खेल » मृणाल ठाकुर-बिपाशा बसु की कैट फाइट में उतरीं हिना खान, इस एक्ट्रेस को किया सपोर्ट, बोल बैठीं ये बात

मृणाल ठाकुर-बिपाशा बसु की कैट फाइट में उतरीं हिना खान, इस एक्ट्रेस को किया सपोर्ट, बोल बैठीं ये बात

Facebook
Twitter
WhatsApp

नई दिल्ली. मृणाल ठाकुर और बिपाशा बसु की कैट फाइट इन दिनों सुर्खियों में है. दोनों स्टार्स फिर सुर्खियों में तब आ गईं, जब हाल ही में ‘सन ऑफ सरदार 2’ की एक्ट्रेस का एक पुराना इंटरव्यू वीडियो वायरल हुई, जिसमें उन्होंने बॉलीवुड स्टार बिपाशा बसु पर तंज कसते हुए कहा था ‘मसल्स वाली मर्दाना’. ये वीडियो तब का है, जब हसीना सिर्फ 19 साल की थीं. इस वीडियो के वायरल होने के बाद मृणाल ट्रोल हुईं. हालांकि उन्होंने अपनी गलती को माना और माफी भी मांगी. अब इस मामले पर टीवी एक्ट्रेस हिना खान ने चुप्पी तोड़ी है और एक एक्ट्रेस का सपोर्ट कर जो बात कही है, वो अब वायरल हो रही है.

हिना खान वो एक्ट्रेस हैं, जो अपनी बातों को कहने से हिचकती नहीं हैं और खुलकर अपनी राय रखती हैं. मृणाल ठाकुर और बिपाशा बसु की इस कैटफाइट पर उन्होंने चुप्पी तोड़ते हुए अपनी राय रखी.

हिना की इस एक्ट्रेस की तारीफ

हिना खान ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर मृणाल ठाकुर की बिपाशा बसु के बारे में की गई टिप्पणियों पर सार्वजनिक माफी पर प्रतिक्रिया दी. मृणाल की तारीफ करते हुए लिखा, ‘बुद्धि अनुभवों से आती है. समय के साथ हमारी सामाजिक समझ, बातचीत का तरीका और गहराई बढ़ती है. हम सभी से गलतियां होती हैं, खासकर जब हम युवा होते हैं. मैं मृणाल से जुड़ाव महसूस कर सकती हूं क्योंकि मैंने भी ऐसी गलतियां की हैं. हम में से कुछ को बड़े एक्सपोजर का सामना करना पड़ता है. लेकिन समय के साथ हम दयालु और संवेदनशील बनते हैं, एक-दूसरे को सहारा देना सीखते हैं, एक-दूसरे के ताज को ठीक करना सीखते हैं.’

बिपाशा-मृणाल दोनों का बॉलीवुड सफर प्रेरणादायक

हिना ने आगे कहा कि बिपाशा और मृणाल दोनों का बॉलीवुड में सफर प्रेरणादायक है और दोनों बेहतरीन महिलाएं हैं. उन्होंने लिखा- ‘जैसे आप सभी ने, मैंने भी बिपाशा और मृणाल की प्रेरणादायक यात्राओं को देखा है… दोनों शानदार हैं और बिपाशा पूरे समुदाय के लिए एक आइकन हैं. मुझे बहुत खुशी और गर्व है कि मृणाल ने अपनी गलती को स्वीकार किया, जो कभी उन्होंने की थी.’

Bipasha Basu, Mrunal Thakur, Hina Khan, Mrunal Thakur Bipasha Basu controversy, Mrunal Thakur apology, Hina Khan response, Bollywood controversy, Mrunal Thakur interview, Bipasha Basu muscles, Mrunal Thakur remarks, बिपाशा बसु, मृणाल ठाकुर, हिना खान, मृणाल ठाकुर- बिपाशा बसु कैट फाइट, मृणाल ठाकुर की माफी, हिना खान की प्रतिक्रिया, बॉलीवुड विवाद, मृणाल ठाकुर का साक्षात्कार, बिपाशा बसु की मांसपेशियां, मृणाल ठाकुर की टिप्पणी
हिना खान का पोस्ट.

इस सर्कस को खत्म करो

उन्होंने सभी से ‘इस सर्कस को खत्म करने’ का आग्रह किया और नोट को समाप्त करते हुए कहा, ‘मैं इन दोनों अद्भुत महिलाओं के लिए अपनी सराहना शेयर करना चाहती थी जिन्होंने भारतीय फिल्म उद्योग का चेहरा बदल दिया. और @bipasha आपकी मसल्स ने एक पीढ़ी की महिलाओं को प्रेरित किया, जिसमें मैं और @mrunalthakur भी शामिल हैं. बिपाशा और मृणाल दोनों को बहुत सारा प्यार, अब क्या हम कृपया इस सर्कस को समाप्त कर सकते हैं.. चलो प्यार फैलाएं और दयालु बनें. चलो एक-दूसरे को मजबूत बनाने की कोशिश करें जबकि हम अपने मतभेदों को स्वीकार करते हैं.’

मृणाल ठाकुर ने बिपाशा बसु के बारे में क्या कहा?

वीडियो, जो सालों पहले टेली बाइट्स द्वारा यूट्यूब पर अपलोड किया गया था. वो मृणाल के करियर के शुरुआती दिनों का है, जब वह ‘कुमकुम भाग्य’ में थीं. क्लिप में, वह अपने को-स्टार अर्जित तनेजा से बात करती नजर आ रही हैं और उनसे पूछती हैं, ‘क्या आप एक ऐसी लड़की से शादी करना चाहते हैं जो मर्दाना मांसपेशियों वाली हो?’ अर्जित ने जवाब दिया कि उन्हें बिपाशा बसु जैसी टोंड फिजीक पसंद है, तो मृणाल ने कहा, ‘तो फिर बिपाशा से शादी कर लो!’ बातचीत यहीं खत्म नहीं हुई. मृणाल ने आगे कहा, ‘सुनो, मैं बिपाशा से कहीं बेहतर हूं, ठीक है.’

मृणाल ठाकुर की माफी

वीडियो के वायरल होने के बाद मृणाल ठाकुर ने बिपाशा के बारे में की गई पुरानी टिप्पणियों के लिए माफी जारी की. मृणाल ने लिखा- ’19 साल की उम्र में मैंने कई बचकानी बातें कही थीं. उस समय मुझे यह समझ नहीं था कि मेरे शब्द किसी को चोट पहुंचा सकते हैं. मेरा मकसद कभी बॉडी-शेम करना नहीं था. यह एक मजाकिया बातचीत थी जो हद से आगे बढ़ गई. अब मैं समझती हूं कि सुंदरता हर रूप में होती है और मैं इसकी कद्र करती हूं.’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी