Last Updated:
Raj Kundra Responds To PR Stunt Allegations: शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा पर 60.48 करोड़ रुपये के गलत इस्तेमाल का आरोप लगा है. राज ने प्रेमानंद महाराज को किडनी देने की इच्छा जताई, जिसे लोग पीआर स्टंट बता रहे है…और पढ़ें
राज कुंद्रा ने सोशल मीडिया पर ही ट्रोल्स को जवाब दिया है. यह वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर राज कुंद्रा के इस कदम की जमकर चर्चा होने लगी. कुछ लोगों ने उनके इस कदम की तारीफ की तो कुछ ने इसे ‘पीआर स्टंट’ करार दिया. लगातार बढ़ती आलोचनाओं के बाद राज कुंद्रा ने इंस्टाग्राम और एक्स (ट्विटर) पर सफाई दी है.
‘कम जज करो, ज्यादा प्यार करो’

राज कुंद्रा का पोस्ट.
शिल्पा शेट्टी के सवाल से कैसे उठी ये बात
दरअसल, शिल्पा शेट्टी ने प्रेमानंद जी महाराज से पूछा कि वह शांति के लिए क्या करें और राधा नाम जप कैसे करना चाहिए. तब प्रेमानंद जी महाराज ने कहा कि उन्हें कैसे भी राधा नाम जप करना चाहिए, और इससे सारे कष्टों से मुक्ति मिलेगी.
राज कुंद्रा ने जताई थी मदद की इच्छी
महाराज जी ने बताया कि उनकी दोनों किडनियां फेल हो गई हैं और पिछले 10 सालों से वह खराब किडनियों के साथ जी रहे हैं. उन्होंने आगे कहा कि कभी भी ईश्वर का बुलावा आ सकता है और अब उन्हें इस बात से बिलकुल भी डर नहीं लगता है. प्रेमानंद महाराज की ये बातें सुनकर राज कुंद्रा तुरंत अपनी इच्छा जाहिर कर दी. उन्होंने कहा- ‘मैं पिछले 2 सालों से आपको फॉलो कर रहा हूं. मेरे पास कोई सवाल नहीं है. आप इतने पॉपुलर हैं. जब भी मन में कोई सवाल या डर होता है तो आपके वीडियो से वो सारे जवाब अगले ही दिन मिल जाते हैं’. राज ने आगे कहा, ‘आप सबकी इंस्पिरेशन हैं. मैं आपकी तकलीफ को जानता हूं, मैं अगर आपके काम आ पाऊं तो मेरी 1 किडनी आपके नाम’.
फिर क्या बोले प्रेमानंद महाराज
यह सुनकर वहां मौजूद लोग तो हैरान हुए ही, खुद शिल्पा भी कुछ पल के लिए भौंचक्की रह गईं. राज कुंद्रा के इस कथन को प्रेमानंद महाराज ने प्यार और सम्मान की भावना से जोड़ा और कहा नहीं… मेरे लिए इतना ही बहुत है कि आप खुश रहें. उन्होंने आगे कहा- जब तक बुलावा नहीं आएगा, तब तक किडनी की वजह से हम दुनिया नहीं छोड़ेंगे. और सच तो ये कि जब बुलावा आता है तो जाना ही पड़ता है. लेकिन आपका ये सदभाव हम हृदय से स्वीकार करते हैं. सोशल मीडिया पर यह बयान तेजी से वायरल हो रहा है.
शिखा पाण्डेय News18 Digital के साथ दिसंबर 2019 से जुड़ी हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल से ज्यादा का अनुभव है. News18 Digital से पहले वह Zee News Digital, Samachar Plus, Virat Vaibhav जैसे प्रतिष्ठ…और पढ़ें
शिखा पाण्डेय News18 Digital के साथ दिसंबर 2019 से जुड़ी हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल से ज्यादा का अनुभव है. News18 Digital से पहले वह Zee News Digital, Samachar Plus, Virat Vaibhav जैसे प्रतिष्ठ… और पढ़ें
Noida,Gautam Buddha Nagar,Uttar Pradesh
August 16, 2025, 07:38 IST





