विदेश » खाड़ी का ऐसा देश जिस पर युद्ध का कोई असर नहीं, ना काहू से दोस्ती ना काहू से बैर, भारतीय यहां खूब

खाड़ी का ऐसा देश जिस पर युद्ध का कोई असर नहीं, ना काहू से दोस्ती ना काहू से बैर, भारतीय यहां खूब

Facebook
Twitter
WhatsApp

होमफोटोनॉलेज

खाड़ी का वो देश जिस पर युद्ध का असर नहीं, ना काहू से दोस्ती ना बैर, भारतीय खूब

Last Updated:

ओमान अकेला खाड़ी का देश है, जिस पर युद्ध का कोई खास असर नहीं है. ऐसा नहीं है कि ओमान पर ड्रोन और मिसाइल नहीं गिरी हैं. ऐसा हुआ तो है लेकिन इक्का दुक्का ही. ओमान के लोग आराम से रह रहे हैं. उन्हें दिक्कत नहीं है. वह तटस्थता की नीति अपनाता है. भरपूर तेल है. जीवन जीने के लिए भरपूर धन. ये खाड़ी का खुशहाल देश है.

खाड़ी में ओमान अकेला देश है, जो खाड़ी के देशों में सबसे कम या ना के बराबर ही इस युद्ध से प्रभावित है. शुरू में ईरान ने वहां दो ड्रोन और कुछ छोटी मिसाइलें गिराईं लेकिन फिर उससे दूरी बना ली, क्योंकि उसे अंदाज हो गया कि इस युद्ध में ओमान तटस्थ है. वैसे ओमान ने हमेशा तटस्थ नीति अपनाई है. यह ईरान के साथ अच्छे संबंध रखता है और साथ ही अमेरिका और पश्चिमी देशों से भी संतुलित रिश्ते बनाए रखता है. ओमान में अमेरिका का कोई सैन्य बेस नहीं है. ओमान अमेरिका को स्थायी बड़े बेस देने से बचता है, लेकिन सीमित एक्सेस देता है. (wiki commons)

इसी वजह से खाड़ी के देशों में ओमान सबसे कम युद्धों से प्रभावित रहा है. मौजूदा युद्ध में भी ये अकेला ऐसा खाड़ी देश है जिस पर हाल के संघर्षों का सीधा असर नहीं पड़ा है. पिछले दशकों में ओमान ने किसी बड़े युद्ध में सीधे हिस्सा नहीं लिया. 1990-91 के गल्फ वॉर, इराक-कुवैत संघर्ष, यमन युद्ध, या हाल के ईरान-इजरायल-अमेरिका संघर्ष में ओमान पर कोई प्रत्यक्ष हमला नहीं हुआ. (wiki commons)

होमुर्ज स्ट्रेट बंद होने से बाकि देशों को तो बहुत दिक्कत हो रही है. दूसरे खाड़ी देश जैसे सऊदी अरब, यूएई, कुवैत, बहरीन, कतर तो सारा धंधा और तेल का कारोबार ही बैठ गया है. हमले पर उन अलग हो रहे हैं. उसकी तुलना में ओमान पर होमुर्ज जलडमरूमध्य बंद होने से बहुत कम और अलग तरह का असर पड़ा है. क्योंकि ओमान के मुख्य पोर्ट्स सोहार, सलाह और दुकुम होर्मुज स्ट्रेट के बाहर हैं. लिहाजा इसके जहाजों को खाड़ी में घुसने की जरूरत नहीं पड़ती, वो सीधे खुले समुद्र से आ जा सकते हैं. (wiki commons)

Add News18 as
Preferred Source on Google

ओमान के ज्यादातर आयात खासकर बल्क फूड जैसे चावल, अनाज, फ्रोजन मीट पहले से ही सोहार और सलाह बंदरगाह के जरिए होता है. बल्कि रिपोर्ट्स तो ये भी बताती हैं कि ओमान के पोर्ट्स को अल्टरनेटिव हब के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है. दूसरे भी कई खाड़ी के देशों का सामान यहां उतारकर ट्रक से आगे भेजा जा रहा है. (wiki commons)

ओमान खुशहाल देशों की सूची में काफी अच्छी रैंकिंग रखता है. यहां अपराध कम होते हैं. सामाजिक सुरक्षा अच्छी है. अर्थव्यवस्था स्थिर , तटस्थ विदेश नीति, और जीवन स्तर स्वास्थ्य और आजादी के लिहाज से बेहतर. लोग यहां शांति, परिवार, और काम-जीवन संतुलन से खुश रहते हैं. (wiki commons)

Generated image

वैसे आपको बता दें कि भारतीय यहां बहुत बड़ी संख्या में हैं. वो प्रशासनिक क्षेत्रों से लेकर हास्पिटल और सर्विसेज में मुख्य भूमिका निभाते हैं. यहां की कुल आबादी 55 लाख है, जिसमें 43फीसदी विदेशी हैं. इनमें भारतीय सबसे बड़ा समूह है करीब 7 से 8 लाख. बहुत से भारतीय तो यहां सदियों पहले आकर बस गए, जो यहां बिजनेस चलाते हैं. भारतीय यहां इंजीनियरिंग,आईटी, हेल्थकेयर, रिटेल, कंस्ट्रक्शन, होटल, ट्रेड में मजबूत हैं. 35 फीसदी भारतीय डॉक्टर, इंजीनियर, मैनेजर औऱ बैंकर हैं तो 25-30 फीसदी अनस्किल्ड या सेमी-स्किल्ड कामों में हैं. (AI News18 Image)

कई बड़े ट्रेडिंग हाउस, सुपरमार्केट, रेस्टोरेंट, कंस्ट्रक्शन कंपनियां भारतीय मूल के लोग चलाते हैं. भारतीयों को यहां के राजा द्वारा पसंद भी किया जाता है, यहां तक राजा के महल में भारतीयों का बड़ा स्टाफ है. कुल मिलाकर भारतीय यहां सबसे ज्यादा प्रभावशाली बने हुए हैं. (wiki commons)

Generated image

ओमान में खाने का सामान को लेकर मुख्य रूप से आयात पर निर्भर है. इस देश का ज्यादातर इलाका रेगिस्तानी और शुष्क है, जिससे बड़े पैमाने पर कृषि संभव नहीं. हालांकि, ओमान ने हाल के वर्षों में खुद की उत्पादन क्षमता काफी बढ़ाई है अब उसकी कुल खाद्य सुरक्षा 65-66% के आसपास पहुंच गई है. अनाज, दालें, सब्जियां, फल आमतौर पर बाहर से ही आते हैं. भारत से भी बड़े पैमाने पर यहां खाद्य सामग्री का निर्यात होता है. (AI News18 Image)

Generated image

ओमान की अर्थव्यवस्था का मुख्य आधार अभी भी तेल और गैस है, लेकिन अब वह विजन 2040 के तहत तेजी से डाइवर्सिफिकेशन कर रहा है, अब वो तेल के साथ अपनी इकोनॉमी को गैर तेल सेक्टर्स पर भी ले जा रहे हैं. हालांकि अब भी उनका मुख्य रेवेन्यू तेल और गैस से ही आता है. (AI News18 Image)

ओमान में जीवनशैली काफी आरामदायक, सुरक्षित और बैलेंस्ड मानी जाती है. ये महिलाओं और विदेशियों के लिए बहुत सुरक्षित माना जाता है. कास्ट ऑफ लिविंग अमेरिका से 36 फीसदी सस्ती है किराया भी बहुत महंगा नहीं. बाहर का व्यक्ति यहां आकर आराम से रह सकता है. क्वालिटी लाइफ अच्छी है. हेल्थकेयर, एजुकेशन, मॉडर्न इंफ्रास्ट्रक्चर अच्छा है. विदेशियों के लिए यहां का वेतन टैक्स-फ्री होता है. सैलरी अच्छी मिलती है. गर्मी ज्यादा होती है लेकिन हर जगह एसी लगे होते हैं.
(wiki commons)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी