Last Updated:
भारत-फिलीपींस नेवी ड्रिल से साउथ एशिया में हलचल मच गई. चीन के सी बैकयार्ड वाले दावे पर फिलीपींस के पूर्व विदेश मंत्री तियोदोरो एल लोक्सिन ने करारा जवाब दिया. उन्होंने इंडियन नेवी की तारीफ की.
इंडियन नेवी ने हाल ही में फिलीपींस के साथ ड्रिल की है.भारत-फिलीपींस ने एक साथ नेवी ड्रिल क्या की, साउथ एशिया में हलचल मच गई. मायने तलाशे जाने लगे. दरअसल, साउथ चाइना सी के जिस इलाके में यह नौसैनिक अभ्यास हुआ, उसे कुछ लोग चीन का सी बैकयार्ड बता रहे थे. इस पर फिलीपींस के पूर्व विदेश मंत्री तियोदोरो एल लोक्सिन भड़क उठे. उन्होंने करारा जवाब देते हुए चीन के सी बैकयार्ड वाले दावे की हवा निकाल दी. साथ में कह डाला, ये इंडियन नेवी है, कहीं भी जा सकती है…
दरअसल, हुआ यूं कि एक आर्टिकल में बताया गया कि जहां पर भारत-फिलीपींस ने नेवी एक्सरसाइज की, वो चीन का सी बैकयार्ड है. सवाल पूछा गया कि क्या भारत चीन के सी बैकयार्ड पर कदम रख रहा है? इस पर डॉ. मिन्ह ट्रान नाम के यूजर ने लिखा, यह चीन का सी बैकयार्ड नहीं है. यह एक्सरसाइज फिलीपींस के एक्सक्लूसिव इकोनॉमिक जोन (EEZ) के अंदर हुआ. यह जगह मेनलैंड चीन से हजारों किलोमीटर दूर है. इसी को रीट्वीट करते हुए तियोदोरो एल लोक्सिन ने बिना लाग लपेट इंडियन नेवी की तारीफ की.
‘इंडियन नेवी ही एकमात्र ऐसी है, जिसमें जहां चाहें वहां जाने का दम है. पश्चिमी नौसेनाएं तो बस बिन साज के ऐसे गाती हैं, जैसे बिन ताकत के गायक…’
-तियोदोरो एल लोक्सिन, फिलीपींस के पूर्व विदेश मंत्री
The Indian Navy is the only one with the balls to go where it pleases; Western navies sing a cappella like castrati. https://t.co/c6GignjbCo





