Last Updated:
PM Modi US Visit: टैरिफ वॉर के बीच पीएम मोदी अगले महीने अमेरिका दौरे पर जाने वाले हैं. सूत्रों का कहना है कि पीएम मोदी सितंबर में संयुक्त राष्ट्र महासभा में शामिल होने के लिए अमेरिका जाएंगे. इस दौरान पीएम मोदी …और पढ़ें
पीएम मोदी अगले महीने अमेरिका दौरे पर जा सकते हैं.इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक, पीएम मोदी के आगामी अमेरिका दौरे की तैयारी चल रही है. माना जा रहा है कि पीएम मोदी सितंबर के आखिरी सप्ताह में यूएनजीए की बैठक के लिए अमेरिका में रहेंगे. यूएनजीए की बैठक के इतर पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप के बीच मुलाकात होगी. इस दौरान दोनों देशों के बीच व्यापार मुद्दों को सुलझाने और टैरिफ पर एक सामान्य समझौते पर पहुंचने की कोशिश होगी. माना जा रहा है कि पीएम मोदी के दौरे से ट्रेड डील पर बात बन सकती है.
पीएम मोदी के अमेरिका दौरे की खबर ऐसे वक्त में है, जब भारत पर अमेरिका ने 50 फीसदी टैरिफ लगाया है. 25 फीसदी टैरिफ अभी लागू है, जबकि अतिरिक्त 25 फीसदी टैरिफ कुछ दिनों में लागू हो जाएगा. भारत ने अमेरिकी टैरिफ का विरोध किया है और इसे अनुचित और तर्कहीन बताया है. भारत ने साफ कहा है कि वह किसी भी डील के लिए अपने किसानों के हितों से समझौता नहीं करेगा. पीएम मोदी ने तो यहां तक कह दिया कि उन्हें पर्सनली जो कीमत चुकानी होगी वो चुकाएंगे, मगर किसानों के हितों से कोई समझौता नहीं होगा.
इससे पहले इसी साल फरवरी में पीएम मोदी अमेरिका गए थे. सूत्रों का कहना है कि भारत ने प्रधानमंत्री मोदी के भाषण के लिए संयुक्त राष्ट्र महासभा में एक स्लॉट के लिए संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय से संपर्क किया है. फिलहाल, यह 26 सितंबर की सुबह के लिए निर्धारित किया गया है. जबकि डोनाल्ड ट्रंप 23 सितंबर को बोलने वाले हैं. फिलहाल, पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर आधिकारिक बयान का इंतजार है.

Shankar Pandit has more than 10 years of experience in journalism. Before News18 (Network18 Group), he had worked with Hindustan times (Live Hindustan), NDTV, India News Aand Scoop Whoop. Currently he handle ho…और पढ़ें
Shankar Pandit has more than 10 years of experience in journalism. Before News18 (Network18 Group), he had worked with Hindustan times (Live Hindustan), NDTV, India News Aand Scoop Whoop. Currently he handle ho… और पढ़ें
Delhi,Delhi,Delhi
August 13, 2025, 05:43 IST





