खेल » श्रीदेवी को टक्कर देने वाली वो रूपवती, जो छोड़ गई 12 अधूरी फिल्में, जूही चावला-करिश्मा की चमक उठी थी किस्मत

श्रीदेवी को टक्कर देने वाली वो रूपवती, जो छोड़ गई 12 अधूरी फिल्में, जूही चावला-करिश्मा की चमक उठी थी किस्मत

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

गोविंदा की वो हीरोइन जिन्होंने 14 साल में शोहरत हासिल की थी. मगर19 की उम्र में उन्होंने सबको चौंका दिया था. उन्होंने सबसे ज्यादा फिल्में साइन करने का रिकॉर्ड बनाया था.

हिंदी सिनेमा में ऐसे की कलाकार हुए, जिन्होंने छोटी सी उम्र में ही शोहरत हासिल की. कुछ सितारे तो ऐसे भी हैं जो इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन आज भी लोग उन्हें भूला नहीं पाए हैं. ऐसी ही एक हसीना रही हैं. जिन्होंने महज 14 साल की उम्र में एंट्री की और धड़ाधड़ फिल्में पाईं. उनकी फिल्में खूब हिट भी हो रही थी. लेकिन ऐसी हाय लगी कि 19 की उम्र में ही वह चल बसी.

ये कोई और नहीं बल्कि दिव्या भारती जैसी प्रियम सुंदरी थीं जो 19 साल की उम्र में चल बसी थीं. मगर दिव्या वो नाम था, जिन्होंने श्रीदेवी और माधुरी दीक्षित को भी टक्कर दी. बल्कि ये भी कह सकते हैं कि वह तो उन हीरोइनों से भी चार कदम आगे निकल गईं.

दिव्या भारती ने 14 साल की उम्र में मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा था. सिनेमा में उन्हें जैसे-जैसे मौके मिलते गए, उन्होंने उन्हें बढ़िया तरीके से यूज किया. मॉडलिंग से मिली लोकप्रियता सिनेमा के काम आई. फिर उन्हें फिल्म मिली और वह धड़ाधड़ फिल्में करती गईं.

दिव्या भारती ने बॉलीवुड से नहीं बल्कि 1990 में रिलीज हुई फिल्म ‘नीला पेन्ने’ से तमिल में बतौर एक्ट्रेस करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद उन्होंने तेलुगु फिल्म ‘बाबिली राजा’ में अभिनय किया.

साल 1992 में फिल्म ‘विश्वात्मा’ से दिव्या भारती ने बॉलीवुड में एंट्री की. एक साल के भीतर ही उन्होंने लगातार कई सफल फिल्मों में काम किया. शाहरुख खान के साथ उनकी फिल्म ‘दीवाना’ आज भी एक ‘क्लासिक’ है.

दिव्या भारती की रहस्यमयी मौत ने हर किसी को चौंका दिया था. 5 अप्रैल, 1993 को अपने घर की बालकनी से गिरकर उनकी मौत हो गई थी. इस खबर ने फैंस को झकझोर कर रख दिया था. दिव्या भारती की मौत को भले ही 32 साल हो गए हों, लेकिन उनके फैंस उन्हें भुला नहीं पाए हैं.

गोविंदा से लेकर शाहरुख खान-ऋषि कपूर संग काम कर चुकीं दिव्या भारती ने एक साल के अंदर ही वो जादू कर दिखाया जिसके बाद बड़ी बड़ी हीरोइनों हैरान परेशान हो गई थीं. उन्होंने एक साल में सबसे ज्यादा फिल्में ऑफर होने का रिकॉर्ड बनाया. दिव्या भारती की 1993 में चार फिल्में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई तो 12 फिल्में उनके अचानक जाने की वजह से अधर में लटक गई.

धनवान, लाडला, मोहरा, दिलवाले, विजयपथ, आंदोलन, कर्तव्य, हलचल, अंगरक्षक से लेकर दो कदम जैसी 12 फिल्में थीं जो दिव्या भारती के जाने के बाद अटक गई थी. फिर ज्यादातर फिल्मों में मेकर्स ने नई हीरोइन के साथ काम पूरा किया. जैसे धनवान में करिश्मा कपूर को लिया गया तो कर्तव्य में जूही चावला को लेकर फिल्म पूरी की गई.

Divya bharti wedding (4)-2025-05-3abc93e2d400000ac47ae916e12226c0

अकेले 1992 में, उन्होंने दिव्या ने 12 फिल्मों में अभिनय किया. उनकी आखिरी फिल्म शतरंज, 1993 में रिलीज हुई थी. दिव्या भारती ने निर्देशक और निर्माता साजिद नाडियाडवाला से शादी की थी.

homeentertainment

श्रीदेवी को टक्कर देने वाली वो रूपवती, जो छोड़ गई 12 अधूरी फिल्में

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी