भारत » Bedroom Jihadis: Who Are New Threat For Security Forces In Valley | Jammu Kashmir Terrorists | कौन हैं ‘बेडरूम जिहादी’? जो कश्मीर में फूंक रहे नफरत की चिंगारी, सुरक्षा बलों के लिए नया खतरा

Bedroom Jihadis: Who Are New Threat For Security Forces In Valley | Jammu Kashmir Terrorists | कौन हैं ‘बेडरूम जिहादी’? जो कश्मीर में फूंक रहे नफरत की चिंगारी, सुरक्षा बलों के लिए नया खतरा

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

जम्मू-कश्मीर में ‘बेडरूम जिहादी’ सोशल मीडिया के जरिए अफवाह और नफरत फैला रहे हैं. पाकिस्तान समर्थित आतंकी संगठन इन गतिविधियों के पीछे हैं. 2019 में खत्म हुआ ट्रेंड फिर लौट आया है.

कौन हैं 'बेडरूम जिहादी'? जो घाटी में फूंक रहे नफरत की चिंगारी, इनसे कितना खतरा‘बेडरूम जिहादी’ बने घाटी में नया खतरा (J&K में सुरक्षा बलों की फाइल फोटो)
नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा एजेंसियां अब एक नए और खतरनाक मोर्चे से जूझ रही हैं. यह मोर्चा न तो जंगलों में है, न घाटियों में, बल्कि घरों के भीतर से संचालित हो रहा है. इनका नाम है ‘बेडरूम जिहादी’. ये लोग सोशल मीडिया को हथियार बनाकर अफवाह फैलाने, नफरत भड़काने और युवाओं को भटकाने का काम कर रहे हैं. सुरक्षा अधिकारियों के अनुसार, यह खतरा पारंपरिक हथियारबंद आतंकवादियों से बिल्कुल अलग है. इनकी गतिविधियों के पीछे पाकिस्तान में बैठे आतंकी संगठन और उनके समर्थक हैं. जांच में कई ऐसे सोशल मीडिया हैंडल्स का पता चला है जो घाटी के डिजिटल स्पेस में घुसपैठ कर नफरत फैलाने वाली पोस्ट और प्रोपेगैंडा फैला रहे हैं. मकसद है सांप्रदायिक टकराव और अशांति फैलाना.

बेडरूम जिहादी: नया नहीं ये ट्रेंड

यह ट्रेंड 2017 में शुरू हुआ था लेकिन 2019 में आर्टिकल 370 हटने और इंटरनेट पर पाबंदी के बाद काफी हद तक खत्म हो गया. पिछले साल विधानसभा चुनावों के शांतिपूर्ण संपन्न होने के बाद यह खतरा दोबारा लौट आया है. आशंका है कि इनका मकसद लोकतांत्रिक प्रक्रिया को अस्थिर करना और नई सरकार के खिलाफ माहौल बनाना है.

हाल ही में मुहर्रम के दौरान शिया और सुन्नी समुदाय के बीच एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर तनाव बढ़ा, लेकिन श्रीनगर पुलिस की त्वरित कार्रवाई ने स्थिति को संभाल लिया.

‘शुरू में ही खात्मा जरूरी’

पूर्व डीजीपी कुलदीप खोड़ा के मुताबिक, यह मामला साबित करता है कि अब आतंक का नया मोर्चा डिजिटल दुनिया है. परंपरागत हमलों के साथ-साथ अब सोशल मीडिया के जरिए भी अस्थिरता फैलाने की कोशिश हो रही है. उनका कहना है कि इस तरह की गतिविधियों को शुरुआती स्तर पर ही खत्म करना जरूरी है, वरना इनका असर लंबे समय तक रह सकता है.

authorimg

Deepak Verma

Deepak Verma is a journalist currently employed as Deputy News Editor in News18 Hindi (Digital). Born and brought up in Lucknow, Deepak’s journey began with print media and soon transitioned towards digital. He…और पढ़ें

Deepak Verma is a journalist currently employed as Deputy News Editor in News18 Hindi (Digital). Born and brought up in Lucknow, Deepak’s journey began with print media and soon transitioned towards digital. He… और पढ़ें

homenation

कौन हैं ‘बेडरूम जिहादी’? जो घाटी में फूंक रहे नफरत की चिंगारी, इनसे कितना खतरा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी