विदेश » दुनिया का वो देश, जिसका काम बगैर तेल के चल सकता है, खत्म किये जा रहे पेट्रोल पंप

दुनिया का वो देश, जिसका काम बगैर तेल के चल सकता है, खत्म किये जा रहे पेट्रोल पंप

Facebook
Twitter
WhatsApp

होमफोटोनॉलेज

दुनिया का वो देश जिसका काम बगैर तेल के चल सकता है,खत्म किये जा रहे पेट्रोल पंप

Last Updated:

दुनिया में एक देश ऐसा भी है, जहां जमीन के नीचे गर्मी है, वहां से उस देश को गर्म पानी और एनर्जी भरपूर मात्रा में मिलती है. कई ग्लेशियर नदियां जो बिजली देती हैं. ये देश धीरे धीरे पेट्रोल बंद कर रहा है, उनकी जगह चार्जिंग स्टेशन लगा रहा है. इस देश के बारे में कहा जाता है कि अगर उसे तेल नहीं भी मिले तो बगैर हाय-हाय किच-किच के ये आराम से चलता रहेगा. उसको तेल की ज्यादा जरूरत ही नहीं

Generated image

दुनिया का एक देश जैसा भी है, जिसे अगर तेल नहीं मिले तो उसका काम काफी हद तक बिना इसके चल सकता है. वो दुनिया के उन गिने-चुने देशों में है जो बिना तेल के भी अपनी ज्यादातर ऊर्जा जरूरत आराम से पूरी कर सकता है. इसका मतलब ये नहीं कि वहां बिल्कुल तेल इस्तेमाल नहीं होता लेकिन ये सच है कि इस देश की ऊर्जा व्यवस्था ग्रीन एनर्जी पर इतनी आधारित हो चुकी है कि वहां तेल की जरूरत बहुत कम रह जाती है. वहां पेट्रोल पंप भी धीरे धीरे बंद होते जा रहे हैं.

Generated image

आइसलैंड धरती के उन इलाकों में है जहां जमीन के नीचे बहुत ज्यादा गर्मी और ज्वालामुखीय गतिविधि है. इसलिए वहां जमीन के नीचे से निकलने वाली गर्म भाप और गर्म पानी से बिजली बनती है और हीटिंग होती है और काफी हद तक किचन का भी काम चल जाता है. आइसलैंड में बहुत सारी ग्लेशियर नदियां हैं. इनसे बड़े पैमाने पर हाइड्रोपावर बनती है. इन दोनों की वजह से वहां की बिजली करीब 100 ग्रीन मानी जाती है.

जमीन के नीचे से गर्म पानी पाइपों से सीधे घरों तक आता है, इसलिए वहां हीटिंग के लिए तेल लगभग इस्तेमाल ही नहीं होता. आइसलैंड की बिजली का स्रोत 70 फीसदी हाइड्रो इलैक्ट्रिक है तो 30 जियोथर्मल. इसलिए उनको बिजली उत्पादन के लिए कोयला या तेल की जरूरत नहीं पड़ती. आइसलैंड को अक्सर ग्रीन एनर्जी का मॉडल कहा जाता है. कई देश वहां जाकर यह सीखते हैं कि जियोथर्मल ऊर्जा कैसे इस्तेमाल की जाए.

Add News18 as
Preferred Source on Google

Generated image

अगर दुनिया में अचानक तेल खत्म हो जाए तो भी आइसलैंड को परिवहन क्षेत्र में चुनौती आएगी, लेकिन बाकी ऊर्जा सिस्टम काफी हद तक चलता रहेगा लेकिन उसके 40 फीसदी वाहन ईवी हो चुके हैं, तो काफी हद तक वो इस पर भी काबू पा सकते हैं. यहां की आबादी मुश्किल से 3.8 लाख है. यहां प्रचुर गर्म पानी और भाप है. बहुत सारी ग्लेशियर नदियां. प्रकृति ने ही उसे जियोथर्मल ऊर्जा का खजाना दिया है.

Generated image

चूंकि उनके पास असीमित और सस्ती ‘जियोथर्मल एनर्जी’ है, वे बड़े-बड़े ग्रीनहाउस में साल भर सब्जियां और फल उगा सकते हैं, भले ही बाहर कितनी भी बर्फ क्यों न जमी हो. तेल की कमी से उनकी खेती पर वैसा असर नहीं पड़ेगा जैसा उन देशों पर पड़ेगा जो खाद और ट्रैक्टरों के लिए पूरी तरह तेल पर निर्भर हैं.

Generated image

आइसलैंड ऐसा देश भी है, जहां पेट्रोल पंप धीरे धीरे बंद किये जा रहे हैं. सरकार और ऊर्जा कंपनियां धीरे-धीरे उनका महत्व कम कर रही हैं. उनकी जगह ईवी चार्जिंग नेटवर्क तेज़ी से बढ़ाया जा रहा है. फिर यहां सड़क नेटवर्क सीमित हैं और चार्जिंग नेटवर्क बनाना कमोवेश आसान.

Generated image

आइसलैंड का चार्जिंग नेटवर्क सिस्टम काफी व्यवस्थित है. देश की हर सड़क पर हर 50–100 किमी पर फास्ट चार्जिंग स्टेशन हैं. उनसे लंबी दूरी की यात्रा भी संभव है. कई पुराने पेट्रोल पंप ऊर्जा स्टेशन में बदल रहे हैं. आइसलैंड में पर्यटन बहुत बड़ा उद्योग है. यहां होटल, गेस्टहाउस, शॉपिंग सेंटर अक्सर ईवी चार्जर उपलब्ध कराते हैं. पर्यटक रात भर में कार चार्ज कर लेते हैं.

Generated image

बिजली सस्ती है. अधिकांश घर स्वतंत्र मकानों में हैं. इसलिए बहुत से लोग घर पर ही रात में कार चार्ज करते हैं. चार साल बाद वहां कोई पेट्रोल डीजल की कार नहीं दिखेगी. उन्हें बंद कर दिया जाएगा. हालांकि वहां मछली पकड़ने वाले जहाज, लंबी दूरी के ट्रक, हवाई जहाज और दूरदराज के ग्रामीण वाहन अभी पेट्रोल से चल रहे हैं.

Generated image

वैसे आप कह सकते हैं कि आइसलैंड दुनिया के उन देशों में है जहां कई लोग कहते हैं कि अगर तेल अचानक खत्म भी हो जाए तो देश की ऊर्जा व्यवस्था काफी हद तक चलती रहेगी, क्योंकि उनकी बिजली, हीटिंग और किचन ईंधन पहले से ही पूरी तरह नवीकरणीय स्रोतों से चल रही है.

Generated image

जनसंख्या के हिसाब से आइसलैंड अपेक्षाकृत छोटा है, लेकिन इसका कुल क्षेत्रफल 103,000 वर्ग किलोमीटर (39,768 वर्ग मील) है. यह आइसलैंड को दुनिया का 18वां सबसे बड़ा द्वीप और ग्रेट ब्रिटेन के बाद यूरोप का दूसरा सबसे बड़ा द्वीप बनाता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी