भारत » Sunil Shetty Net Worth : जिस होटल में पिता परोसते थे खाना, हीरो बनते ही पहले वही खरीदा, अन्‍ना के पास आज कितनी संपत्ति

Sunil Shetty Net Worth : जिस होटल में पिता परोसते थे खाना, हीरो बनते ही पहले वही खरीदा, अन्‍ना के पास आज कितनी संपत्ति

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

Sunil Shetty Business : बॉलीवुड में 100 से भी ज्‍यादा फिल्‍में कर चुके सुनील शेट्टी आज 125 करोड़ रुपये की नेट वर्थ के मालिक हैं. उनके पिता एक समय मुंबई के एक रेस्‍तरां में काम करते थे. बाद में सुनील शेट्टी ने स…और पढ़ें

HBD Sunil Shetty : जिस होटल में पिता परोसते थे खाना, हीरो बनते ही खरीद लियासुनील शेट्टी ने कई बिजनेस में निवेश किया है.
Happy Birthday Sunil Shetty : बॉलीवुड के अन्‍ना कहे जाने वाले सुनील शेट्टी का आज जन्‍मदिन है. बिना किसी सहारे के मायानगरी में अपनी पहचान बनाने वाले सुनील के पिता एक समय मुंबई के ही रेस्‍तरां में वेटर का काम करते थे. एक इंटरव्‍यू में यह बात खुद सुनील शेट्टी ने बताई थी. उन्‍होंने कहा था कि पिता जिस रेस्‍तरां में काम करते थे, बॉलीवुड में सफलता मिलने के बाद सबसे पहले उसी रेस्‍तरां को खरीदा. सुनील शेट्टी ने आज तक 100 से भी ज्‍यादा फिल्‍मों में काम किया और उनकी नेट वर्थ 100 करोड़ से भी ज्‍यादा बताई जाती है.

सुनील शेट्टी ने एक पॉडकास्‍ट में बताया था कि उनके पिता कम उम्र में ही मुंबई आ गए थे, क्‍योंकि उनके ऊपर परिवार की जिम्‍मेदारियां थी. यहां आकर उन्‍हें एक दक्षिण भारतीय रेस्‍तरां में काम मिल गया. उनकी शुरुआत खाने की मेज साफ करने से हुई और धीरे-धीरे वेटर बनने के बाद वह रेस्‍तरां के मैनेजर तक बने. बकौल सुनील शेट्टी जब उन्‍हें बॉलीवुड में सफलता मिल गई तो उन्‍होंने सबसे काम किया उन रेस्‍तरां को खरीदने का, जहां उनके पिता नौकरी किया करते थे.

कितनी नेट वर्थ के मालिक हैं अन्‍ना
सुनील शेट्टी को बॉलीवुड में अन्‍ना के नाम से जाना जाता है. उनकी नेट वर्थ करीब 125 करोड़ रुपये बताई जाती है. वह आज फिल्‍मों में भले ही उतने सक्रिय न दिखाई देते हों, लेकिन बिजनेसमैन के तौर पर वह कई कारोबार चला रहे हैं. सुनील शेट्टी और उनकी डिजाइनर पत्‍नी माना शेट्टी मुंबई में कई बुटीक चलाते हैं. इसके अलावा खंडाला में ‘जहान’ नाम से एक फार्म हाउस है, जहां साल 2023 में उनकी बेटी अथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल की शादी हुई थी.

कई स्‍टार्टअप में किया है निवेश
सुनील शेट्टी ने कई स्‍टार्टअप में भी निवेश किया है, जिसमें पुणे की फिटनेस कंपनी SQUATS प्रमुख रूप से शामिल है. इसके अलावा उनकी रियल एस्‍टेट कंपनी एस2 रियलिटी एंड डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड भी अच्‍छा काम कर रही है. मुंबई में अन्ना के दो रेस्‍तरां Mischief Dining Bar और Club H2O भी चलते हैं. हेल्‍थ एंड टेक ब्रांड Dr. Vaidya and UrbanPiper में भी सुनील शेट्टी ने बड़ा निवेश किया है.

मुंबई में बड़ा फर्नीचर स्‍टोर
सुनील शेट्टी ने हाल में ही मुंबई में एक बड़ा फर्नीचर स्‍टोर R House के नाम से लांच किया है. यह स्‍टोर लग्‍जरी और होम लाइफस्‍टाइल के लिए जाना जाता है. सुनील शेट्टी ने खुद का प्रोडक्‍शन हाउस भी बनाया है. उनकी कंपनी Popcorn Entertainment ने भागमभाग सहित कई फिल्‍मों का भी निर्माण किया है. सुनील शेट्टी ने सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग में मुंबई हीरोज की टीम को खरीदा है. Ferit Cricket Bash जैसी लीग के भी वह को-फाउंडर हैं. इन बिजनेस और इनवेस्‍टमेंट से सुनील शेट्टी को हर साल करोड़ों रुपये की कमाई होती है.

authorimg

Pramod Kumar Tiwari

प्रमोद कुमार तिवारी को शेयर बाजार, इन्‍वेस्‍टमेंट टिप्‍स, टैक्‍स और पर्सनल फाइनेंस कवर करना पसंद है. जटिल विषयों को बड़ी सहजता से समझाते हैं. अखबारों में पर्सनल फाइनेंस पर दर्जनों कॉलम भी लिख चुके हैं. पत्रकारि…और पढ़ें

प्रमोद कुमार तिवारी को शेयर बाजार, इन्‍वेस्‍टमेंट टिप्‍स, टैक्‍स और पर्सनल फाइनेंस कवर करना पसंद है. जटिल विषयों को बड़ी सहजता से समझाते हैं. अखबारों में पर्सनल फाइनेंस पर दर्जनों कॉलम भी लिख चुके हैं. पत्रकारि… और पढ़ें

homebusiness

HBD Sunil Shetty : जिस होटल में पिता परोसते थे खाना, हीरो बनते ही खरीद लिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी