खेल » देशभक्ति फिल्म के लिए शूट करना था सुहागरात का गाना, सजी थी सेज, असमंजस में एक्टर, नहीं भूल सका वो मनहूस रात

देशभक्ति फिल्म के लिए शूट करना था सुहागरात का गाना, सजी थी सेज, असमंजस में एक्टर, नहीं भूल सका वो मनहूस रात

Facebook
Twitter
WhatsApp

नई दिल्ली. बॉलीवुड के इतिहास को 100 साल से ज्यादा का समय हो चुका है. इन 100 सालों में लाखों फिल्मों के निर्माण हुआ और करोड़ों गाने भी बने. प्यार, शादी, सुहागरात, जुदाई, टकरार से लेकर त्योहारों तक सभी सिचुएशन्स पर हिंदी फिल्मों में गाने मिल जाएंगे. सुहागरात के गाने तो आपने कई सुने होंगे, लेकिन क्या आप उस देशभक्ति वाली ब्लॉकबस्टर फिल्म के बारे में जानते हैं, जो अपनी कहानी के साथ अपनी स्टारकास्ट और गानों को लेकर सुर्खियों में रही. फिल्म के सभी गानें हिट थी.

ये किस्सा साल 1997 में आई ये फिल्म आज भी लोगों को इमोशनल कर जाती है. मल्टीस्टारर ये फिल्म है ‘बॉर्डर’. फिल्म में सनी देओल, जैकी श्रॉफ, सुनील शेट्टी, अक्षय खन्ना, तब्बू, राखी, पूजा भट्ट और कुलभूषण खरबंदा शामिल थे. इनके अलावा सुदेश बेरी, पुनीत इस्सर, शरबानी मुखर्जी और राजीव गोस्वामी जैसे कलाकार भी फिल्म में नजर आए. फिल्म में फौजी का किरदार निभाने वाले सुनील शेट्टी को सुहागरात का गाना शूट करना था. लेकिन हीरो असमंजस में था.

रूप कुमार राठौड़ का हिट गाना

इस गाने को रूप कुमार राठौड़ ने गाया है, जिसके बोल हैं ‘तो चले…ऐ जाते हुए लम्हों’. फिल्म में सुनील शेट्टी की पत्नी के किरदार में शरबानी मुखर्जी ने निभाया था. फिल्म के गाना दोनों की शादी के बाद सुहागरात पर फिल्माया गया. शादी के बाद सुहागरात के लिए फूलों की सेज सजी हैं, लेकिन एक्टर असमंजस और परेशानी में था. इसके पीछे 2 वजह था.

पहली वजह

उन्होंने कहा था कि सुहागरात के गानों को लेकर मैं भी थोड़ा असहज हो जाता था. जेपी दत्ता ने मुझे बताया कि यह ‘सुहागरात’ का गाना है तो मैं मुझे यह सोचकर टेंशन होने लगी कि कैसे शूट करेंगे. हालांकि यह गाना इतनी खूबसूरत से शूट किया था जो अविश्वसनीय है. गाने को इसी तरह फिल्माया जाना था. जिसमें दिखाया जाना था कि कैसे हीरो की शादी होती है और सुहागरात से पहले ही अपनी पत्नी को अलविदा कहता है और फिर गाना गाते हुए जंग के लिए निकल जाता है.

दूसरी वजह

सुनील शेट्टी ने पिंकविला को दिए इंटरव्यू में सुनील शेट्टी ने इस खूबसूरत गाने के पीछे की दर्दनाक कहानी का खुलासा किया था. उन्होंने बताया कि इस शूट के साथ मुझे अपनी बेटी की टेंशन हो रही थी. सुहागरात का गाना शूट हो रहा था. लेकिन हम समझ नहीं पा रहे थे इसे कैसे अप्रोच किया जाए. मेरी बेटी आथिया महज 3 साल की थी और मेरे साथ थी. क्योंकि मेरी पत्नी माना प्रेग्नेंट थीं, जिसके चलते मुझे आथिया का ध्यान रखना था. उसी रात को आथिया को तेज बुखार हो गया. मैंने आथिया को रात में ही मुंबई के लिए भेजा और उसकी फ्लाइट दिल्ली पहुंच गई. मैं बार-बार फोन करता रहा. वो रात काफी भयानक थी और आज तक नहीं भूला हूं.’

26 जनवरी को रिलीज होगा ‘बॉर्डर’ का सीक्वल

आपको बता दें कि सुनील शेट्टी की ये फिल्म ‘बॉर्डर’ साल 1997 में रिलीज हुई थी. ये फिल्म साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप-3 फिल्मों में शामिल रही थी.अब इस फिल्म का सीक्वल भी बन रहा है, जिसमें सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी नजर आने वाले हैं. फिल्म अगले साल 26 जनवरी को रिलीज होगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी