Last Updated:
Sunny Leone tomato video viral:सनी लियोन ने इंस्टाग्राम पर टमाटर काटने का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें कीड़े निकले हैं. उन्होंने फैंस को सतर्क रहने की सलाह दी. वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. उन्होंने बच्चों …और पढ़ें
सनी लियोन के टमाटर में निकले कीड़े, वीडियो हो रहा वायरल. PC instagram/sunnyleoneसनी लियोन ने जब टमाटर काटे तो निकले कीड़े
सनी लियोन का ये कीड़े वाला टमाटर का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. जब सनी ने अपने किचन में इन फ्रेश टमाटर से एक को काटा तो वो देखकर चीख उठीं. उस टमाटर के अंदर ढेरों जिंदा कीड़े थे. ये देखने के बाद उन्होंने इसका वीडियो शेयर किया और अपने फैंस को अलर्ट किया कि खाना बनाते समय अधिक सतर्क रहें, सावधानी बरतें. यह क्लिप खूब वायरल हो रही है, जिससे साबित होता है कि ग्लैमरस सितारों को भी घर पर बहुत ही साधारण और कभी-कभी अप्रिय आश्चर्यों का सामना करना पड़ता है. सनी लियोन कहती हैं कि इसके बाद से उन्होंने अपने बच्चों, स्टाफ को डीवॉर्मिंग (Deworming) के लिए दवा दी है, ताकि उन्हें कुछ ना हो. डीवॉर्मिंग पेट के कीड़े मारने की दवाई होती है.
बारिश के मौसम में सब्जियां ध्यान से खरीदें
बारिश के मौसम में खासकर हरी सब्जियां, फलों को ध्यान से खरीदना चाहिए. घर लाने के बाद भी इन्हें अच्छी तरह से साफ करके और ध्यान से काटना चाहिए. खासकर, भिंडी, हरी पत्तेदार सब्जियां, फूलगोभी, ब्रोकली, पत्तागोभी और अब ये टमाटर भी. कई बार आप जल्दबाजी में कम पानी में धोकर और फटाफट काटकर सब्जी पकाने लग जाते हैं, ऐसा न करें.
View this post on Instagram





