Last Updated:
New GST Slab : पीएम मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जीएसटी में सुधार की बात कही और उनका भाषण खत्म होने के तत्काल बाद ही वित्त मंत्रालय का बयान भी आ गया. मंत्रालय ने बताया कि मंत्रियों के समूह को जीएसटी द…और पढ़ें
जीएसटी स्लैब को घटाकर सरकार दिवाली तक सामान सस्ता करेगी. इससे पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले की प्राचीर से दिए अपने भाषण में कहा कि जीएसटी सुधार दिवाली तक लागू हो जाएंगे, जिससे टैक्स का बोझ काफी कम होगा और छोटे उद्योगों को लाभ होगा. इस घोषणा के तुरंत बाद वित्त मंत्रालय ने कहा कि जीओएम के साथ साझा किया गया केंद्र का प्रस्ताव तीन बिंदुओं पर आधारित है- संरचनात्मक सुधार, दरों को युक्तिसंगत बनाना और जीवन को आसान बनाना.
वित्त मंत्रालय के प्रस्ताव में आम आदमी के जरूरत की वस्तुओं और आकांक्षात्मक वस्तुओं पर जीएसटी दरों को घटाने की बात शामिल है. केंद्र ने वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) प्रणाली के तहत दो स्लैब ‘मानक और योग्यता’ का प्रस्ताव दिया है. विशेष दरें केवल कुछ चुनिंदा वस्तुओं पर ही लागू होंगी. इस समय जीएसटी पर 5, 12, 18 और 28 प्रतिशत की चार स्तरीय स्लैब लागू होते हैं. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता वाली जीएसटी परिषद की बैठक सितंबर में होने की उम्मीद है, जिसमें दरों को युक्तिसंगत बनाने के लिए मंत्रिसमूह के प्रस्ताव पर चर्चा की जाएगी.
सुधार के लिए टास्क फोर्स बनाएंगे
पीएम मोदी ने कहा था कि हमने अगली पीढ़ी के सुधारों के लिए एक कार्यबल गठित करने का निर्णय लिया है. यह कार्य बल मौजूदा कानूनों को 21वीं सदी की जरूरतों के अनुरूप बनाने के लिए एक निर्धारित समय-सीमा के भीतर काम करेगी और देश को साल 2047 तक ‘विकसित भारत’ बनने के लिए तैयार करेगी. उन्होंने कहा कि विकसित भारत के लक्ष्य को पूरा करने के लिए भारत हर क्षेत्र में एक आधुनिक पारिस्थितिकी तंत्र का निर्माण कर रहा है, जिससे राष्ट्र आत्मनिर्भर बन रहा है.
एफडीआई के लिए पहले ही किया सुधार
पीएम मोदी ने कहा था कि सरकार ने पहले ही एफडीआई को बढ़ाने के लिए इसके अनुपालन के बोझ को कम किया है. एफडीआई के लिए हमने अनुपालन बोझ को कम करने, अप्रचलित कानूनों को समाप्त करने और नियमों को सरल बनाने जैसे क्षेत्रों में कई सुधार किए हैं. उन्होंने कहा कि सरकार ने देश के आयकर कानूनों में भी सुधार किये हैं. छोटे उल्लंघनों को अपराधमुक्त करने के लिए इनकम टैक्स का विधेयर संसद में पेश किया जएगा.
प्रमोद कुमार तिवारी को शेयर बाजार, इन्वेस्टमेंट टिप्स, टैक्स और पर्सनल फाइनेंस कवर करना पसंद है. जटिल विषयों को बड़ी सहजता से समझाते हैं. अखबारों में पर्सनल फाइनेंस पर दर्जनों कॉलम भी लिख चुके हैं. पत्रकारि…और पढ़ें
प्रमोद कुमार तिवारी को शेयर बाजार, इन्वेस्टमेंट टिप्स, टैक्स और पर्सनल फाइनेंस कवर करना पसंद है. जटिल विषयों को बड़ी सहजता से समझाते हैं. अखबारों में पर्सनल फाइनेंस पर दर्जनों कॉलम भी लिख चुके हैं. पत्रकारि… और पढ़ें
New Delhi,Delhi
August 15, 2025, 12:17 IST





