Last Updated:
रैपर बादशाह पाकिस्तानी कंपनी के साथ कोलेब करने पर विवादों में हैं. FWICE ने उन्हें नोटिस भेजा और पहलगाम हमले का दर्द याद दिलाया. बादशाह का टूर 19 सितंबर से अमेरिका में शुरू होगा.
वर्ल्ड टूर से पहले विवादों में फंसे रैपर बादशाहरैपर बादशाह एक बार फिर मुसीबतों में पड़ते दिख रहे हैं. पाकिस्तानी कंपनी की वजह से उन्होंने ये विवाद मोल ले लिया है. दरअसल फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज(FWICE) ने उन्हें नोटिस भेजा है और जवाब मांगा है. साथ ही रैपर को पाकिस्तानी की काली करतूतों से भी अवगत करवाते हुए पहलगाम हमले का दर्द याद दिलवाया है. चलिए बताते हैं आखिर मामला क्या है.
बादशाह जल्द ही अपना नया म्यूजिकल टूर करने जा रहे हैं. जो अमेरिका के डलास के कर्टिस कल्वेर सेंटर में होने वाला है. ये कॉन्सर्ट टूर 19 सितंबर से शुरू होने वाला है. जिसका नाम है ‘बादशाह अफिनिश्ड टूर’. बादशाह इसी टूर को लेकर विवादों में घिरे हैं.
क्यों फंसे बादशाह
हुआ ये है कि बादशाह का यू वर्ल्ड टूर 3Sixty Shows नाम की कंपनी ऑर्गनाइज कर रही है. जिसका मालिक कथित रूप से कोई और नहीं बल्कि एक पाकिस्तानी है. इसी को लेकर FWICE ने आपत्ति जताई. बता दें पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तानी कलाकारों को एक बार फिर भारत में बैन कर दिया गया है. इतना ही नहीं, पाक के गाने और सीरीज व फिल्में सबकुछ रिस्ट्रिक्ट कर दी गई है. ऐसे में बादशाह का पाकिस्तानी कंपनी के साथ कोलेब करना उनके फैंस को भी खटक सकता है.
View this post on Instagram





