Last Updated:
South Korea First Lady Arrested: यून पहले राष्ट्रपति हैं, जिन्हें उनकी पत्नी किम के साथ आपराधिक आरोपों में गिरफ्तार किया गया है. कंजरवेटिव पार्टी के नेता यून को अप्रैल में पद से हटा दिया गया था और दिसंबर में म…और पढ़ें
दक्षिण कोरिया की पूर्व प्रथम महिला की गिरफ्तारी. (Credit-Reuters)दक्षिण कोरिया की एक अदालत ने रिश्वतखोरी, स्टॉक में हेरफेर और एक उम्मीदवार के चयन में दखलंदाजी सहित विभिन्न संदिग्ध अपराधों के आरोपों के बीच मंगलवार को जेल में बंद पूर्व राष्ट्रपति यून सूक येओल की पत्नी को गिरफ्तार करने का आदेश दिया. जांचकर्ताओं ने बताया कि सियोल सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने मंगलवार देर शाम किम कियोन ही का गिरफ्तारी वारंट जारी किया.
क्या लगे हैं आरोप?
दक्षिण कोरिया की पूर्व राष्ट्रपति की पत्नी किम के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगे हैं, जिनमें स्टॉक फ्रॉड, रिश्वतखोरी और प्रभाव का दुरुपयोग शामिल है. किम पर आरोप है कि उन्होंने साल 2022 में NATO शिखर सम्मेलन के दौरान 60 मिलियन वॉन (37,67,350 रुपये) की Van Cleef ब्रांड की महंगी ज्वैलरी पहनी थी, जिसकी जानकारी उन्होंने और उनके पति ने अपनी वित्तीय संपत्ति के विवरण में नहीं दी. इसके अलावा, किम पर यह भी आरोप है कि उन्होंने एक धार्मिक संगठन से दो Chanel बैग और एक हीरे का हार रिश्वत के रूप में लिया. इसके बदले उन्होंने लोगों को व्यापारिक लाभ दिलाया. अभियोजन पक्ष का कहना है कि किम जांच में रुकावट डाल सकती हैं और सबूत नष्ट करने की कोशिश कर सकती हैं, इसलिए उनकी गिरफ्तारी जरूरी है.
हार पर बवाल
News18 में Offbeat डेस्क पर कार्यरत हैं. इससे पहले Zee Media Ltd. में डिजिटल के साथ टीवी पत्रकारिता भी अनुभव रहा है. डिजिटल वीडियो के लेखन और प्रोडक्शन की भी जानकारी . टीवी पत्रकारिता के दौरान कला-साहित्य के सा…और पढ़ें
News18 में Offbeat डेस्क पर कार्यरत हैं. इससे पहले Zee Media Ltd. में डिजिटल के साथ टीवी पत्रकारिता भी अनुभव रहा है. डिजिटल वीडियो के लेखन और प्रोडक्शन की भी जानकारी . टीवी पत्रकारिता के दौरान कला-साहित्य के सा… और पढ़ें
August 13, 2025, 11:11 IST





