भारत » Independence Day 2025| Jobs news| rojgar news| PM Modi speech live: नौजवानों को मिली खुशखबरी, अब नौकरी ही नौकरी…PM मोदी ने लाल किले से कर दिया बड़ा ऐलान

Independence Day 2025| Jobs news| rojgar news| PM Modi speech live: नौजवानों को मिली खुशखबरी, अब नौकरी ही नौकरी…PM मोदी ने लाल किले से कर दिया बड़ा ऐलान

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

Independence Day 2025, PM Modi speech: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी ने देश के नौजवानों के लिए भी एक बड़ा ऐलान किया. अब पहली प्राइवेट नौकरी पाने वालों को सरकार पैसा देगी.

नौजवानों को मिली खुशखबरी, अब नौकरी ही नौकरी...मोदी ने लाल किले से कर दिया बड़ा79th Independence Day, 15th August Celebration Live: पीएम मोदी ने नौजवानों से क्‍या कहा?
Independence Day 2025: पीएम नरेन्‍द्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से कहा कि आज 15 अगस्त है. आज के ही दिन देश के युवाओं के लिए 1 लाख करोड़ रुपए की योजना लागू कर रहे हैं. आज से ही प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना लागू हो रहा है. यह युवाओं के लिए खुशखबरी. इस योजना के तहत प्राइवेट सेक्टर में नौकरी पाने वाले के बेटे-बेटी को 15 हजार रुपए दिए जाएंगे. कंपनियों को भी नए रोजगार के अवसर के लिए प्रोत्साहन राशि दी जाएगी. प्रधानमंत्री योजना से साढ़े तीन करोड़ नौजवानों को रोजगार मिलेगा.

आज से ही योजना लागू

पीएम नरेन्‍द्र मोदी ने कहा कि आज 15 अगस्‍त के ही दिन से हम एक लाख करोड़ रुपये की योजना चालू कर रहे हैं. आज से ही इसे लागू कर रहे हैं. उन्‍होंने कहा कि प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना आज से ही लागू हो रही है. इस योजना के तहत निजी क्षेत्र में पहली नौकरी पाने वाले बेटे बेटी को 15 हजार रुपये सरकार की तरफ से दिया जाएगा. जो कंपनियां नौकरियां देंगी उन कंपनियों को भी प्रोत्‍साहन राशि भी दी जाएगी. यह योजना साढ़े तीन करोड़ रोजगार के अवसर बनाएगी. उन्‍होंने कहा कि मैं सभी नौजवानों को इसके लिए बधाई देता हूं.

बच्‍चों के खेल कूद पर क्‍या बोले पीएम मोदी?

पीएम मोदी ने लाल किले से बच्‍चों के खेलकूद का भी जिक्र किया. उन्‍होंने कहा कि अगर बच्चे खेलकूद में आगे होते हैं तो मां-बाप गौरव से भर जाते हैं. इस खेल को बढ़ावा देने के लिए नेशनल स्पोर्ट्स पॉलिसी खेलो भारत नीति को लेकर आए हैं. स्कूल से लेकर कॉलेज तक हम पूरा ईकोसिस्टम डेवलप करना चाहते हैं, ताकि स्पोर्ट्स से जुड़े हर तरह के साधन बनाए जा सकें. हम इन सुविधाओं को दूर-दराज तक पहुंचाना चाहते हैं.उन्‍होंने कहा कि इस नीति से युवाओं को काफी फायदा मिलेगा.

authorimg

Dhiraj Raiअसिस्टेंट एडिटर

न्यूज़18 हिंदी (Network 18) डिजिटल में असिस्टेंट एडिटर के तौर पर कार्यरत. करीब 13 वर्ष से अधिक समय से मीडिया में सक्रिय. हिन्दुस्तान, दैनिक भास्कर के प्रिंट व डिजिटल संस्करण के अलावा कई अन्य संस्थानों में कार्य…और पढ़ें

न्यूज़18 हिंदी (Network 18) डिजिटल में असिस्टेंट एडिटर के तौर पर कार्यरत. करीब 13 वर्ष से अधिक समय से मीडिया में सक्रिय. हिन्दुस्तान, दैनिक भास्कर के प्रिंट व डिजिटल संस्करण के अलावा कई अन्य संस्थानों में कार्य… और पढ़ें

homecareer

नौजवानों को मिली खुशखबरी, अब नौकरी ही नौकरी…मोदी ने लाल किले से कर दिया बड़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी