खेल » कान्हा बन इन एक्टर्स ने मोह लिया था मन, पूजने लगे थे फैंस, 1-2 नहीं, ये सुपरस्टार 17 बार बना था श्री कृष्ण

कान्हा बन इन एक्टर्स ने मोह लिया था मन, पूजने लगे थे फैंस, 1-2 नहीं, ये सुपरस्टार 17 बार बना था श्री कृष्ण

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

श्री कृष्ण जन्माष्टमी की पूरे देश में धूम है. लोग आज पूरे भक्ति भाव से कृष्ण की पूजा अर्चना कर रहे हैं. हर साल की तरह ही इस साल भी बॉलीवुड सितारे पूरे उल्लास से त्योहार मना रहे हैं. तो चलिए आज जन्माष्टमी के पावन अवसर पर आपको उन एक्टर्स के बारे में बताते हैं जिन्होंने पर्दे पर श्री कृष्ण का रोल अदा किया था.

बॉलीवुड से लेकर टीवी और साउथ तक कई एक्टर्स पर्दे पर श्री कृष्ण का रोल अदा कर चुके हैं. एक सुपरस्टार ने तो पर्दे पर सबसे ज्यादा बार कृष्ण बनने का रिकॉर्ड बना डाला था. वो एक नहीं, दो नहीं बल्कि अपने करियर के दौरान कुल 17 बार श्री कृष्ण के रोल में नजर आए थे.

नितीश भारद्वाज – महाभारत (1988)- नितीश भारद्वाज का श्रीकृष्ण का अभिनय आज भी सबसे यादगार माना जाता है. बी.आर. चोपड़ा की महाभारत में उन्होंने गीता उपदेश से लेकर पूरी कथा में कृष्ण के मार्गदर्शन को जीवित कर दिया. उनकी गहरी आवाज और शांत स्वभाव ने दर्शकों के दिलों में ऐसी जगह बनाई की आज भी लोग उन्हें कृष्ण के किरदार के लिए याद करते हैं. रामानंद सागर की रामायण के बाद जैसे लोगों ने अरुण गोविल को राम मानकर उनकी पूजा करनी शुरू कर दी थी, ठीक वैसे ही लोगों ने नितीश भारद्वाज को भी श्री कृष्ण मान लिया था.

स्वप्निल जोशी – श्रीकृष्ण (1993)- बचपन के कृष्ण का किरदार स्वप्निल जोशी ने निभाया था. उनकी मासूमियत, बाल-लीलाओं और राधा संग दोस्ती ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया. बाद में वे मराठी फिल्मों के बड़े स्टार बने, लेकिन उन्हें सबसे पहले पहचान बाल-कृष्ण के रूप में ही मिली.

सर्वदमन डी. बनर्जी- रामानंद सागर की ‘श्रीकृष्ण’ में उन्होंने यंग कृष्णा का रोल अदा किया था. उनके चेहरे की मासूमियत लोगों के दिलों में बस गई थी. वो इस रोल से छोटे पर्दे पर अमर हो गए थे.

सौरभ राज जैन – महाभारत (2013)- स्टार प्लस के शो ‘महाभारत’ में सौरभ राज जैन ने कृष्ण की भूमिका निभाई. उनकी मुस्कान और संतुलित अभिनय ने उन्हें नई पीढ़ी का प्रिय कृष्ण बना दिया. उन्होंने अर्जुन को गीता का ज्ञान देते हुए अत्यंत प्रभावशाली प्रदर्शन किया था.

सुमेध मुद्गलकर – राधाकृष्ण (2018–2023)- हाल ही के वर्षों में स्टार भारत के राधाकृष्ण सीरियल में सुमेध मुद्गलकर ने कृष्ण का अभिनय किया. उनकी और मल्लिका सिंह (राधा) की जोड़ी दर्शकों को बेहद पसंद आई. उन्होंने कृष्ण के दार्शनिक और प्रेममय दोनों ही रूपों को खूबसूरती से पेश किया.

अक्षय कुमार ने साल 2012 की फिल्म ओेमजी में श्री कृष्ण रोल अदा किया था. इस रोल में अक्षय कुमार को काफी पसंद किया गया था.

आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं साउथ सुपरस्टार पवन कल्याण भी पर्दे पर कान्हा का रोल अदा कर चुके हैं. उन्होंने अक्षय कुमार की फिल्म ओएमजी के रीमेक में श्री कृष्ण का रोल अदा किया था.

आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री नंदमुरी तारक राम राव (एनटीआर) ने अपने करियम में श्री कृष्ण के रोल से ही पहचान बनाई थी. तेलुगु सुपरस्टार नंदमुरी तारक राम राव ने 17 फिल्मों में कान्हा का रोल अदा किया था. तेलुगु फिल्मों के फैंस उन्हें श्री कृष्ण मान कर सच में उन्हें पूजने लगे थे.

homeentertainment

कान्हा बन इन एक्टर्स ने मोह लिया था मन, पूजने लगे थे फैंस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी