रिपेार्ट के मुताबिक ये दो इलाके गुरुग्राम और नोएडा में हैं. गुरुग्राम का सोहना रोड और नोएडा का सेक्टर-150 बाकी सभी माइक्रो मार्केट्स को पीछे छोड़ते हुए लाइमलाइट है. आंकड़ों के मुताबिक 2021 के अंत से 2025 की दूसरी तिमाही तक इन दोनों इलाकों में प्रॉपर्टी की कीमतें और किराए दोनों ही रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गए हैं.
गुरुग्राम का सोहना रोड NCR के सबसे पुराने कॉर्पोरेट और रेजिडेंशियल कॉरिडोर्स में से एक है. रिपोर्ट के मुताबिक यहां की कैपिटल वैल्यू 2021 से अब तक 74% बढ़ी है. ऐसे में यहां के दाम 6,600 रुपये प्रति स्क्वायर फुट से बढ़कर 11,500 रुपये प्रति स्क्वायर फुट तक हो गए हैं. वहीं, 1,000 स्क्वायर फुट के 2BHK फ्लैट का औसत किराया भी 25,000 रुपये से बढ़कर 37,500 रुपये प्रति माह तक पहुंच गया है. यानी यहां प्रॉपर्टी ने सीधे 50% की छलांग मारी है.
प्रॉपर्टी कंसल्टेंट होमग्राम के फाउंडर गौरव सोबती कहते हैं कि दिल्ली-एनसीआर में लक्जरी रियल एस्टेट का नक्शा बदल रहा है, और इसके दो सबसे चमकते सितारे हैं गुरुग्राम का सोहना रोड और नोएडा व ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे. यहां जो सबसे बेहतर है वह है ऑफिस स्पेसेज से कनेक्टिविटी. इसके अलावा यहां का बेहतरीन सोशल इंफ्रास्ट्रक्चर, सुव्यवस्थित कम्युनिटी और अत्याधुनिक सुविधाएं इसे हाई-नेट-वर्थ खरीदारों के लिए आदर्श बनाती हैं.
. सोहना न केवल नेशनल हाइवे से सीधा लिंक है बल्कि दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेसवे से सीधी कनेक्टिविटी है.
. गुरुग्राम से हटकर होने के बाद भी इसकी गुरुग्राम के प्रमुख कॉर्पोरेट हब और बिजनेस पार्क्स के साथ बेहतर कनेक्टिविटी है.
. गेटेड सोसाइटियां, प्रीमियम क्लबहाउस, इंटरनेशनल स्कूल और मल्टी-स्पेशियलिटी हॉस्पिटल्स यहां आ रहे चुके हैं.
. नए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स और सड़क चौड़ीकरण कार्य भी यहां तेजी से हो रहा है.
ये भी पढ़ें
एनारॉक डेटा के मुताबिक, सेक्टर-150 की कैपिटल वैल्यू 2021 के 5,700 रुपये प्रति स्क्वायर फुट से बढ़कर 2025 की दूसरी तिमाही में 13,600 रुपये प्रति स्क्वायर फुट हो गई है. यानी इस इलाके में 139 फीसदी की रिकॉर्ड ग्रोथ हुई है. यह इस अध्ययन में शामिल सभी 14 माइक्रो मार्केट्स में सबसे ज्यादा है.
वहीं यहां किराए की बात करें तो उसमें भी जोरदार उछाल आया है. यहां 2BHK का औसत किराया ₹16,000 से बढ़कर ₹27,300 हो गया, है यानि करीब 71% की वृद्धि दर्ज की गई है.
. ग्रीनफील्ड मास्टर प्लानिंग और बड़े टाउनशिप प्रोजेक्ट्स इसे बेहतर ग्रोथ दे रहे हैं.
. 80% से ज्यादा ग्रीन एरिया और ‘स्पोर्ट्स सिटी’ कॉन्सेप्ट इसकी कीमतों को बढ़ा रहे हैं.
. यमुना एक्सप्रेसवे, नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे और जेवर एयरपोर्ट से सीधी कनेक्टिविटी है.
. आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर, स्कूल, अस्पताल और ओपन पब्लिक स्पेस लोगों की उम्मीदों के अनुसार है.
अन्य शहरों पर क्या कहती है रिपोर्ट
. रिपोर्ट के अनुसार बेंगलुरु के सरजापुर रोड और थानिसंद्रा में कीमतों में 79-81 फीसदी की ग्रोथ हुई है.
. हैदराबाद, गाचीबौली और HITECH सिटी में 66-87% उछाल आया है.
. पुणे के हिंजेवाड़ी और वाघोली में 40% प्राइस ग्रोथ हुई है लेकिन किराए में 60-69% की बढ़ोतरी हुई है.
. मुंबई (MMR) के चेंबूर और मुलुंड में 50% से ज्यादा प्राइस ग्रोथ हुई है.
निराला वर्ल्ड के सीएमडी सुरेश गर्ग कहते हैं कि नोएडा का मास्टर प्लान और ग्रीन एरिया इसे दिल्ली-एनसीआर के बाकी इलाकों से अलग करता है. यहां के स्पोर्ट्स और हेल्थ-फोकस्ड इंफ्रास्ट्रक्चर से एंड-यूज़र्स को एक लाइफस्टाइल अपग्रेड मिलता है, जो उन्हें कहीं और नहीं मिलता. वहीं रेनॉक्स ग्रुप के चेयरमैन शैलेंद्र शर्मा के अनुसार, सतत विकास और बेहतर हुई लॉ एंड आर्डर व्यवस्था के कारण नोएडा अब गुड़गांव का भी विकल्प बनकर उभर रहा है. जेवर एयरपोर्ट और मेट्रो कॉरिडोर ने कनेक्टिविटी को और बेहतर बना दिया है. जिले में बढ़ते निवेश और रोजगार के मौकों के कारण यह ट्रेंड देखने को मिल रहा है.
आरजी ग्रुप के डायरेक्टर हिमांशु गर्ग ने कहा कि ये दोनों इलाके सिर्फ रियल एस्टेट हॉटस्पॉट नहीं हैं, बल्कि NCR के ग्रोथ इंजन हैं. यहां प्रॉपर्टी खरीदने वालों को बेहतर रिटर्न के साथ-साथ रहने के लिए प्रीमियम माहौल भी मिलता है. आने वाले समय में नोएडा और भी बेहतर मार्केट बनकर उभरेगा. सुरक्षित, गेटेड कम्युनिटी, हाई-क्वालिटी कंस्ट्रक्शन और लोकेशन का परफेक्ट कॉम्बिनेशन नोएडा को रहने के लिए विशेष जगह बना रहा है. यही वजह है कि यहां डिमांड लगातार बढ़ रही है.इसके चलते न सिर्फ रियल एस्टेट में इन्वेस्ट करने पर बेहतर रिटर्न मिल रहा है बल्कि रेंटल इनकम भी लगातार बढ़ रही है.





