Last Updated:
यश चोपड़ा अपने अलग तरह के टेस्ट के लिए पहचाने जाते थे. उन्होंने हमेशा अपनी शर्तों पर काम किया. लेकिन साल 1989 में वह एक ऐस फिल्म लेकर आए जिसकी सफलता पर सभी को शक था. लेकिन मुट्ठीभर बजट में बनी फिल्म 27 CR धुंआधार कमाई कर गई थीं.

नई दिल्ली. साल 1989 में यश चोपड़ा एक्शन के दौर में एक रोमांटिक लव स्टोरी लेकर आए. फिल्म की सफलता पर सभी को शक था. डिस्ट्रीब्यूटर्स ने तो फिल्म को लेने से भी मना कर दिया था. लेकिन यश चोपड़ा फिल्म में कई बदलाव करके फिल्म को रिलीज किया और फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई.

साल 1989 में आई वो फिल्म है, ऋषि कपूर, श्रीदेवी और विनोद खन्ना की ‘चांदनी’. फिल्म ने सिनेमाघरों में दस्तक देते ही सफलता के झंडे गाड़ दिए थे. यश चोपड़ा ने अपनी इस फिल्म के लिए सभी से बगावत की और लोगों के मना करने के बाद भी रिलीज किया था.

उस दौर में एक्शन फिल्मों का बोलबाला था. लेकिन यश चोपड़ा लव ट्राएंगल लेकर आए. फिल्म में तीन सुपरस्टार नजर आए थे. तीनों ही हिट की गारंटी थे. तीनों के नाम से ही फिल्में हिट हो जाती थी.

इस फिल्म के बाद तो इडंस्ट्री में रोमांस और संगीत का दौर फिर से लौट आया था. हालांकि फिल्म की सफलता पर डिस्ट्रीब्यूटर्स ने भी सवाल खड़े किए थे.उन्होंने फिल्म को खरीदने से मना कर दिया था और उन्हें कहानी बदलने को कहा था. लेकिन यश चोपड़ा कहा सुनने वाले थे.

यश चोपड़ा ने अपने करियर में कई सदाबहार और सुपरहिट फिल्में बनाई.वह दर्शकों की नब्ज पहचानते थे और ये बात उन्होंने चांदनी को बनाकर साबित कर दी थी. लोगों ने जिस फिल्म पर उंगली उठाई उसी फिल्म ने यश चोपड़ा को और पॉपुलर कर दिया और फिल्म कल्ट क्लासिक साबित हुई थी.

चादंनी में ऋषि कपूर और श्रीदेवी की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था. फिल्म में श्रीदेवी ने तो इतिहास ही रच दिया था. फिल्म से विनोद खन्ना का जुड़ना भी संयोग था, क्योंकि छोटा रोल सोचकर कोई फिल्म नहीं करना चाहता था.

विनोद खन्ना ने लाली के किरदार में साइड रोल में भी लोगों का दिल जीत लिया था. फिल्म में श्रीदेवी के साथ भी उनकी जोड़ी बनी. लेकिन शादी होते होते रह गई, क्योंकि चांदनी रोहित यानी ऋषि कपूर से प्यार करती है.

बता दें कि चांदनी के गाने चांदनी ओ मेरी चांदनी, तेरे-मेरे होठों पे, लगी आज सावन की और मेरे हाथों में नौ-नौ चूड़ियां है,भी काफी पसंद किए गए थे. चांदनी का बजट 8 करोड़ रुपए था और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 27 करोड़ रुपए का शानदार कलेक्शन किया था.
August 14, 2025, 15:10 IST





