मनोरंजन » लीलाराम की बड़े पर्दे पर होगी वापसी, परेश रावल ने ‘मालामाल वीकली’ के सीक्वल पर लगाई मुहर, लॉटरी वाला मचेगा धमाल

लीलाराम की बड़े पर्दे पर होगी वापसी, परेश रावल ने ‘मालामाल वीकली’ के सीक्वल पर लगाई मुहर, लॉटरी वाला मचेगा धमाल

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

अगर आप भी साल 2006 की उस सुपरहिट कॉमेडी फिल्म ‘मालामाल वीकली’ के फैन हैं, तो आपके लिए एक बड़ी खुशखबरी है. पिछले काफी समय से इस फिल्म के सीक्वल को लेकर कयास लगाए जा रहे थे, लेकिन अब खुद परेश रावल ने इन खबरों पर मुहर लगा दी है. उन्होंने कंफर्म किया कि वह इस सीक्वल फिल्म का हिस्सा हैं और जल्द ही इसकी तैयारी शुरू करेंगे. करीब 20 साल बाद लीलाराम के उस मजेदार किरदार को दोबारा पर्दे पर देखना वाकई दिलचस्प होने वाला है.

ख़बरें फटाफट

परेश रावल ने 'मालामाल वीकली' के सीक्वल पर लगाई मुहर, लॉटरी वाला मचेगा धमालZoom

साल 2006 में रिलीज हुई थी मालामाल वीकली फिल्म.

नई दिल्ली. परेश रावल की फिल्म ‘मालामाल वीकली’ करीब दो दशक पहले बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार है. साल 2006 में आई प्रियदर्शन की इस कल्ट क्लासिक फिल्म ने एक गुमशुदा लॉटरी टिकट के पीछे मचे हंगामे से सबको लोटपोट कर दिया था। इस यादगार फिल्म में राजपाल यादव, रितेश देशमुख और दिवंगत एक्टर ओम पुरी ने अपनी बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग से जादू बिखेरा था. अब इसके सीक्वल की खबरों ने फैंस का उत्साह फिर से बढ़ा दिया है.

साल 2012 में आई थी ‘कमाल धमाल मालामाल’

दिलचस्प बात यह है कि साल 2012 में प्रियदर्शन ‘कमाल धमाल मालामाल’ नाम की फिल्म लेकर आए थे, जिसे उस वक्त ‘मालामाल वीकली’ का रीबूट माना गया था. उस फिल्म में भी परेश रावल, राजपाल यादव, ओम पुरी और नाना पाटेकर जैसे मंझे हुए कलाकारों की टोली नजर आई थी.

भागम भाग 2 फिल्म में नजर आएंगे परेश रावल

परेश रावल इन दिनों ‘भागम भाग 2’ को लेकर भी सुर्खियों में हैं, जो 2006 में आई उनकी सुपरहिट फिल्म का सीक्वल है. हालांकि, इस बार फिल्म में एक बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा. अपकमिंग पार्ट में गोविंदा की जगह अब मनोज बाजपेयी नजर आएंगे.

परेश रावल की अपकमिंग फिल्में

परेश रावल के वर्क फ्रंट की बात करें तो वे आने वाले समय में बैक-टू-बैक बड़े धमाके करने वाले हैं. जल्द ही वे प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी फिल्म ‘भूत बंगला’ में अक्षय कुमार के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे. यह फिल्म 10 अप्रैल 2026 को रिलीज होने वाली है, जिसका अक्षय ने प्रमोशन भी शुरू कर दिया है. इसके अलावा, फैंस के लिए खुशी की बात यह है कि सुपरहिट तिकड़ी फिर साथ लौटेगी, क्योंकि परेश ‘वेलकम टू द जंगल’ और ‘हेरा फेरी 3’ में भी अक्षय कुमार के साथ नजर आएंगे.

About the Author

authorimg

Kamta Prasad

साल 2015 में दैनिक भास्कर से करियर की शुरुआत की. फिर दैनिक जागरण में बतौर टीम लीड काम किया. डिजिटल करियर की शुरुआत आज तक से की और एबीपी, ज़ी न्यूज़, बिज़नेस वर्ल्ड जैसे संस्थानों में काम किया. पिछले 6 सालों से …और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी