भारत » क्या है 35 साल पुराना सरला हत्याकांड, जिसमें यासिन मलिक की बढ़ी मुश्किलें, श्रीनगर में 8 ठिकानों पर रेड

क्या है 35 साल पुराना सरला हत्याकांड, जिसमें यासिन मलिक की बढ़ी मुश्किलें, श्रीनगर में 8 ठिकानों पर रेड

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

Yasin Malik Sarla Bhatt Murder Case: जम्मू-कश्मीर में SIA ने यासीन मलिक के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए श्रीनगर में 8 ठिकानों पर छापेमारी की. यह कार्रवाई 1990 में सरला भट्ट के अपहरण और हत्या मामले से जुड़ी…और पढ़ें

35 साल पुराना हत्याकांड, जिसमें यासिन मलिक की बढ़ी मुश्किलें, 8 जगहों पर रेडकश्मीरी पंडित महिला सरला भट्ट के अपहरण और हत्या मामले में यासीन मलिक की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं.
जम्मू-कश्मीर में सुबह-सुबह यासीन मलिक के खिलाफ ताबड़तोड़ एक्शन हुआ है. राज्य की स्टेट इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (SIA) ने मंगलवार को श्रीनगर में 8 अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी की. यह कार्रवाई 1990 में कश्मीरी पंडित महिला सरला भट्ट के अपहरण और हत्या मामले से जुड़ी है.

सूत्रों के मुताबिक, छापेमारी जिन स्थानों पर हुई, उनमें जम्मू-कश्मीर लिबरेशन फ्रंट (JKLF) के पूर्व प्रमुख और हुर्रियत नेता यासीन मलिक का आवास भी शामिल है. फिलहाल यासीन मलिक कई आतंकी मामलों में जेल में बंद है.

कौन थीं सरला भट्ट?

श्रीनगर के रैनीवाड़ा में रहने वाली 27 साल की सरला भट्ट दूरसंचार विभाग में काम करती थीं. अप्रैल 1990 में JKLF आतंकियों ने उन्हें उनके दफ्तर से ही अगवा कर लिया था. उन्हें कई दिनों तक बंधक बनाकर रखा गया और फिर गोली मारकर उनकी हत्या कर दी. उनका शव अलियालपोरा इलाके में फेंक दिया गया था. इस घटना ने घाटी में रह रहे कश्मीरी पंडितों में दहशत फैला दी थी, जिसके बाद समुदाय का बड़े पैमाने पर पलायन और तेज हो गया.

यासीन मलिक का नाम कैसे जुड़ा?

उस समय के कई गवाहों और पुलिस केस डायरी में जिक्र है कि सरला भट्ट के अपहरण और हत्या में JKLF से जुड़े लोग शामिल थे. यासीन मलिक उस वक्त JKLF के शीर्ष नेतृत्व में था, पर भी संदेह जताया गया.
कई सालों तक यह केस ठंडे बस्ते में पड़ा रहा, लेकिन हाल के वर्षों में केंद्र सरकार के निर्देश पर 90 के दशक के पुराने आतंकी मामलों को फिर से खोला गया. इसी क्रम में सरला भट्ट केस भी दोबारा जांच के दायरे में आ गया.

यासीन मलिक इस समय दिल्ली की तिहाड़ जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे हैं. 2017 में दर्ज टेरर फंडिंग केस में NIA कोर्ट ने उसे दोषी ठहराया था. अब सरला भट्ट केस की जांच उसके लिए एक और बड़ी कानूनी चुनौती साबित हो सकती है.

authorimg

Saad Omar

An accomplished digital Journalist with more than 13 years of experience in Journalism. Done Post Graduate in Journalism from Indian Institute of Mass Comunication, Delhi. After Working with PTI, NDTV and Aaj T…और पढ़ें

An accomplished digital Journalist with more than 13 years of experience in Journalism. Done Post Graduate in Journalism from Indian Institute of Mass Comunication, Delhi. After Working with PTI, NDTV and Aaj T… और पढ़ें

homenation

35 साल पुराना हत्याकांड, जिसमें यासिन मलिक की बढ़ी मुश्किलें, 8 जगहों पर रेड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी