Last Updated:
National Anthem: 27 दिसंबर 1911 को पहली बार कोलकाता में गाया गया ‘जन गण मन’ आज भी हर भारतीय के दिल में गर्व और एकता की भावना जगाता है. इसके बोल रचे नोबेल विजेता रवींद्रनाथ टैगोर ने और धुन सजाई उनकी भांजी सरला द…और पढ़ें
National Anthem: राष्ट्रगान सिर्फ 52 सेकंड में गाया जाता हैहर जुबां पर छाया 52 सेकंड का गीत
24 जनवरी 1950 को संविधान सभा ने ‘भारत भाग्य विधाता’ के पहले पद को राष्ट्रगान के रूप में अपनाया. इसे गाने में ठीक 52 सेकंड का वक्त लगता है. महात्मा गांधी ने ‘जन गण मन’ सुनकर इसकी काफी प्रशंसा की थी. उन्होंने इसे राष्ट्रीय एकता और प्रेरणा का प्रतीक माना. स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान ‘वंदे मातरम’ भी उतना ही लोकप्रिय था, लेकिन गांधीजी का मानना था कि ‘जन गण मन’ की भाषा और संदेश सभी प्रांतों के लिए समान रूप से स्वीकार्य है. यह गीत आजादी की भावना के साथ ही सांस्कृतिक एकजुटता का प्रतीक भी बना.
राष्ट्रगान बनने तक का सफर
सरला देवी चौधरानी ने दिए सुर
रवींद्रनाथ टैगोर की बड़ी बहन स्वर्णकुमारी देवी की बेटी सरला देवी चौधरानी का राष्ट्रगान से खास रिश्ता है. उनके जिक्र के बगैर इस गान का इतिहास अधूरा है. सरला देवी चौधरानी संगीत में दक्ष होने के साथ-साथ स्वतंत्रता आंदोलन में भी सक्रिय थीं. उन्होंने न सिर्फ ‘जन गण मन’ को पहली बार सुर में बांधा, बल्कि देशभक्ति से ओत-प्रोत गीतों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए युवाओं को प्रेरित भी किया. उनकी प्रस्तुति से ‘जन गण मन’ को इमोशनल टच मिला. यह गान आज भी दिलों को छू जाता है.
100 साल बाद भी बरकरार है जोश
जन गण मन: 1911 से 1950 तक की टाइमलाइन
11 दिसंबर 1911 – रवींद्रनाथ टैगोर ने बंगाली भाषा में ‘भारत भाग्य विधाता’ शीर्षक से गीत लिखा.
1912 – गीत पहली बार टैगोर की पत्रिका Tatwabodhini Patrika में प्रकाशित हुआ. इसके बोल और भाव देशभर में लोकप्रिय होने लगे.
1942 – भारत छोड़ो आंदोलन के समय यह गीत विरोध और एकजुटता के प्रतीक के रूप में गाया गया.
24 जनवरी 1950 – संविधान सभा ने ‘जन गण मन’ के पहले पद को भारत का आधिकारिक राष्ट्रगान घोषित किया. इसे गाने का समय 52 सेकंड तय किया गया.
Having an experience of 9 years, she loves to write on anything and everything related to lifestyle, entertainment and career. Currently, she is covering wide topics related to Education & Career but she also h…और पढ़ें
Having an experience of 9 years, she loves to write on anything and everything related to lifestyle, entertainment and career. Currently, she is covering wide topics related to Education & Career but she also h… और पढ़ें
August 15, 2025, 15:11 IST





