खेल » किरण खेर ने पति अनुपम खेर और बेटे सिकंदर खेर के करियर पर खुलकर बात की.

किरण खेर ने पति अनुपम खेर और बेटे सिकंदर खेर के करियर पर खुलकर बात की.

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

अनुपम खेर ने फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ से निर्देशक के तौर पर वापसी की. इस फिल्म से अनुपम खेर ने खुद को एक सफल डायरेक्टर के तौर पर स्थापित किया. हाल ही में अनुपम खेर की पत्नी और एक्ट्रेस किरण खेर ने बताया कि एक्टर उनकी शादी के इतने साल बाद भी उन्हें फिल्म स्क्रीनिंग पर ले जाने से डरते हैं.

किरण खेर ने न्यूज18 के साथ बात करते हुए बताया कि अनुपम खेर उन्हें आज भी फिल्म की स्क्रीनिंग पर साथ ले जाने से डरते हैं. इसके साथ ही एक्ट्रेस ने अपनी कमियां भी गिनवाई. किरण खेर ने पति के साथ ही अपने बेटे के करियर के बारे में भी बात की.

किरण कहती हैं कि वो मुंहफट किस्म की व्यक्ति हैं और वो अपने परिवारवालों की झूठी तारीफ नहीं कर सकती है. दिग्गज एक्ट्रेस का कहना है कि कई बार वो अपने पति की फिल्मों की इस कदर बुराई कर देती हैं कि वो बुरा मान जाते हैं.

वो कहती हैं, मैं ऐसी इंसान नहीं हूं जो किसी की झूठी तारीफ कर सके. मैं मुंहफट हूं. मेरे पति को कई बार मेरी बातें बुरी लग जाती हैं. वो आगे बताती हैं, अनुपम खेर ने कई सारी फिल्में की हैं जिनमें कुछ अच्छी हैं और कुछ नहीं. मैं उनकी हर फिल्म की तारीफ नहीं कर सकती हूं.

किरण खेर का कहना है कि वो फिल्म स्क्रीनिंग पर ले जाने के लिए एक खतरनाक महिला हैं क्योंकि अगर उन्हें कोई फिल्म पसंद नहीं आती है, तो वो उनके चेहरे पर साफ दिख जाता है.

पति के साथ ही एक्ट्रेस ने अपने बेटे सिकंदर खेर के करियर के बारे में भी खुलकर बेबाक राय रखी. वो कहती हैं कि उन्हें तिगमांशु धुलिया की फिल्म मिलन टॉकीज में अपने बेटे सिकंदर की एक्टिंग बिलकुल भी अच्छी नहीं लगी थी.

वो कहती हैं कि उन्होंने अपने बेटे सिकंदर खेर को पिता अनुपम खेर की तरह बनने की सलाह दी है. वो नहीं चाहती हैं कि उनका बेटा उनकी तरह अपने फैसले ले. वो कहती हैं कि सिकंदर अपनी फिल्मों के चयन को लेकर काफी चूजी हैं, ठीक वैसी ही जैसी वो थीं.

किरण खेर का कहना है कि उनपर परिवार चलाने की जिम्मेदारी नहीं थी. उनके पास अपनी फिल्में चुनने की लग्जरी थी, लेकिन अनुपम खेर के पास ये ऑप्शन नहीं था. उनके परिवार चलाना था, रिश्तेदारों को देखना था और अपने भाई का भी खर्च उठाना था.

एक्ट्रेस कहती हैं कि उन्होंने अपने बेटे सिकंदर को सलाह दी कि उन्हें अपने पिता की तरह काम करना चाहिए. वो कहती हैं कि वो अपने बेटे को सलाह देती हैं कि वो अपने पिता की तरह हर वो फिल्म करते जाएं, जो उन्हें मिलती है, वरना उनके लिए मुश्किल हो जाएगी.

homeentertainment

‘मैं खतरनाक औरत…’ पत्नी को फिल्म स्क्रीनिंग पर साथ ले जाने से डरते हैं अनुपम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी