Last Updated:
Bihar Chunav 2025: चुनाव आयोग पर मतदाता सूची में गड़बड़ी के आरोपों ने बिहार में सियासत गर्म है. कांग्रेस ने “वोट चोरी” के खिलाफ देशव्यापी अभियान शुरू कर दिया है तो राजद नेता तेजस्वी यादव ने एक बार फिर चुनाव बह…और पढ़ें
एसआईआर के मामले में लोगों को भ्रमित किया जा रहा है-तेजस्वी यादव. मतदाता सूची में गड़बड़ी का विवाद
तेजस्वी यादव का बहिष्कार का दांव
तेजस्वी यादव की राजनीतिक रणनीति
राहुल गांधी की 17 अगस्त से शुरू होने वाली बिहार यात्रा में तेजस्वी की भागीदारी RJD और कांग्रेस के गठबंधन को मजबूत करेगी. वे इस मौके का इस्तेमाल नीतीश कुमार की JDU और BJP को घेरने के लिए करेंगे। बहिष्कार की धमकी एक जोखिम भरा दांव है, क्योंकि यह RJD के वोटरों को अलग-थलग कर सकता है. लेकिन, तेजस् यादववी का फोकस युवा, OBC और अल्पसंख्यक वोटरों पर है. वे चुनाव आयोग के खिलाफ आंदोलन को जनता से जोड़कर 2025 में RJD को मुख्य विपक्षी ताकत बनाना चाहते हैं.
बार-बार वोट बहिष्कार की बात क्यों?
जानकार कहते हैं कि तेजस्वी यादव का बार-बार बहिष्कार की बात करना चुनाव आयोग और NDA पर दबाव बनाने, EBC-अल्पसंख्यक वोटरों को साधने और 2025 चुनाव से पहले RJD को बिहार की सियासत में मुख्य विपक्षी ताकत बनाने की रणनीति है. इसके साथ ही वह यह भी दिखाना चाहते हैं कि उनमें केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार से लड़ने का जज्बा भी है. जाहिर है वोट बहिष्कार का उनका यह एक सियासी दांव है और इसको बार-बार दोहरा रहे है. हालांकि, जानकार कहते हैं कि उनका यह दांव जोखिम भरा है, लेकिन अगर सही चला तो RJD को बड़ा फायदा दे सकता है.

पत्रकारिता क्षेत्र में 22 वर्षों से कार्यरत. प्रिंट, इलेट्रॉनिक एवं डिजिटल मीडिया में महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन. नेटवर्क 18, ईटीवी, मौर्य टीवी, फोकस टीवी, न्यूज वर्ल्ड इंडिया, हमार टीवी, ब्लूक्राफ्ट डिजिट…और पढ़ें
पत्रकारिता क्षेत्र में 22 वर्षों से कार्यरत. प्रिंट, इलेट्रॉनिक एवं डिजिटल मीडिया में महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन. नेटवर्क 18, ईटीवी, मौर्य टीवी, फोकस टीवी, न्यूज वर्ल्ड इंडिया, हमार टीवी, ब्लूक्राफ्ट डिजिट… और पढ़ें
August 13, 2025, 15:11 IST





