भारत » Bank Of Maharashtra में नौकरी पाने का मौका, ग्रेजुएट करें आवेदन, 93000 मिलेगी सैलरी – Uttar Pradesh News

Bank Of Maharashtra में नौकरी पाने का मौका, ग्रेजुएट करें आवेदन, 93000 मिलेगी सैलरी  – Uttar Pradesh News

Facebook
Twitter
WhatsApp

Bank Of Maharashtra Recruitment 2025: बैंक में नौकरी (Sarkari Naukri) की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बढ़िया अवसर है. इसके लिए बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने 500 जनरलिस्ट ऑफिसर (स्केल II) के पदों के लिए भर्तियां निकाली है. जो कोई भी इन पदों से संबंधित योग्यता रखते हैं, वे बैंक ऑफ महाराष्ट्र की आधिकारिक वेबसाइट bankofmaharashtra.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. इन पदों के लिए आज यानी 13 अगस्त, 2025 से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है.

इस भर्ती में स्केल II और स्केल III के पद शामिल हैं, जिनमें कुल 500 पदों पर बहाली की जाएगी. अगर आप भी इन पदों के लिए आवेदन करने की सोच रहे हैं, तो 30 अगस्त, 2025 तक या उससे पहले अप्लाई कर सकते हैं. इन पदों पर आवेदन करने से पहले उम्मीदवार नीचे दिए गए बातों को ध्यान से जरूर पढ़ें.

आवेदन करने के लिए जरूरी आयुसीमा

बैंक में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयुसीमा 31 जुलाई, 2025 तक 22 वर्ष से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए, साथ ही सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट भी उपलब्ध है.

बैंक ऑफ महाराष्ट्र में नौकरी पाने की योग्यता

उम्मीदवार जो कोई भी इन पदों के लिए आवेदन करने पर विचार कर रहे हैं, उनके पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से किसी भी विषय में 60% अंकों के साथ ग्रेजुएट की डिग्री होनी चाहिए या चार्टर्ड अकाउंटेंट होना आवश्यक है.

बैंक में फॉर्म भरने के लिए देना होगा शुल्क

सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क: 1180 रुपये
एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क: 118 रुपये

बैंक ऑफ महाराष्ट्र में चयन होने पर मिलने वाली सैलरी

जिस किसी भी उम्मीदवार का चयन इन पदों के लिए होता है, तो उन्हें सैलरी के तौर पर 93,960 रुपये तक का भुगतान किया जाएगा.

ये भी पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी