Last Updated:
बॉलीवुड की नंबर 1 हीरोइन जिनके पिता ने अपनी कजिन से शादी की थी. वह खुद धुरंधर खिलाड़ी रहे हैं. अब बेटी हिंदी सिनेमा पर राज कर रही हैं. तो चलिए इस हसीना के पिता से मिलवाते हैं.

वो सुपरहिट हीरोइन, जिन्होंने डेब्यू के साथ ही कहर बरपा दिया था. उन्होंने अब तक तमाम टॉप स्टार्स के साथ काम किया है तो अपनी पहचान ग्लोबल लेवल तक बनाई हैं. मगर आज बात होगी उस एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ की. कैसे उनके पिता ने अपनी कजिन यानी चचेरी बहन के साथ शादी की थी.

ये कोई और नहीं बल्कि दीपिका पादुकोण हैं, जिन्हें फिल्म इंडस्ट्री की सबसे बेहतरीन एक्ट्रेस में से एक माना जाता है. शानदार एक्टिंग से लोगों की दिलों पर राज करती हैं. अगर उनकी निजी जिंदगी की बात करें तो फिलहाल दीपिका ने फिल्मों से ब्रेक लिया हुआ है.

इस बीच दीपिका के पिता और पूर्व बैडमिंटन खिलाड़ी प्रकाश पादुकोण का एक इंटरव्यू सामने आया, जिसमें उन्होंने अपनी ही दूसरी चचेरी बहन से शादी करने की बात की जो कोई और नहीं दीपिका की मां उज्जला पादुकोण हैं.

प्रकाश पादुकोण ने इंटरव्यू में बताया कि उस टाइम पर दुनिया के नंबर एक बैडमिंटन खिलाड़ी होने के बावजूद वो नैशनल चैंपियनशिप में हार गए थे, नौ साल में ऐसा पहली बार हुआ जब वो कोई मैच हारे हों. इस हार के बाद वो काफी निराश हो गए थे. हालांकि की जल्द ही वो ये समझ गए थे कि हार-जीत खेल का एक हिस्सा है.

प्रकाश पादुकोण ने आगे बताया था कि उन्होंने अपनी चचेरी बहन उज्जला से शादी की और डेनमार्क की राजथानी कोपेनहेगन शिफ्ट हो गए. वहां उन्हें नौकरी भी मिल गई और वह 1986 तक वहीं रहे, जब दीपिका पादुकोण का जन्म हुआ. उसके तीन साल बाद ही 1989 में उन्होंने बैडमिंटन को अलविदा कह दिया.

प्रकाश पादुकोण के इस बयान पर सोशल मीडिया पर लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया देनी भी शुरू कर दी. जहां कुछ लोग इस बात से हैरान हैं कि दीपिका के माता-पिता आपस में कजिन हैं, तो वहीं कुछ नेटिजन्स ने कहा कि (बल्ड रिलेशन मैरिज) भले ही कम होती हैं लेकिन साउथ इंडिया में के कुछ समुदाय में इस तरह की शादियां आम हैं.

एक यूजर ने लिखा कि “परिवार में शादी करना अभी भी साउथ इंडिया में काफी प्रचलित है” एक दूसरे यूजर ने कमेंट किया कि ” मुझे ये बात काफी पहले से पता थी इसलिए मुझे ये जानकर ज्यादा हैरानी नहीं हुई क्योंकि मैं पहले से जानता था कि साउथ इंडिया के कुछ समुदाय में ब्लड रिलेशन में शादियां होती हैं.

2016 में एक इंटरव्यू के दौरान दीपिका ने बताया था कि उनके पिता प्रकाश पादुकोण को माधुरी दीक्षित पर क्रश था. जब उनके पिता को माधुरी की शादी के बार में पता चला तो, उन्होंने खुद को बाथरूम में बंद कर लिया था.

जब उनके पिता बाथरूम से बाहर आए तो उनकी आंखों के नीचे सूजन थी, जिससे परिवार सोच में पड़ गए कि कहीं वो माधुरी की शादी की खबर सुनकर बाथरूम में रो रहे थे. दीपिका ने आगे बताया कि उनकी मां ने भी मजाक में उनसे पूछा कि कहीं वो बाथरूम में सच में तो नहीं रो रहे थे.
August 12, 2025, 16:16 IST





