मनोरंजन » ‘द केरल स्टोरी 2’ पर विवाद जारी, थिएटर मालिकों को मिल रहीं धमकियां, प्रोड्यूसर ने मुख्यमंत्रियों से लगाई गुहार

‘द केरल स्टोरी 2’ पर विवाद जारी, थिएटर मालिकों को मिल रहीं धमकियां, प्रोड्यूसर ने मुख्यमंत्रियों से लगाई गुहार

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

फिल्ममेकर विपुल अमृतलाल शाह की फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2’ को लेकर विवाद एक बार फिर गरमा गया है. कोर्ट से हरी झंडी मिलने के बाद फिल्म रिलीज तो हो गई, लेकिन अब चेन्नई और केरल के थिएटर मालिकों को इसे हटाने के लिए धमकियां मिल रही हैं. विपुल शाह ने इस पर कड़ी नाराजगी जताते हुए दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों से अपील की है कि वे अदालत के आदेश को सख्ती से लागू करवाएं और गुंडों पर लगाम कसें.

ख़बरें फटाफट

'द केरल स्टोरी 2' पर विवाद जारी, थिएटर मालिकों को मिल रहीं धमकियां Zoom

‘द केरल स्टोरी 2’ को विवादों के बाद कोर्ट से रिलीज के लिए मिली हरी झंडी.

नई दिल्ली. ‘द केरल स्टोरी 2’ को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. भारी विरोध और रिलीज पर रोक लगने के बाद यह मूवी सिनेमाघरों में लगी है. अब प्रोड्यूसर विपुल अमृतलाल शाह ने आरोप लगाया है कि चेन्नई और केरल में सिनेमाघर मालिकों को फिल्म द केरल स्टोरी 2 के शो बंद करने की धमकियां दी जा रही हैं. अदालत द्वारा रोक हटाए जाने के बाद फिल्म शुक्रवार को सिनेमाघरों में उतरी थी, लेकिन अब इसे रोकने के लिए दबाव बनाया जा रहा है. विपुल शाह ने दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों से हस्तक्षेप की मांग करते हुए अदालत के फैसले को सख्ती से लागू करने की अपील की है. उन्होंने कहा कि कानून तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए.

रोक लगने पर नहीं की स्क्रीनिंग

विपुल शाह ने कानून के प्रति अपना सम्मान जाहिर करते हुए कहा कि जब फिल्म पर रोक लगी थी, तब उन्होंने कोई भी गैरकानूनी स्क्रीनिंग नहीं की और न्यायपालिका के आदेश का पूरा पालन किया. अब केरल हाईकोर्ट ने फिल्म की रिलीज पर लगा अंतरिम स्टे हटा दिया है, जिससे सिनेमाघरों में इसके प्रदर्शन का रास्ता साफ हो गया है. बता दें कि हाईकोर्ट की खंडपीठ ने सिंगल-जज बेंच के पुराने आदेश को पलटते हुए यह फैसला सुनाया है.

फिल्म को दर्शकों से मिल रहा शानदार रिस्पॉन्स

सिनेमाघर मालिकों की प्रतिक्रिया पर विपुल शाह ने बताया कि फिल्म को दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है, जिससे डिस्ट्रीब्यूटर्स और थिएटर मालिक बेहद खुश हैं. रिस्पॉन्स इतना जबरदस्त है कि वे अब फिल्म के शो और स्क्रीन की संख्या बढ़ाने की योजना बना रहे हैं.

स्क्रीन्स बढ़ाना चाहते हैं डिस्ट्रीब्यूटर्स

विपुल शाह ने द केरल स्टोरी 3 फिल्म की सफलता पर खुशी जताते हुए कहा, ‘सिनेमाघर मालिकों और डिस्ट्रीब्यूटर्स ने तो यहां तक कहा है कि वे फिल्म की स्क्रीन्स और शोज बढ़ाना चाहते हैं. उन्हें साफ दिख रहा है कि दर्शकों का यह जबरदस्त उत्साह बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई में बदलने वाला है.

About the Author

authorimg

Kamta Prasad

साल 2015 में दैनिक भास्कर से करियर की शुरुआत की. फिर दैनिक जागरण में बतौर टीम लीड काम किया. डिजिटल करियर की शुरुआत आज तक से की और एबीपी, ज़ी न्यूज़, बिज़नेस वर्ल्ड जैसे संस्थानों में काम किया. पिछले 6 सालों से …और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी