Last Updated:
सैफ अली खान, पटौदी के 10वें नवाब हैं. उनका आज 55वां जन्मदिन है. उन्होंने कई बेहतरीन फिल्में की हैं. करोड़ों में फीस लेते हैं. आज उनके पास अकूत प्रॉपर्टी है. सैफ कई बिजनेस वेंचर्स हैं.
सैफ अली खान का आज 55वां बर्थडे है. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @actorsaifalikhan)साल 2011 में सैफ अली खान के पिता मंसूर अली खान के निधन हुआ था. इसके बाद सैफ पटौदी के दसवें नवाब बने. सैफ ने जो शाही लाइफ जी है, बॉलीवुड के बड़े-बड़े स्टार्स उसे सपने में ही देख सकते हैं. सैफ न केवल विरासत से नवाब हैं बल्कि अपनी योग्यता से भी. अपनी पहली फिल्म ‘परंपरा’ से लेकर अपकमिं फिल्म ‘हैवान’ तक, उन्होंने अपनी बेहतरीन एक्टिंग स्किल को दिखाया है.
सैफ अली खान की नेटवर्थ
सैफ अली खान के 2 प्रोडक्शन हाउस
सैफ के पास दो प्रोडक्शन हाउस भी हैं, इल्यूमिनाटी फिल्म्स और ब्लैक नाइट फिल्म्स. उनकी संपत्ति का एक बड़ा हिस्सा पैतृक संपत्ति से जुड़ा है, खासतौर पर हरियाणा में स्थित पटौदी पैलेस, जिसकी कीमत लगभग 800 करोड़ रुपये है.
सैफ अली खान की आने वाली फिल्म
सैफ को आखिरी बार नेटफ्लिक्स एक्शन थ्रिलर ‘ज्वेल थीफ – द हाइस्ट बिगिन्स’ में एक ज्वेल थीफ की भूमिका निभाते हुए देखा गया था, जिसमें निकिता दत्ता और जयदीप अहलावत भी थे. अगली फिल्म में वह अक्षय कुमार के साथ प्रियदर्शन की आगामी फिल्म ‘हैवान’ में स्क्रीन साझा करेंगे.
रमेश कुमार, सितंबर 2021 से न्यूज 18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. इससे पहले एबीपी न्यूज, हिंदीरश (पिंकविला), हरिभूमि, यूनीवार्ता (UNI) और नेशनल दुनिया में काम कर चुके हैं. एंटरटेनमेंट, एजुकेशन और पॉलिटिक्स में रूच…और पढ़ें
रमेश कुमार, सितंबर 2021 से न्यूज 18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. इससे पहले एबीपी न्यूज, हिंदीरश (पिंकविला), हरिभूमि, यूनीवार्ता (UNI) और नेशनल दुनिया में काम कर चुके हैं. एंटरटेनमेंट, एजुकेशन और पॉलिटिक्स में रूच… और पढ़ें
Mumbai,Maharashtra
August 16, 2025, 08:35 IST





