भारत » Aaj Ka Mausam LIVE | IMD Weather Today | बंगाल की खाड़ी में बना नया सिस्‍टम, इन राज्‍यों में बहुत भारी बारिश के आसार, IMD का रेड अलर्ट | aaj ka mausam imd weather today live bay of bengal new system very heavy rainfall forecast red alert delhi ncr traffic updates

Aaj Ka Mausam LIVE | IMD Weather Today | बंगाल की खाड़ी में बना नया सिस्‍टम, इन राज्‍यों में बहुत भारी बारिश के आसार, IMD का रेड अलर्ट | aaj ka mausam imd weather today live bay of bengal new system very heavy rainfall forecast red alert delhi ncr traffic updates

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

Aaj Ka Mausam LIVE: देशभर में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है. कुछ राज्‍यों में मूसलाधार बारिश जमकर तबाही मचा रही है तो कहीं पर बरसात की रफ्तार धीमी पड़ी हुई है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कुछ राज्‍यों …और पढ़ें

बंगाल की खाड़ी में बना नया सिस्‍टम, बहुत भारी बारिश का IMD का रेड अलर्टबंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर डेवलप होने के कारण ओडिशा, आंध्र प्रदेश, छत्‍तीसगढ़ से लेकर महाराष्‍ट्र और गोवा तक में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. (पीटीआई/फाइल फोटो)
Aaj Ka Mausam LIVE: देशभर में मौसम का तेवर लगातार बदल रहा है. हर क्षेत्र में मौसम का अलग-अलग रंग देखने को मिल रहा है. जम्‍मू-कश्‍मीर, उत्‍तराखंड और हिमाचल प्रदेश में लगातार भारी बारिश ने डेली लाइफ को पटरी से उतार दिया है. फ्लैश फ्लड और लैंडस्‍लाइड से व्‍यापक पैमाने पर तबाह मची है. इन प्रदेशों में बारिश का दौर फिलहाल थमता नजर नहीं आ रहा है. पिछले कुछ दिनों में बिहार, ओडिशा, पश्चिम बंगाल जैसे राज्‍यों में बारिश की रफ्तार थोड़ी कम हुई थी, पर अब मॉनसून के एक बार फिर से रफ्तार पकड़ने की संभावना प्रबल हो गई है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग यानी IMD के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में एक बार फिर से नया सिस्‍टम डेवलप हो रहा है. लो प्रेशर एरिया बिल्‍डअप होने की वजह से ओडिशा से लेकर महाराष्‍ट्र तक में जोरदार बारिश का दौर फिर से शुरू होने की संभावना बढ़ गई है. IMD ने कुछ एरिया के लिए भारी से बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट भी जारी किया है.

IMD ने गोवा और कोंकण क्षेत्र के लिए शनिवार 16 अगस्‍त 2025 को भारी से बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है. स्‍थानीय प्रशासन और आमलोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. मौसम विज्ञानियों ने इसके साथ ही गोवा के अलावा महाराष्‍ट्र और गुजरात राज्‍य में अगल 7 दिनों तक तेज से बहुत तेज बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है. मध्‍य महाराष्‍ट्र के घाट क्षेत्र में 17 और 18 अगस्‍त को अत्‍यंत भारी वर्षा होने की चेतावनी जारी की गई है. गुजरात और आसपास के क्षेत्रों में 1 अगस्‍त को मूसलाधार बारिश होने का अलर्ट है. बता दें कि इनमें से कई क्षेत्रों में कुछ दिनों से मौसम का मिजाज शांत बना हुआ था. मानसून भी मंद पड़ा था, पर अब एक बार फिर से मौसमी हलचल बढ़ने का पूर्वानुमान है.

बंगाल की खाड़ी में नया सिस्‍टम

बंगाल की खाड़ी में नया सिस्‍टम डेवलप होन की वजह से दक्षिण ओडिशा और उससे सटे उत्‍तरी आंध्र प्रदेश में लो प्रेशर यानी निम्‍न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है. इसका धीरे-धीरे आगे बढ़ने के साथ ही और स्‍ट्रॉन्‍ग होने की संभावना है. इस वजह से ओडिशा से लेकर महाराष्‍ट्र तक पर इसका असर पड़ने वाला है. इसके प्रभाव से मानसून को मजबूती मिलेगी और लगातार बारिश होगी. मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी राजस्थान, मध्य महाराष्ट्र, तेलंगाना, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और पश्चिम मध्य प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है. इसके अलावा तटीय आंध्र प्रदेश, तटीय कर्नाटक, पूर्वी मध्य प्रदेश, गुजरात क्षेत्र, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, केरल और माहे, कोंकण और गोवा, मराठवाड़ा, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, पंजाब, उत्तराखंड और विदर्भ में अलग-अलग स्थानों पर भी भारी बारिश होने की संभावना है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी