Last Updated:
Govt Lawyers Salary: केरल में मुख्यमंत्री पिनरायी विजयन की अध्यक्षता में सरकारी वकीलों के वेतन में वृद्धि को मंजूरी दी गई. स्वास्थ्य कार्यकर्ता टिट्टो थॉमस की सहायता के लिए 17 लाख रुपये मंजूर किए गए.
सरकारी वकीलों के वेतन में इजाफा किया गया है. (एआई तस्वीर)विज्ञप्ति के अनुसार सरकारी कार्य में जुटे वकीलों को अब 20,000 रुपए से बढ़ाकर 25,000 रुपए प्रति माह मिलेंगे. यह संशोधन एक जनवरी, 2022 से पूर्वव्यापी रूप से प्रभावी होगा. एक अन्य निर्णय में मंत्रिमंडल ने स्वास्थ्य कार्यकर्ता टिट्टो थॉमस की सहायता के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से 17 लाख रुपये मंजूर किए हैं. टिट्टो थॉमस 2023 में निपाह इंसेफेलाइटिस से संक्रमित होने के बाद एक वर्ष से अधिक समय तक बेहोश रहे.
नगरपालिका अध्यक्ष और खेल एवं राजस्व विभागों के प्रतिनिधियों के नेतृत्व में एक समन्वय समिति इस खेल केंद्र का प्रबंधन करेगी. गौरतलब है कि केरल सरकार के वकीलों में एडवोकेट जनरल, एडिशनल एडवोकेट जनरल, सरकारी वकील, वरिष्ठ सरकारी वकील और लोक अभियोजन (पब्लिक प्रॉसिक्यूटर) शामिल हैं. इन सबों की नियुक्ति एडवोकेट जनरल द्वारा प्राप्त नामों की सूची से सरकार करती है.
राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…और पढ़ें
राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h… और पढ़ें
Thiruvananthapuram,Kerala
August 13, 2025, 16:15 IST





