खेल » ‘ऋषि कपूर मुझे रोज रुलाते फिर भी मैं…’, क्यों झेले नीतू कपूर ने इतने सितम? रोते-रोते बताई रिश्ते की सच्चाई

‘ऋषि कपूर मुझे रोज रुलाते फिर भी मैं…’, क्यों झेले नीतू कपूर ने इतने सितम? रोते-रोते बताई रिश्ते की सच्चाई

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

ऋषि कपूर को इस दुनिया से गए हुए 5 साल हो चुके हैं. लेकिन आज भी नीतू कपूर का ऐसा कोई दिन नहीं जाता, जब वह उन्हें याद नहीं करती. हर मौके पर वह ऋषि कपूर का जिक्र जरूर करती हैं. एक बार तो उन्होंने खुलासा किया था कि वह रोज उन्हें रुलाते थे.

नई दिल्ली. ऋषि कपूर और नीतू कपूर शादी के पहले से ही अच्छे दोस्त थे. नीतू उस वक्त ऋषि कपूर के बारे में सब कुछ जानती थीं कि वह प्लेब्वॉय हैं. लेकिन उनका कहना था कि उनकी जिंदगी में ऋषि से अच्छा कोई शख्स हो ही नहीं सकता था.

ऋषि कपूर के बारे में नीतू कपूर अक्सर कई राज खोलती रहती हैं. कपिल शर्मा के शो में भी उन्होंने खुलासा किया था कि वह 10 बजे के बाद नीतू को अपने सारे राज बता दिया करते थे. एक इंटरव्यू में तो उन्होंने खुलासा किया था कि वह उन्हें रोज रुलाया करते थे.

neeti kapoor rishi kapoor

ऋषि कपूर ने इंडस्ट्री में ऐसी धाक जमा रखी थी, कि हर कोई उनसे डरता था. खासतौर पर मीडिया के सामने तो वह अक्सर भड़क जाया करते थे. खुद नीतू कपूर भी उनके गुस्से से वाकिफ थी. लेकिन उन्होंने खुलासा किया था कि वह रोजाना उनकी वजह से रोती थीं, लेकिन इसके बाद भी वह एक्टर के साथ रहना चाहती थीं.

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर ऋषि कपूर ने अपनी फिल्मों और अपने अंदाज से हिंदी सिनेमा में जबरदस्त पहचान बनाई थी. ऋषि कपूर ने फिल्म ‘मेरा नाम जोकर’ से बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था.

बतौर लीड हीरो उन्हें असली पहचान फिल्म ‘बॉबी’ से मिली थी. इस फिल्म में उनके साथ डिंपल कपाड़िया नजर आई थीं. साल 1980 में ऋषि कपूर एक्ट्रेस नीतू कपूर के साथ शादी के बंधन में बंधे थे. इससे पहले वह कई सालों तक रिलेशनशिप में भी रहे थे. दोनों का रिश्ता काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा था.

ऋषि कपूर की बायोग्राफी ‘खुल्लम खुल्ला’ में नीतू कपूर ने अपने और एक्टर के रिश्ते के बारे में बात करते हुए कहा था, ‘मैं ऋषि कपूर को बहुत अच्छे से जानती थी. मैं उनके साथ रहना चाहती थी और उन्हीं के साथ एक परिवार भी शुरू करना चाहती थी. हालांकि मैं यह जानती थी कि वह शहर में सबसे ज्यादा परेशान करने वाले बॉयफ्रेंड हैं.

Rishi Kapoor, Neetu Kapoor, when Rishi Kapoor Fought With Neetu Kapoor, when Rishi Kapoor Fought With Neetu Kapoor On A Flight, Vir Das reveal Shocking reason of Rishi Kapoor Fought With Neetu Kapoor On A Flight, ऋषि कपूर, नीतू कपूर, जब ऋषि कपूर ने नीतू कपूर के साथ लड़ाई की, जब ऋषि कपूर ने फ्लाइट में नीतू कपूर के साथ लड़ाई की, वीर दास ने ऋषि कपूर के फ्लाइट में नीतू कपूर के साथ लड़ाई के चौंकाने वाले कारण का खुलासा किया

अपनी बात आगे रखते हुए एक्ट्रेस ने कहा था कि, वह मुझे रोजाना रुलाया करते थे, लेकिन इसके बाद भी मैं उनके साथ रहना चाहती थी और उन्हें देखना चाहती थी. उन्हें समझना बिल्कुल भी आसान नहीं है. मुझे इस बात पर भी पूरा भरोसा है कि मैं इनसे अच्छे और बेहतर इंसान मुझे मिल ही नहीं सकता था.

ऋषि कपूर ल्यूकेमिया से पीड़ित थे. ब्लड कैंसर से पीड़ित एक्टर का लंबे समय तक मुंबई के हॉस्पिटल में इलाज चला था. एक लंबी लड़ाई के बाद ऋषि कपूर 30 अप्रैल, 2020 को जिंदगी लड़ाई हार गए.

बता दें कि राज कपूर एक वक्त में ऋषि कपूर के कई रिश्ते लेकर आते थे. लेकिन उन्हें अहसास हो गया था कि वह नीतू कपूर को पसंद करते हैं. इसलिए वह हर रिश्ते को मना कर दिया करते थे.

homeentertainment

‘ऋषि कपूर मुझे रोज रुलाते फिर भी मैं…’, क्यों झेले नीतू कपूर ने इतने सितम?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी