मनोरंजन » ‘द केरल स्टोरी 2’ ने तीसरे दिन इतने करोड़ का किया बिजनेस, डबल डिजिट में पहुंचा फर्स्ट वीकेंड का टोटल कलेक्शन

‘द केरल स्टोरी 2’ ने तीसरे दिन इतने करोड़ का किया बिजनेस, डबल डिजिट में पहुंचा फर्स्ट वीकेंड का टोटल कलेक्शन

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

The Kerala Story 2 box office day 3: विपुल अमृतलाल शाह की ‘द केरल स्टोरी 2’ केरल हाई कोर्ट से हरी झंडी मिलने के बाद आखिरकार 27 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. फिल्म को समीक्षकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है. पहले पार्ट की तुलना में इसकी ओपनिंग डे की कमाई कम रही, लेकिन इसके बावजूद फिल्म ने तीसरे दिन अपनी रफ्तार बरकरार रखने में कामयाबी हासिल की है. दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर चर्चा बनी हुई है.

ख़बरें फटाफट

'द केरल स्टोरी 2' ने तीसरे दिन इतने करोड़ का किया बिजनेस, जानें टोटल कलेक्शनZoom

बॉक्स ऑफिस पर ‘द केरल स्टोरी 2’ ने बरकरार रखी है अपनी रफ्तार.

नई दिल्ली. केरल हाई कोर्ट से हरी झंडी मिलने के बाद ‘द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड’ आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म की रिलीज पर लगा स्टे हटने के बाद इसे तय तारीख पर ही उतारा गया, हालांकि क्लीयरेंस शाम को मिलने की वजह से पहले दिन फिल्म की स्क्रीनिंग रात से ही शुरू हो पाई. पहले शनिवार को बॉक्स ऑफिस पर अच्छी पकड़ बनाने के बाद, अब फिल्म के तीसरे दिन यानी रविवार के कलेक्शन के आंकड़े भी सामने आ गए हैं.

पहले पार्ट ने की थी 35 करोड़ की कमाई

अगर हम 2023 में आई फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से तुलना करें, तो इसका दूसरा पार्ट दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में उतना सफल साबित नहीं हुआ है. जहाँ 2023 की फिल्म ने अपने शुरुआती तीन दिनों में 35.43 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया था, वहीं ‘द केरल स्टोरी 2’ इस आंकड़े से काफी पीछे रह गई है. रविवार, 1 मार्च 2026 को ‘द केरल स्टोरी 2’ की हिंदी बेल्ट में कुल ऑक्युपेंसी 13.16 फीसदी दर्ज की गई.

क्या है ‘द केरल स्टोरी 2’ की कहानी?

‘द केरल स्टोरी’ के इस स्पिरिचुअल सीक्वल में कहानी के दायरे को और बड़ा किया गया है. इसमें भारत के अलग-अलग कोनों से आई कई युवतियों के सफर को दिखाया गया है. फिल्म उनकी व्यक्तिगत जद्दोजहद और रिश्तों की गहराई में उतरती है. साथ ही, यह कथित धर्मांतरण जैसे संवेदनशील मुद्दों और उन सामाजिक दबावों को भी उजागर करती है, जो उनकी पहचान और उनके फैसलों को प्रभावित करते हैं.

‘द केरल स्टोरी 2’ की स्टारकास्ट

बताते चलें कि विपुल अमृतलाल शाह द्वारा निर्मित और कामाख्या नारायण सिंह के निर्देशन में बनी यह फिल्म 27 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. फिल्म में उल्का गुप्ता, अदिति भाटिया, ऐश्वर्या ओझा, सुमित गहलावत और अर्जन सिंह औजला जैसे सितारे अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं. अपनी संवेदनशील कहानी और कलाकारों के दमदार अभिनय के साथ यह फिल्म समाज के गहरे मुद्दों को छूने का प्रयास करती है.

About the Author

authorimg

Kamta Prasad

साल 2015 में दैनिक भास्कर से करियर की शुरुआत की. फिर दैनिक जागरण में बतौर टीम लीड काम किया. डिजिटल करियर की शुरुआत आज तक से की और एबीपी, ज़ी न्यूज़, बिज़नेस वर्ल्ड जैसे संस्थानों में काम किया. पिछले 6 सालों से …और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी