Agency:एजेंसियां
Last Updated:
India US Defence Deals: विदेश मंत्रालय ने साफ किया कि भारत के अमेरिका संग डिफेंस डील्स (स्ट्राइकर वाहन, जैवलिन मिसाइल, P-8I विमान आदि) रोकने संबंधी रिपोर्ट्स गलत हैं.
भारत-अमेरिका के बीच रक्षा खरीद जारी: विदेश मंत्रालय (Image : Shutterstock)नई दिल्ली: अमेरिका के साथ भारत की हाई-वैल्यू डिफेंस डील को लेकर पिछले कुछ दिनों से अफवाहें तेज थीं. रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि भारत ने स्ट्राइकर कॉम्बैट व्हीकल, जैवलिन एंटी-टैंक मिसाइल और P-8I मरीन एयरक्राफ्ट की खरीद प्रक्रिया रोक दी है. कहा जा रहा था कि यह कदम अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारतीय निर्यात पर टैरिफ दोगुना करने के जवाब में उठाया गया. हालांकि, विदेश मंत्रालय ने इन रिपोर्ट्स को सिरे से खारिज कर दिया.
MEA के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, ‘भारत-अमेरिका रक्षा साझेदारी हमारे रिश्तों का अहम स्तंभ है. रक्षा खरीद स्थापित प्रक्रियाओं के तहत जारी है. कोई आधिकारिक आदेश रोक का नहीं है.’ उन्होंने यह भी बताया कि अगस्त के मध्य में अमेरिकी डिफेंस पॉलिसी टीम दिल्ली आएगी और माह के अंत में अलास्का में ‘युद्ध अभ्यास’ नामक संयुक्त सैन्य अभ्यास होगा.





