खेल » दबंग नाना पाटेकर सेट पर छूते थे इस एक्टर के पैर, डरते-डरते की शूटिंग, बॉक्स ऑफिस पर छा गई फिल्म – When nana patekar touches raaj kumar feet on mehul kumar tiranga movie set film turned super hit parinda anna once reveal reason unheard story

दबंग नाना पाटेकर सेट पर छूते थे इस एक्टर के पैर, डरते-डरते की शूटिंग, बॉक्स ऑफिस पर छा गई फिल्म – When nana patekar touches raaj kumar feet on mehul kumar tiranga movie set film turned super hit parinda anna once reveal reason unheard story

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

Tiranga Movie Unknown Facts : 1993 में साल की शुरुआत में ही 29 जनवरी को एक फिल्म रिलीज हुई, जिसके डायलॉग, कहानी, एक्शन, कैरेक्टर बहुत मशहूर हुए. इस फिल्म में नाना पाटेकर ने शानदार रोल निभाया था. फिल्म बॉक्स ऑफि…और पढ़ें

नाना पाटेकर ने जब सेट पर छुए इस एक्टर के पैर, बॉक्स ऑफिस पर छा गई थी फिल्मनाना पाटेकर और राजकुमार ने 1993 में तिरंगा फिल्म में काम किया था…
मुंबई. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर अपने सख्त तेवर के लिए जान जाते हैं. महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के मुरुद-जंजीरा में जन्में नाना पाटेकर ने मराठी थिएटर किया करते थे. दिवंगत बॉलीवुड एक्ट्रेस स्मिता पाटिल उन्हें फिल्मों में लेकर आई थी. गर्म मिजाज के नाना की 1993 में एक फिल्म आई थी. इस फिल्म को दर्शक आज भी खूब पसंद करते हैं. नाना पाटेकर ने शुरुआत में डरते-डरते यह फिल्म की थी. इतना ही नहीं, उन्होंने अपने साथ काम करने वाले को-एक्टर के सेट पर सम्मान के साथ पैर भी छुए थे. ये एक्टर कोई और नहीं बल्कि राजकुमार थे.

दोनों ने मेहुल कुमार के निर्देशन में बनी ‘तिरंगा’ फिल्म में काम किया था. 8 अक्टूबर 1926 को ब्लूचिस्तान के लोरालाई इलाके में जन्में लीजेंडरी एक्टर राजकुमार के बचपन का नाम कुलभूषण पंडित था. उनके बारे में कहा जाता था कि वो चलते-फिरते कुछ भी बोल देते थे. बड़े से बड़े एक्टर राजकुमार के साथ फिल्म करने से कतराते थे. मेहुल कुमार ने असंभव को संभव करते हुए दोनों एक्टर को अपनी फिल्म में लिया था.

फिल्मों में एकसाथ आईं 3 विश्वसुंदरी, दो हुईं शादी से पहले प्रेग्नेंट, तीसरी निकली और भी चंट

इंडिया टीवी को दिए एक इंटरव्यू में नाना पाटेकर ने बताया था, ‘मैंने तो यह कहा था कि यह फिल्म पूरी नहीं होगी लेकिन मैं आपको बता दूं कि राज साहब बेहतरीन इंसान थे. आपको यह जानकर हैरानी होगी कि वो घर से मिठाई का डिब्बा मेरे लिए लाते थे. अपने बच्चे के जैसे मुझे खिलाते थे. वो अलग-अलग किस्म के थे. उनका बाहर का रूप अलग था और वो अंदरुनी बहुत अलग थे. राजकुमार साबह मुझसे कहा करते थे कि मेहुल जो सीन लाएगा, उसे सही करवा लो. ‘

जब 16 साल छोटी महिला के घर पहुंचे विनोद खन्ना, प्यार से बोले – ‘आई लव यू’, जवाब ने संवार दी जिंदगी

‘आप मेरे पिता समान हैं’

दी लल्लनटॉप को दिए एक इंटरव्यू में नाना पाटेकर ने राजकुमार के बारे बताया था, ‘वो बहुत ही अच्छे इंसान थे. फिल्म की शूटिंग चेन्नई में हुई थी. फिल्म का कुछ हिस्सा मुंबई में भी शूट हुआ था. हमने तिरंगा मूवी में साथ में काम किया था. उनके बारे में गलतफहमी फैली हुई है. मैंने भी उनके बारे में बहुत कुछ सुन रखा था. सेट पर पहले ही दिन मैंने राजकुमार साहब से कहा कि आप मेरे पिता समान हैं. बड़ी इज्जत करते हैं आपकी. इसको बरकरार रखना आपके हाथ में है.’

खुले में फिल्माया ‘सुहागरात’ का गाना, मजबूरी में डायरेक्टर कर बैठा गलती, फिल्म निकली ब्लॉकबस्टर

नाना का नाम सुनकर डर गए थे राजकुमार

इस फिल्म से जुड़ा एक मजेदार किस्सा यह भी है कि राजकुमार को जब पता चला था कि नाना पाटेकर उनके साथ काम करेंगे तो वह खुद ही डर गए थे. मेहुल कुमार ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था, ‘मैंने राजकुमार को जब बताया कि इंस्पेक्टर के लिए रोल के लिए नाना पाटेकर को फाइनल किया है तो वह खुद घबरा गए. उन्होंने कहा ‘नाना पाटेकर को क्यों लिया है? वो तो सेट पर ही गाली-गलौज और मारपीट करता है. मैंने फिर उन्हें नाना पाटेकर की शर्तें बताईं. उन्होंने कहा कि मैं कोई हस्तक्षेप नहीं करूंगा. फिल्म छह माह में पूरी हुई और सुपरहिट ही हुई.’

authorimg

Chaturesh Tiwari

An accomplished digital content creator and Planner. Creating enhanced news content for online and social media. Having more than 10 years experience in the field of Journalism. Done Master of Journalism from M…और पढ़ें

An accomplished digital content creator and Planner. Creating enhanced news content for online and social media. Having more than 10 years experience in the field of Journalism. Done Master of Journalism from M… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

नाना पाटेकर ने जब सेट पर छुए इस एक्टर के पैर, बॉक्स ऑफिस पर छा गई थी फिल्म

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी