खेल » ‘भाई, यह धोखाधड़ी है…’ जब अनुष्का शर्मा ने किया था आर माधवन को मैसेज, एक्टर से हो गई थी बड़ी गलती

‘भाई, यह धोखाधड़ी है…’ जब अनुष्का शर्मा ने किया था आर माधवन को मैसेज, एक्टर से हो गई थी बड़ी गलती

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

आर. माधवन ने हाल ही में बताया कि वह एक बार डीपफेक वीडियो का शिकार हो गए थे, जिसमें क्रिस्टियानो रोनाल्डो विराट कोहली की तारीफ करते हुए दिखे. इसके बाद आर माधवन को अनुष्का शर्मा ने सच बताया.

जब अनुष्का शर्मा ने किया था आर माधवन को मैसेज, एक्टर से हो गई थी बड़ी गलतीआर माधवन ने विराट कोहली से जुड़े मामले का बताया किस्सा.
नई दिल्ली. एआई के जमाने में डीपफेक वीडियोज तेजी से फैल रहे हैं. यहां तक कि बॉलीवुड सेलेब्रिटीज भी इससे सुरक्षित नहीं हैं. आर. माधवन ने हाल ही में बताया कि कैसे वह फेक वीडियो का शिकार हो गए थे, जिसमें फुटबॉल स्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली की तारीफ कर रहे थे. एक्टर को वीडियो इतना असली लगा कि उन्होंने उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया. बाद में अनुष्का शर्मा ने उन्हें सच बताया कि वह वीडियो एआई जनरेटेड है.

जीटीवी के साथ इंटरव्यू के दौरान आर. माधवन ने एआई-जनरेटेड डीपफेक वीडियो की वजह से धोखा खाने को लेकर बात बताई. उन्होंने कहा, ‘हां दरअसल, मैंने एक ऐसा रील देखा था, जिसमें विराट कोहली की जमकर तारीफ हो रही थी. मुझे लगता है कि वह रोनाल्डो थे, उन्हें कोहली की बैटिंग देखना कितना पसंद आया और वह उन्हें कितना महान खिलाड़ी मानते हैं. मैंने उस वीडियो को गर्व से फॉरवर्ड कर दिया, इंस्टाग्राम पर पोस्ट भी कर दिया. तभी मुझे अनुष्का का मैसेज आया- भाई, यह फ्रॉड है, यह AI है.’

शर्मिंदा हो गए थे आर. माधवन

आर माधवन ने आगे कहा, ‘वो वाकई शर्मिंदगी भरा पल था. मैं खुद को काफी जागरूक मानता हूं, लेकिन फिर भी मैं पूरी तरह झांसे में आ गया और जब अनुष्का ने गलतियां बताईं, तो मुझे एहसास हुआ-अरे हां, यह तो बड़ी गड़बड़ है. इसलिए, जो कुछ भी आप फॉरवर्ड कर रहे हैं, उसके प्रति बहुत सतर्क रहना चाहिए, वो विश्वसनीय होना चाहिए.’

‘आप जैसा कोई’ फिल्म में किया काम

वर्क फ्रंट की बात करें तो आर. माधवन हाल ही में फातिमा सना शेख के साथ ‘आप जैसा कोई’ फिल्म में नजर आ आए थे. इसके अलावा उन्होंने नयनतारा और सिद्धार्थ के साथ ‘टेस्ट’ में काम किया. उनकी ‘हिसाब बराबर’ ओटीटी पर रिलीज हुई, जिसे जिसका निर्देशन अश्विनी धीर ने किया है.

क्या थी हिसाब बराबर की कहानी?

हिसाब बराबर फिल्म की कहानी एक रेलवे टिकट चेकिंग अधिकारी की कहानी है, जो अपने बैंक खाते में 27.50 रुपये की मामूली गड़बड़ी को नोटिस करता है. यह छोटी सी असमानता उसे एक बड़े घोटाले की ओर ले जाती है, जिसमें एक शक्तिशाली बैंकर मिकी मेहता (नील नितिन मुकेश) शामिल है. इस फिल्म में कीर्ति कुल्हारी, रश्मि देसाई और फैसल राशिद भी अहम किरदारों में हैं.

homeentertainment

जब अनुष्का शर्मा ने किया था आर माधवन को मैसेज, एक्टर से हो गई थी बड़ी गलती

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी