Last Updated:
साउथ और बॉलीवुड दोनों ही जगह अपनी एक्टिंग का जलवा दिखा चुकीं राम्या कृष्णन ने भले ही ज्यादातर साउथ फिल्मों में काम किया हो, लेकिन बॉलीवुड में भी उन्होंने यादगार किरदार निभाए हैं. वह हर उम्र के स्टार के साथ नजर आ चुकी हैं. विनोद खन्ना तो एक गाने में उन्हें देखते ही रह गए थे.

नई दिल्ली. राम्या कृष्णन ने अपनी एक्टिंग से न सिर्फ लोगों का दिल जीता है, बल्कि अपने काम से मेकर्स को भी हैरान किया है. अपने करियर में उन्होंने कई हिट और ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम किया है. फिरोज खान और विनोद खन्ना के साथ वह दयावान में भी नजर आई थीं.

राम्या ने जहां एक और साउथ में हर हीरो के साथ काम किया है, वहीं बॉलीवुड में भी वह मनीषा कोइराला, विनोद खन्ना और फिरोज खान जैसे स्टार के साथ नजर आ चुकी हैं. अपने टैलेंट से उन्होंने कई किरदारों में सफलता के झंडे गाड़ दिए थे.

बॉलीवुड से लेकर साउथ तक में अपनी परफॉर्मेंस से लोगों का दिल जीत चुकी हैं. वह तीन पीढ़ी के एक्टर संग लगातार काम करती आ रही हैं. उन्होंने अपने दौर के स्टार चिरंजीवी, नागार्जुन, बलैया, वेंकी मामा, मोहन बाबू, राजेंद्र प्रसाद सभी के साथ काम किया है, जिनमें दादा और पोता दोनों के साथ वह पर्दे पर रोमांस कर चुकी हैं.

राम्या के नाम एक बड़ा रिकॉर्ड भी दर्ज है.उन्होंने तीन पीढ़ियों के हीरो के साथ काम किया था. दादा से लेकर पोता तक सभी के साथ काम किया था. उन्होंने अक्किनेनी हीरो और अक्किनेनी नागेश्वर राव से लेकर अक्किनेनी अखिल तक दादा पोते संग काम किया.

राम्या कृष्णन ने साल 1984 में फिल्म कांचू कागड़ा से तेलुगु में एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था. इसके बाद उन्होंने हर तरह के रोल निभाए और साबित कर दिया कि उनमें एक्टिगं टैलेंट की कमी नहीं है.

विनोद खन्ना और फिरोज खान बहुत ही जबरदस्त दोस्त माने जाते थे. विनोद खन्ना की दोस्ती में फिरोज खान ने क्राइम फिल्म ‘दयावान’ को डायरेक्ट किया था. इस फिल्म में उन्होंने राम्या को भी कास्ट किया था. फिल्म ब्लॉकबस्टर हिट साबित हुई थी.

फिरोज खान की इस फिल्म में एक गाना है,चाहे मेरी जान तू लेले…. इस गाने में राम्या बला की खूबसूरत लगी थीं. गाने में फिरोज के साथ राम्या ने गजब सीन दिए थे. लेकिन विनोद खन्ना दूर खड़े हुए एक्ट्रेस का छरहरा बदन देख हैरान हो रहे थे.

इसके अलावा राम्या ने साल 1993 में जैकी श्रॉफ, माधुरी दीक्षित, संजय दत्त के साथ फिल्म ‘खलनायक’ में भी काम किया था.इस फिल्म में उन्होंने खलनायक गाने में तहलका मचा दिया था.
August 14, 2025, 18:25 IST





