खेल » ऋतिक रोशन पर भारी पड़े रजनीकांत, एडवांस बुकिंग में War 2 से 3 गुना ज्यादा बिके ‘कूली’ के टिकट, झामफाड़ हुई कमाई

ऋतिक रोशन पर भारी पड़े रजनीकांत, एडवांस बुकिंग में War 2 से 3 गुना ज्यादा बिके ‘कूली’ के टिकट, झामफाड़ हुई कमाई

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

Coolie vs War 2 advance booking: एडवांस बुकिंग में ‘कूली’ को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. यहां तक टिकट बिक्री में रजनीकांत की फिल्म ने ऋतिक रोशन की ‘वॉर 2’ को पीछे छोड़ दिया है.

ऋतिक पर भारी पड़े रजनीकांत, War 2 से 3 गुना ज्यादा बिके 'कूली' के टिकटएडवांस बुकिंग में ‘वॉर 2’ से आगे निकली ‘कूली’.
नई दिल्ली. बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन फिल्म ‘वॉर 2’ की थिएटर्स में दस्तक देने के लिए तैयार है. साउथ स्टार जूनियर एनटीआर की यह मूवी रजनीकांत की ‘कूली’ से क्लैश होने वाली है. दोनों फिल्मों की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है और दनादन टिकट बिकने शुरू हो गए हैं. बॉक्स ऑफिस पर ‘वॉर 2’ और ‘कूली’ की जबरदस्त भिड़ंत होने वाली है. दिलचस्प बात है कि रिलीज से पहले ही ‘कूली’ एडवांस बुकिंग में ‘वॉर 2’ से आगे निकल गई है.

ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की ‘वॉर 2’ के टिकट एडवांस बुकिंग में धड़ल्ले से बिक रहे हैं और रिलीज से पहले ही मूवी ने मोटी कमाई कर ली है. ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के मुताबिक, अब तक ‘वॉर 2’ के 3,23,022 टिकटों की बिक्री हो चुकी है. इससे फिल्म की कमाई 9.22 करोड़ रुपये हो चुकी है. ब्लॉक सीटों के साथ ‘वॉर 2’ ने प्री-सेल्स बिजनेस में 17.44 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है.

रजनीकांत की ‘कूली’ का बजा डंका

अब बात करते हैं रजनीकांत की ‘कूली’ की. इसमें नागार्जुन, आमिर खान, श्रुति हासन, सत्यराज जैसे सितारे नजर आएंगे. आपको जानकर हैरानी होगी कि ‘कूली’ का एडवांस बुकिंग में जमकर डंका बज रहा है और इसने टिकटों की बिक्री में ‘वॉर 2’ को पीछे छोड़ दिया है. Sacnilk की मानें तो ‘कूली’ के 11,45,461 टिकट बिक चुके हैं, जिससे फिल्म की कमाई 24.8 करोड़ रुपये हो गई.

एडवांस बुकिंग में ‘वॉर 2’ से आगे निकली ‘कूली’

ब्लॉक सीटों के साथ रजनीकांत ‘कूली’ ने एडवांस बुकिंग में 32.78 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है. अगर इन आंकड़ों को देखें तो एडवांस बुकिंग में ‘वॉर 2’ से तीन गुना ज्यादा ‘कूली’ के टिकटों की बिक्री हुई है और कमाई भी तीन गुना से ज्यादा हो चुकी है. इससे साफ है कि ओपनिंग डे पर रजनीकांत की ‘कूली’ ऋतिक रोशन की ‘वॉर 2’ पर भारी पड़ने वाली है.

14 अगस्त को रिलीज होंगी दोनों फिल्में

बताते चलें कि रजनीकांत की ‘कूली’ का डायरेक्शन लोकेश कनगराज ने किया है. इससे पहले उन्होंने कमल हासन को लेकर ‘विक्रम’ फिल्म बनाई थी. साल 2022 में रिलीज हुई इस मूवी ने कमाई के मामले में इतिहास रच दिया था और 400 करोड़ से ज्यादा कलेक्शन के साथ ब्लॉकबस्टर हुई थी. दूसरी तरफ, ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की ‘वॉर 2’ के डायरेक्टर अयान मुखर्जी हैं, जो रणबीर के साथ ‘ब्रह्मास्त्र’ मूवी बना चुके हैं. दोनों फिल्में 14 अगस्त को एक साथ रिलीज हो रही हैं.

homeentertainment

ऋतिक पर भारी पड़े रजनीकांत, War 2 से 3 गुना ज्यादा बिके ‘कूली’ के टिकट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी