खेल » Sunny Deol Gadar 3: सनी देओल की ‘गदर 3’ पर आया सबसे बड़ा अपडेट, डायरेक्टर ने कहा- ‘कहानी आगे भी जारी रहेगी’

Sunny Deol Gadar 3: सनी देओल की ‘गदर 3’ पर आया सबसे बड़ा अपडेट, डायरेक्टर ने कहा- ‘कहानी आगे भी जारी रहेगी’

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

Sunny Deol Gadar 3: साल 2023 में ‘गदर 2’ की बड़ी कामयाबी के बाद अब फैंस ‘गदर 3’ का इंतजार कर रहे हैं. अब सीक्वल मूवी को लेकर डायरेक्टर अनिल शर्मा ने बड़ा अपडेट दिया है. उन्होंने कहा कि फिल्म की कहानी आगे जारी र…और पढ़ें

सनी देओल की 'गदर 3' पर आया बड़ा अपडेट, डायरेक्टर बोले- 'कहानी आगे भी जारी...'सनी देओल की ‘गदर 2’ ने की थी 691 करोड़ की कमाई.
नई दिल्ली. सनी देओल और अमीषा पटेल की ‘गदर 2’ साल 2023 में रिलीज हुई थी. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ब्लॉकबस्टर रही. इसमें अनिल शर्मा के बेटे उत्कर्ष शर्मा ने भी लीड रोल प्ले किया था. सिर्फ 60 करोड़ रुपये की लागत मे बनी ‘गदर 2’ ने दुनियाभर में 691 करोड़ रुपये का ताबड़तोड़ बिजनेस किया था. अब इस मूवी की रिलीज को दो साल पूरे हो चुके हैं.

डायरेक्टर अनिल शर्मा ने सनी देओल की ‘गदर 2’ की दूसरी एनिवर्सरी पर आईएएनएस से खास बातचीत की. उन्होंने बताया कि उन्हें पता था कि ये फिल्म 500 करोड़ रुपए कमाएगी. रिलीज से पहले ही उन्होंने इसके बारे में एक ई-मेल जी स्टूडियो को भेज दिया था. साथ ही उन्होंने इसके पार्ट 3 पर भी हमसे अपडेट साझा किया.

पहले पता था कि मूवी कमाएगी 500 करोड़

अनिल शर्मा ने बताया कि उन्हें पता था फिल्म सुपरहिट होगी. डायरेक्टर ने कहा, ‘गदर बहुत बड़ी हिट थी. लेकिन गदर 2 पहले दिन से ही बड़ी सफलता हासिल करने में कामयाब रही. दरअसल, 2 अगस्त को मैंने जी को एक ईमेल भेजा था, जिसमें भविष्यवाणी की गई थी कि फिल्म 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाएगी. ये तो एडवांस बुकिंग शुरू होने से पहले ही हो गया था.’

‘गदर 2’ बनाने में क्या थी सबसे बड़ी चुनौती?

मूवी बनाने का सबसे चुनौतीपूर्ण हिस्सा क्या था? इसका जवाब देते हुए फिल्मकार ने कहा, ‘मेरे लिए चुनौती गदर 1 की कहानी को आगे बढ़ाने का तरीका ढूंढ़ना था. हमने इस पर सोचने में काफी समय बिताया. लेकिन जब कहानी आखिरकार तैयार हुई, तो इंतजार सार्थक रहा. सबसे बेहतरीन चीजों में से एक यह थी कि गदर में बच्चे का किरदार निभाने वाले उत्कर्ष गदर 2 में एक वयस्क के रूप में वापसी कर रहे हैं. मुझे लगता है कि यह दुनिया में पहली बार होगा जब कोई बाल कलाकार बड़ा होकर उसी भूमिका को दोहरा रहा हो.’

अनिल शर्मा ने ‘गदर 3’ पर सबसे बड़ा अपडेट

अनिल शर्मा ने ‘गदर-3’ पर भी बड़ा अपडेट दिया. उन्होंने कहा, ‘हम गदर 3 जरूर बना रहे हैं. कहानी आगे भी जारी रहेगी. गदर और गदर 2 दोनों की सफलता से पता चलता है कि इसकी कहानी और किरदार लोगों के दिलों में खास जगह रखते हैं और यह तीसरे भाग में भी जारी रहेगा.’

homeentertainment

सनी देओल की ‘गदर 3’ पर आया बड़ा अपडेट, डायरेक्टर बोले- ‘कहानी आगे भी जारी…’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी