खेल » श्रीदेवी को दिव्या खोसला की श्रद्धांजलि: सुपरहिट गाने पर डांस वीडियो

श्रीदेवी को दिव्या खोसला की श्रद्धांजलि: सुपरहिट गाने पर डांस वीडियो

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

श्रीदेवी की जयंती पर दिव्या खोसला ने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. वीडियो में दिव्या ने श्रीदेवी के गाने पर डांस किया. दिव्या की फिल्म ‘एक चतुर नार’ 12 सितंबर को रिलीज होगी.

पोछा लगाते हुए एक्ट्रेस ने किया डांस, श्रीदेवी के गाने पर जमकर थिरकीं
बॉलीवुड की पहली फीमेल सुपरस्टार श्रीदेवी ने अपने शानदार अभिनय से फिल्म इंडस्ट्री में एक अलग पहचान बनाई थी. भले ही वह अब इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उनकी यादें और उनकी कला आज भी दर्शकों के दिलों में बसी हुई हैं. हर साल 13 अगस्त को उनकी जयंती मनाई जाती है, इस दिन उनके चाहने वाले उन्हें याद करते हैं. इसी कड़ी में अभिनेत्री, मॉडल, निर्माता और निर्देशक दिव्या खोसला ने श्रीदेवी को एक खास तरीके से श्रद्धांजलि दी है.

दिव्या ने श्रीदेवी की जयंती पर एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है. यह वीडियो ‘एक चतुर नार’ के सेट पर शूट किया गया है. इसमें वह एक आम महिला के रूप में दिख रही हैं और पोछा लगाते हुए श्रीदेवी के सुपरहिट गाने ‘ना जाने कहां से आई है’ पर जोरदार डांस करती नजर आ रही हैं. यह गाना श्रीदेवी की फिल्म ‘चालबाज’ का आइकॉनिक नंबर है, जो आज भी लोगों की जुबां पर है.

श्रीदेवी को किया याद
इस वीडियो के साथ दिव्या ने कैप्शन में लिखा, “श्रीदेवी मैम हमेशा से मेरी प्रेरणा रही हैं. उनका जादू आज भी लोगों के दिलों में जिंदा है और उनकी यादें हमेशा हमारे बीच ताजा रहेंगी.”

View this post on Instagram

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी