व्यापार » Grocery Shop Business: मोहल्ले में खोलें खुद की किराने की दुकान, जानें कितना लगेगा खर्च और क्या-क्या है जरूरी! – Uttarakhand News

Grocery Shop Business: मोहल्ले में खोलें खुद की किराने की दुकान, जानें कितना लगेगा खर्च और क्या-क्या है जरूरी! – Uttarakhand News

Facebook
Twitter
WhatsApp

देहरादून (Grocery Shop Business): ऑफिसों की भागदौड़ भरी जिंदगी से परेशान लोग अक्सर खुद का एक छोटा बिजनेस खोलने का सपना देखते हैं, लेकिन वे समझ नहीं पाते हैं कि आखिर वे शुरुआत कहां से करें? इंटरनेट पर स्टार्ट अप से लेकर बिज़नेस आइडियों की भरमार है. भारी भरकम लागत और अनुभव की कमी अक्सर हाथ बांध देते हैं. अब सवाल उठता है कि आखिर ऐसा कौन-सा बिजनेस है जिसे कम लागत के साथ शुरु किया जा सकता है और उसके लिए किसी ख़ास विशेषज्ञता की आवश्यकता नहीं होती है? आप चिंता न करें, हम आपको कुछ ऐसा छोटा खुद के बिजनेस के आइडिया देंगे जो आपके जीवन को बदल सकता है, जिसमें आप जल्दी से अडॉप्ट कर लेंगे.

ग्रॉसरी बिज़नेस का बढ़ता बिजनेस
हर इंसान को अपने डेली रूटीन की चीज़ों की आवश्यकता होती है, जिसमें खाने का सामान से लेकर नहाने का साबुन, शैंपू  हर वो सामग्री जो ज़रूरी होती है. अपने घर के पास या फिर मोहल्ले में एक छोटी किराने की दुकान (ग्रॉसरी शॉप) हो तो फिर क्या ही कहना. इसके लिए आपको कुछ ज़रूरी बातों को ध्यान में रखना होगा. जिसके कारण आपको बिजनेस करने में दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा. सबसे पहले लोकेशन और दुकान के साइज पर ध्यान देना ज़रूरी है. ऐसी जगह चुनें जहां लोगों का रोज़ाना आना-जाना हो, जैसे गली का कोना, बस स्टॉप के पास या मार्केट के नज़दीक.

क्या है ग्रॉसरी बिजनेस?
दुकान में रखने के लिए सामान की कैटेगरी (Grocery items list) पहले से तय कर लें. इसमें अनाज (चावल, आटा, दाल, शक्कर, नमक), तेल और मसाले (सरसों तेल, रिफाइंड, हल्दी, मिर्च, धनिया), स्नैक्स और पैकेज्ड फूड (बिस्कुट, नमकीन, चिप्स, कोल्ड ड्रिंक), डेयरी प्रोडक्ट (दूध, दही, पनीर), डेली यूज़ आइटम (साबुन, शैम्पू, टूथपेस्ट, ब्रश, डिटर्जेंट) और पैकिंग के लिए प्लास्टिक या पेपर बैग शामिल करें. ग्रॉसरी शॉप में डेली रूटीन की ज़रूरत से जुड़ा सामान आसानी से मिल जाता है. एक्सपर्ट अंशुल जैन ने कहा कि छोटी किराना दुकान के लिए लगभग 100 से 150 वर्ग फुट का स्पेस काफी होता है. एक छोटी किराना दुकान खोलने में लगभग रु.1,50000 से रु. 2,50,000 तक का इन्वेस्ट लग सकता है. शुरुआत के लिए ये परफेक्ट लागत है क्योंकि जैसे-जैसे बिजनेस बढ़ेगा आपकी ग्रॉसरी शॉप का आकार भी बदलता रहेगा.

ये अनुमानित बजट है 
अगर दुकान किराये पर लेनी है तो लोकेशन के हिसाब से रु.3,000 से रु.10,000 प्रति माह किराया देना पड़ सकता है. दुकान के अंदर शेल्फ, रैक, काउंटर और कैश बॉक्स जैसी बेसिक सेटअप के लिए रु.15,000 से रु.30,000 तक लग सकते हैं. शुरुआती स्टॉक जैसे चावल, आटा, दाल, तेल, स्नैक्स, साबुन, टूथपेस्ट आदि के लिए रु.50,000 से रु.1,50,000 का खर्च आएगा. अगर कोल्ड ड्रिंक, दूध या डेयरी प्रोडक्ट बेचने हैं तो फ्रिज या डीप फ्रीजर में रु.12,000 से रु.25,000 लग सकते हैं. इसके अलावा नापतोल मशीन, लाइटिंग, साइन बोर्ड और लाइसेंस आदि के लिए भी अतिरिक्त खर्च आएगा. कुल मिलाकर, एक छोटी किराना दुकान खोलने में लगभग रु.1,50000 से रु.2,50,000 तक का निवेश लग सकता है. हालांकि ऊपर दिए गए कीमत अनुमानित है, समय-समय के साथ ये बदलता रहता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी