भारत » India Air Defense System| Mission Sudarsan| मिशन सुदर्शन| पीएम मोदी का मिशन सुदर्शन चक्र| एयर डिफेंस सिस्टम

India Air Defense System| Mission Sudarsan| मिशन सुदर्शन| पीएम मोदी का मिशन सुदर्शन चक्र| एयर डिफेंस सिस्टम

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

Mission Sudarshan: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किला से भारत के सुरक्षा कवच यानी कि भारत के डिफेंस सिस्टम के बारे में बात की. उन्होंने भारत के सुदर्शन चक्र के बारे में बात की. आखिर क्या है भारत का ये सुदर्श…और पढ़ें

सुदर्शन चक्र: भारत का रक्षा कवच, दुश्मन का काल...क्या है यह मिशन, PM ने बतायापीएम मोदी ने मिशन सुदर्शन लॉन्च करने की बात की. चलिए जानते हैं आखिर ये मिशन क्या है?

Mission Sudarshan:  लाल किला से गरजते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के दुश्मनों को चेतावनी दी है. 79वें स्वतंत्रता दिवस पर देश को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बताया कि आने वाले 10 साल में कैसे देश के एयर डिफेंस सिस्टम को मजबूत किया जाएगा. उन्होंने देश को संबोधित करते हुए देश की जनता से आशिर्वाद मांगा. उन्होंने कहा कि मैंने एक संकल्प लिया है, इसके लिए मुझे देशवासियों का आशीर्वाद चाहिए. ये आशीर्वाद देश की सुरक्षा के लिए है. उन्होंने बताया भगवान श्रीकृष्ण की सुदर्शन की भांति देश की सुरक्षा देना चाहता हूं, इसके लिए में मिशन सुदर्शन लॉन्च करने का ऐलान करता हूं. ये नए भारत का डिफेंस सिस्टम होगा. यह ना केवल देश की रक्षा करेगा, बल्कि दुश्मनों का तबाह भी करेगा.  

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की सुरक्षा के लिए आशीर्वाद मांगी. उन्होंने कहा कि देश की समृद्धि कितनी ही हो, लेकिन सुरक्षा के साथ न हो तो इसका महत्व नहीं होता. मैं लाल किले से कह रहा हूं कि आने वाले 10 साल में यानी 2035 तक राष्ट्र के सभी अहम स्थलों जिनमें सामरिक के साथ साथ सिविलियन क्षेत्र भी शामिल हैं. जैसे अस्पताल, रेलवे, आस्था के केंद्र हों, उन्हें तकनीक के नए प्लेटफॉर्म द्वारा पूरी तरह सुरक्षा का कवच दिया जाएगा.

सुदर्शन चक्र मिशन क्यों? 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मिशन के बारे में बात करते हुए बताया कि ये सुरक्षा का कवच लगातार विस्तृत होगा. देश का हर नागरिक सुरक्षित महसूस करे, किसी भी तरह की तकनीकजाए, हमारी तकनीक उसका मुकाबला करने में सक्षम हो. मैं 2035 तक इसके लिए राष्ट्रीय कवच को विस्तार देना चाहता हूं. भगवान श्रीकृष्ण का जो सुदर्शन चक्र था, हमने उस चक्र की राह को चुना है. जब महाभारत की लड़ाई चल रही थी. श्रीकृष्ण ने अपने सुदर्शन चक्र से सूर्य के प्रकाश को रोककर दिन में ही अंधेरा कर दिया था. ताकि अर्जुन जयद्रथ का वध करने का शपथ पूरा हो जाए. उसकी वजह से वह शपथ पूर्ण कर पाए थे, यह सुदर्शन चक्र की वजह से ही संभव हुआ था. अब देश मिशन सुदर्शन चक्र लॉन्च करेगा.

क्या है सुदर्शन चक्र 

पीएम मोदी ने लाल किले से मिशन सुदर्शन चक्र के बारे में बताया है. उन्होंने इस मिशन के बारे में बात करते हुए कहा कि एक ताकतवर वेपन सिस्टम (Made In India Air Defence System), जो दुश्मनों के हमले को न्यूट्रलाइज (खत्म) तो करेगा ही, बल्कि दुश्मन पर कई गुना तेज पलटवार भी करेगा. हमने मिशन सुदर्शन चक्र के लिए कुछ मूलभूत बातें भी तय की हैं. हम 10 साल में उसे पूरी तेजी से आगे बढाना चाहते हैं. उसकी मैन्युफैक्चरिंग से लेकर पूरी रिसर्च देश में देश के लोगों द्वारा ही हो. वॉरफेयर के हिसाब से उसका हिसाब-किताब लेकर हम इस पर प्लस वन की नीति से काम करेंगे. सुदर्शन चक्र की एक खासियत थी कि उसका जो निशाना होता था, वहीं तक जाता था, और फिर वापस आ जाता था. हम भी सुदर्शन चक्र की तरह टारगेट के आधार पर आगे बढ़ेंगे.

authorimg

Deep Raj Deepak

दीप राज दीपक 2022 में न्यूज़18 से जुड़े. वर्तमान में होम पेज पर कार्यरत. राजनीति और समसामयिक मामलों, सामाजिक, विज्ञान, शोध और वायरल खबरों में रुचि. क्रिकेट और मनोरंजन जगत की खबरों में भी दिलचस्पी. बनारस हिंदू व…और पढ़ें

दीप राज दीपक 2022 में न्यूज़18 से जुड़े. वर्तमान में होम पेज पर कार्यरत. राजनीति और समसामयिक मामलों, सामाजिक, विज्ञान, शोध और वायरल खबरों में रुचि. क्रिकेट और मनोरंजन जगत की खबरों में भी दिलचस्पी. बनारस हिंदू व… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homenation

सुदर्शन चक्र: भारत का रक्षा कवच, दुश्मन का काल…क्या है यह मिशन, PM ने बताया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी