली थी. 5 अगस्त 1983 को रिलीज हुई बेताब फिल्म में सनी देओल के साथ उनकी जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था. 2 करोड़ के बजट में बनी यह फिल्म ब्लॉकबस्टर रही थी. दिल्ली की रहने वाली अमृता सिंह ने अमिताभ बच्चन से लेकर अनिल कपूर-सलमान खान के साथ काम किया. अक्टूबर 1991 में उन्होंने अपने से 12 साल छोटे एक्टर सैफ अली खान के साथ शादी करके सबको चौंका दिया था. हालांकि 2004 में दोनों के बीच तलाक हो गया. तलाक के बाद जहां सैफ अली ने करीना कपूर से शादी कर ली वहीं अमृता ने फिर अपना घर नहीं बसाया. उनकी बेटी सारा अली खान भी एक्ट्रेस हैं. तलाक के बाद एक इंटरव्यू में अमृता ने अपनी जिंदगी के कई राज खोले थे.

बॉलीवुड एक्ट्रेस अमृता सिंह ने बड़े अरमान से अपने से 12 साल छोटे एक्टर सैफ अली खान से शादी रचाई थी. दोनों की पहली मुलाकात एक फोटो शूट के दौरान हुई थी. सिमी ग्रेवाल को दिए एक इंटरव्यू में अमृता सिंह और सैफ अली खान ने अपनी लव स्टोरी सुनाई थी. सैफ अली खान ने बताया था, ‘मैंने अमृता को डिनर चलने के फोन किया तो उन्होंने मुझे अपने घर पर बुलाया और साथ में डिनर का ऑफर दिया. हम दोनों ने एकसाथ खाना खाया. इसके बाद मैं अमृता के घर से नहीं गया और वहीं ठहर गया. पूरे दो दिन तक अमृता के घर पर ही रहा. जब शूटिंग के निकला तो अमृता से 100 रुपये उधार मांगे.’

दोनों ने परिवार-रिश्तेदारों को बताए बिना 1991 में शादी कर ली. अमृता ने 1995 में बेटी सारा को जन्म दिया. 2004 में दोनों ने आपसी सहति से तलाक ले लिया. शादी के बाद अमृता ने फिल्मों में काम बंद कर दिया था. इसकी वजह बताते हुए अमृता ने कहा था, ‘उस समय मेरी प्राथमिकताएं कुछ और थीं. मैंने शादी के बाद कुछ साल तक काम किया है. मैं कुछ अलग करना चाहती थी. फिल्मों में काम करके थक चुकी थी. जब मैं पहली बार प्रेग्नेंट हुई तो मैंने तय कर लिया था कि अब काम नहीं करना है. मैंने इंडस्ट्री छोड़ दी. मेरे मन में एक हैप्पी फैमिली का दृश्य था. शादी उसी खुशनुमा तस्वीर का हिस्सा थी. जब बच्चे पैदा हुए तो मुझे लगा कि उन्हें मेरी जरूरत ज्यादा है. फिर तो चीजें बहुत तेजी से बदल गईं. ये चीजें अपने आप हो जाती हैं, पता भी नहीं चलता. मुझे इंडस्ट्री छोड़ने का जरा भी अफसोस नहीं है.’

एक्ट्रेस ने कहा, ‘मैं भी आम महिलाओं की तरह ही हूं. शादी के बाद मैं बेपरवाह जरूर हो गई. महिलाओं की आदत होती है. शादी के बाद घर की जिम्मेदारियां आ जाती हैं. दो बच्चे हैं और क्या चाहिए जिंदगी में. कुछ इस तरह के सोच हो गई थी. हां एक महिला के लिए यह जरूरी है कि वह अच्छी दिखे और कुछ को मेंटेन रखे. सैफ कभी डिमांडिंग नहीं रहे. वो खुद को फिट रखते थे. जिम जाते थे. अब मैं भी फिट और हेल्दी रहना चाहती हूं क्योंकि मुझे अपने दोनों बच्चों की देखभाल करनी है. मैंने दोबारा काम करना शुरू किया है. मैंने अपना 15 किलो वजन भी घटाया है.’

अमृता ने डिवोर्स से ज्यादा अपनी मां की मौत को जीवन का सबसे बुरा दौर बताया. उन्होंने कहा, ‘जब मेरी मां गुजरीं तो वह मेरे जीवन का सबसे मुश्किल समय था. मैं अपनी मां के करीब थी. उनकी मौत के बाद मैं पूरी तरह से टूट गई थी. मेरे भाई-बहन नहीं हैं. मैं मां के साथ रहती थी. जब इब्राहिम पैदा हुआ तो वह बहुत बीमार पड़ गया था. यह मेरे जीवन का दूसरा सबसे मुश्किल दौर था. तलाक का दुख इनकी तुलना में कुछ भी नहीं है. मेरे बारे में बहुत कुछ कहा जा चुका था. बहुत कुछ लिखा जा चुका था. ऐसे में मैं क्या कहती. मैं अपने पर्सनल इमोशन किसी के साथ शेयर नहीं करना चाहती. मेरे बच्चे मेरी पहली प्राथमिकता थे. मैं खुद पर बहुत ध्यान देती चाहती थी.’

बेताब एक्ट्रेस ने बताया, ‘तलाक के बाद मुझे काम की जरूरत थी. मानसिक और फाइनेंशियल सपोर्ट की जरूरत थी. मेरे दो बच्चे थे. मैं घर पर हार कर नहीं बैठना चाहती थी. मैंने फिर से काम करने का फैसला किया. वैसे तो मैं बहुत आलसी हूं. मेरे पास जो कुछ भी है, उसी में संतुष्ट थी. सबसे पहले तो मुझे इस स्टेज से बाहर निकलना पड़ा. एक्टिंग छोड़ने का मुझे जरा भी अफसोस नहीं है. हर औरत के लिए शादी जिंदगी का एक बहुत चीज होती है. शादी करने का अनुभव मेरे लिए बहुत शानदार रहा. मेरे दो खूबसूरत बच्चे हैं. मेरी शादी नहीं चल पाई, इसका जरा भी मुझे अफसोस नहीं है. 12 साल की शादीशुदा जिंदगी में मुझे बहुत कुछ मिला.’

उन्होंने आगे बताया, ‘तलाक के बाद मुझे सबसे पहले तो अपनी मानसिक स्थिति से जूझना पड़ा. फिर मुझे अपनी फिटनेस पर ध्यान देना पड़ा. मैं नहीं चाहती थी कि बच्चे मुझे परिस्थतियों के साथ हारा हुआ देखें. तलाक से मैं बहुत दुखी थी. अब मैं अपनी जिंदगी से कुछ तरह से खुश हूं और कुछ तरह से नाखुश भी हूं. जिंदगी के हर मोड़ पर यह होता है. बस दुख इस बात का है कि बच्चों को समय नहीं दे पाई.’ दोबारा शादी करने के सवाल पर अमृता ने कहा था, ‘अब मैं 16 साल की तो हूं नहीं. सच कहूं तो मैं इस बारे में नहीं सोचती. मेरे पास वो सब कुछ है जो एक पति दे सकता है, कुछ चीजों को छोड़कर, इसलिए मुझे शादी की जरूरत नहीं है.’

अमृता सिंह ने तलाक की वजह कभी खुलकर नहीं बताई लेकिन सैफ अली ने एक इंटरव्यू में इशारों-इशारों में बहुत कुछ बताया था. यह इंटरव्यू उन्होंने तलाक के तत्काल बाद दिया था. सैफ ने कहा था, ‘मुझे 5 करोड़ रुपए बतौर एलिमनी देने हैं. 2.5 करोड़ दे चुका हूं. बाकी पैसा भी दे दूंगा. मैं शाहरुख खान नहीं हूं. बंगला दे दिया है. मेरी मां-बहन को ताने दिए गए. गालियां दी गईं. मैं इन सब चीजों से गुजरा हूं.’
August 16, 2025, 12:25 IST





