खेल » 31 साल पहले आमने-सामने थे अजय-सलमान, 1 एक्शन तो दूसरी रोमांटिक ड्रामा, पहली बार BO पर बना था इतना बड़ा रिकॉर्ड

31 साल पहले आमने-सामने थे अजय-सलमान, 1 एक्शन तो दूसरी रोमांटिक ड्रामा, पहली बार BO पर बना था इतना बड़ा रिकॉर्ड

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

Salman Khan Vs Ajay Devgn: साल 1994 में बॉक्स ऑफिस पर सलमान खान और अजय देवगन आमने-सामने थे. सिनेमाघरों में एक तरफ ‘हम आपके हैं कौन’ रिलीज हुई थी तो दूसरी तरफ ‘विजयपथ’. वैसे तो दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित हुई थीं, लेकिन क्या आप जानते हैं कौन किस पर भारी पड़ा था?

Salman Khan, Hum Aapke Hain Koun, Ajay Devgn, Vijaypath, Highest Grossing Bollywood Movie in 1994, सलमान खान, हम आपके हैं कौन, अजय देवगन, विजयपथ, 1994 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म

नई दिल्ली. जब अजय देवगन ने बॉलीवुड में कदम रखा, तब तक सलमान खान अपनी पहचान बना चुके थे. उस समय वह अजय से सीनियर थे. आज हम साल 1994 में रिलीज हुई उन दो फिल्मों के बारे में बात करने जा रहे हैं, जिनके जरिए सलमान और अजय बॉक्स ऑफिस पर आमने-सामने थे.

Salman Khan, Hum Aapke Hain Koun, Ajay Devgn, Vijaypath, Highest Grossing Bollywood Movie in 1994, सलमान खान, हम आपके हैं कौन, अजय देवगन, विजयपथ, 1994 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म

5 अगस्त, 1994 में सिनेमाघरों में एक तरफ सलमान की फिल्म ‘हम आपके हैं कौन’ रिलीज हुई थी तो दूसरी तरफ अजय की ‘विजयपथ’. दोनों फिल्मों की कहानी काफी दमदार थी और दोनों का क्लाइमैक्स भी सॉलिड था. इस वजह से ये दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित हुई थीं.

Salman Khan, Hum Aapke Hain Koun, Ajay Devgn, Vijaypath, Highest Grossing Bollywood Movie in 1994, सलमान खान, हम आपके हैं कौन, अजय देवगन, विजयपथ, 1994 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म

अब सवाल ये है कि बॉक्स ऑफिस पर कौन किस पर भारी पड़ा था? तो आपको बता दें, सलमान खान न सिर्फ अजय जेवगन पर भारी पड़े थे, बल्कि उनकी फिल्म ‘हम आपके हैं कौन’ 1994 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म भी बनी थी.

Salman Khan, Hum Aapke Hain Koun, Ajay Devgn, Vijaypath, Highest Grossing Bollywood Movie in 1994, सलमान खान, हम आपके हैं कौन, अजय देवगन, विजयपथ, 1994 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म

इतना ही नहीं, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान खान की फिल्म ‘हम आपके हैं कौन’ बॉलीवुड की पहली ऐसी फिल्म थी जिसने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ अधिक की कमाई की थी. वहीं, अजय देवगन की फिल्म ‘विजयपथ’ 1994 की 12वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी थी.

Salman Khan, Hum Aapke Hain Koun, Ajay Devgn, Vijaypath, Highest Grossing Bollywood Movie in 1994, सलमान खान, हम आपके हैं कौन, अजय देवगन, विजयपथ, 1994 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म

बता दें, ‘हम आपके हैं कौन’ एक म्यूजिकल रोमांटिक ड्रामा फिल्म थी, जिसे सूरज बड़जात्या ने लिखा और निर्देशित किया था. इस फिल्म को राजश्री प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित किया गया था. इस फिल्म में माधुरी दीक्षित और सलमान खान मुख्य भूमिका में थे.

Salman Khan, Hum Aapke Hain Koun, Ajay Devgn, Vijaypath, Highest Grossing Bollywood Movie in 1994, सलमान खान, हम आपके हैं कौन, अजय देवगन, विजयपथ, 1994 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म

यह अपने परिवार के लिए अपने प्यार का त्याग करने की कहानी थी और यह साल 1982 में आई फिल्म ‘नदिया के पार’ की रीमेक थी. फिल्म में रामलक्ष्मण ने संगीत दिया था, जिन्होंने 14 गानों का साउंडट्रैक भी तैयार किया था, जो उस दौर के लिए असामान्य रूप से इस फिल्म में बड़ी संख्या में गाने थे.

Salman Khan, Hum Aapke Hain Koun, Ajay Devgn, Vijaypath, Highest Grossing Bollywood Movie in 1994, सलमान खान, हम आपके हैं कौन, अजय देवगन, विजयपथ, 1994 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म

‘हम आपके हैं कौन’ रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर छा गई थी और ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी. विकिपीडिया के आंकड़ों के अनुसार इस फिल्म ने दुनियाभर में लगभग ₹128 करोड़ की कमाई करने में सफलता हासिल की थी.

Salman Khan, Hum Aapke Hain Koun, Ajay Devgn, Vijaypath, Highest Grossing Bollywood Movie in 1994, सलमान खान, हम आपके हैं कौन, अजय देवगन, विजयपथ, 1994 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म

वहीं, बात करें फिल्म ‘विजयपथ’ की तो इस फिल्म में अजय देवगन के साथ तब्बू मुख्य भूमिका में नजर आई थीं. इस फिल्म को बनाने में मेकर्स के लगभग ₹2.75 करोड़ खर्च हुए थे, लेकिन इसकी कुल कमाई बॉक्स ऑफिस पर ₹11.53 करोड़ हुई थी.

homeentertainment

31 साल पहले आमने-सामने थे अजय-सलमान, पहली बार BO पर बना था इतना बड़ा रिकॉर्ड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी