भारत » डियर…गडकरी जी! जब चंडीगढ़-मनाली हाईवे की हालत ठीक नहीं तो टोल वसूली क्यों? कारगिल युद्ध के हीरो ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर ने लिखा पत्र

डियर…गडकरी जी! जब चंडीगढ़-मनाली हाईवे की हालत ठीक नहीं तो टोल वसूली क्यों? कारगिल युद्ध के हीरो ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर ने लिखा पत्र

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

Chandigarh Manali NH Toll Plaza: ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर ने केंद्रीय मंत्री नीतिन गडकरी को पत्र लिखकर टकोली टोल प्लाजा को अस्थाई तौर पर बंद करने की मांग की है. उन्होंने सड़क की खराब हालत के चलते टोल वसूली पर आक्र…और पढ़ें

गडकरी जी! जब चंडीगढ़-मनाली हाईवे की हालत ठीक नहीं तो टोल वसूली क्यों?प्रत्याशी ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर ने केंद्रीय मंत्री नीतिन गडकरी को पत्र लिखकर टकोली टोल प्लाजा को अस्थाई तौर पर बंद करने की मांग उठाई है.
मंडी. हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले से कारगिल हीरो एवं संसदीय सीट से पूर्व में रहे भाजपा प्रत्याशी ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर ने केंद्रीय मंत्री नीतिन गडकरी को पत्र लिखकर टकोली टोल प्लाजा को अस्थाई तौर पर बंद करने की मांग उठाई है. खुशाल ठाकुर ने पत्र की प्रतिलिपी सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू, पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और मंडी जिला प्रशासन सहित एनएचएआई के अधिकारियों को भी भेजी है. इन्होंने डीसी मंडी से अपनी शक्तियों को प्रयोग करते हुए टोल प्लाजा को अस्थाई तौर पर बंद करने का आग्रह किया है.

ब्रिगेडियर ने कहा कि यह आपदा 2023 में आई आपदा से भी बड़ी है. 2023 में तत्कालीन डीसी मंडी ने इस टोल प्लाजा को अस्थाई तौर पर बंद कर दिया था. इस बार भी आपदा के चलते ऐसा किया जाना चाहिए. उन्होंने सभी से इस मुद्दे पर संवेदनशिलता दिखाते हुए त्वरित निर्णय लेने की मांग की है.

जब सड़क की हालत ठीक नहीं तो टोल भी क्यों

ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर ने कहा कि मंडी से कुल्लू तक हाईवे पर सफर करना किसी जोखिमपूर्ण चुनौती से कम नहीं है. यहां आए दिन हाईवे बंद रह रहा है. जगह-जगह हाईवे इतनी बूरी तरह से क्षतिग्रस्त हुआ है कि उसकी हालत लिंक रोड़ से भी दयनीय दिख रही है. कई घंटों तक लोगों को जाम में फंसे रहना पड़ रहा है. फल और सब्जियां लेकर जा रहे वाहनों को इस कारण नुकसान झेलना पड़ रहा है. ऐसी स्थिति में टोल का लिया जाना उचित नहीं है. उन्होंने कहा कि सड़क की ऐसी स्थिति में लिए जा रहे टोल को लेकर लोगों में खासा आक्रोश है.

खुशाल ठाकुर ने कहा कि यदि जल्द ही इस पर उचित निर्णय नहीं लिया गया तो फिर लोगों को मजबूरन सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करना पड़ेगा.गौरतलब है कि चंडीगढ़ मनाली नेशनल हाईवे का हाल बेहद खराब है. मंडी से लेकर औट तक हाईवे रोजाना बंद हो रहा है और लैंडस्लाइड हो रहे हैं. लेकिन फिर भी टोल की वसूली जारी ही है.

मनाली औऱ सोलन में किए थे बंद

गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश में साल 2023 में चंडीगढ़ मनाली और कालका शिमला नेशनल हाईवे पर कुदरत का कहर बरपा था. इस दौरान चंडीगढ़ मनाली नेशनल हाईवे कुल्लू से मनाली के बीच कई जगह टूट गया था, जिसके बाद डोहलूनाला टोल को बंद कर दिया गया था. इसी तरह सोलन के पास सनावरा में भी टोल प्लाजा काफी दिन बंद रहा था.

homehimachal-pradesh

गडकरी जी! जब चंडीगढ़-मनाली हाईवे की हालत ठीक नहीं तो टोल वसूली क्यों?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी