Last Updated:
दिवंगत सुपरस्टार धर्मेंद्र को 79वें बाफ्टा अवॉर्ड्स में ग्लोबल सम्मान दिया गया, जिससे हेमा मालिनी और उनका परिवार गर्व महसूस कर रहा है. नवंबर 2025 में उनके निधन के बाद मिले इस सम्मान पर हेमा मालिनी ने उन्हें दुनिया भर के फैंस की प्रेरणा बताया. साथ ही, उन्होंने पारिवारिक कलह की अफवाहों को खारिज करते हुए साफ कहा कि सनी, बॉबी, ईशा और अहाना सहित पूरा परिवार एकजुट है और धर्मेंद्र के दिए संस्कारों का पालन कर रहा है. वह खुद को डांस और कामों में व्यस्त रखकर खालीपन से उबरने की कोशिश कर रही हैं.

हेमा मालिनी खालीपन से बचने के लिए खुद को बिजी रखती हैं.
नई दिल्ली: भारतीय सिनेमा के ‘ही-मैन’ दिवंगत सुपरस्टार धर्मेंद्र को हाल में लंदन में आयोजित 79वें बाफ्टा में खास सम्मान दिया गया. वे नवंबर 2025 में उम्र संबंधी बीमारियों की वजह से चल बसे थे. ग्लोबल स्टेज पर ‘इन मेमोरियम’ सेक्शन में उन्हें याद किया गया, जहां वह इस साल शामिल होने वाले इकलौते भारतीय कलाकार थे. भावुक मौके पर उनकी पत्नी और एक्ट्रेस हेमा मालिनी ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि धर्मेंद्र जी इसके पूरी तरह हकदार थे. उन्होंने बताया कि यह सिर्फ उनके परिवार के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए गर्व की बात है कि दुनिया भर की महान फिल्मी हस्तियों के बीच भारत के दिग्गज सुपरस्टार का नाम गर्व से लिया गया. हेमा मालिनी ने कहा कि धर्मेंद्र की सादगी और उनकी शख्सियत ही थी जो उन्हें आज भी करोड़ों लोगों के दिलों में जिंदा रखे हुए है.
‘बॉर्डर 2’ की स्क्रीनिंग पर पहुंचे थे ईशा-अहाना
पारिवारिक रिश्तों को लेकर होने वाली चर्चाओं पर भी हेमा मालिनी ने पहली बार खुलकर बात की और सभी अफवाहों को सिरे से खारिज कर दिया. हेमा मालिनी ने बताया कि सनी देओल, बॉबी, ईशा और अहाना—सभी बच्चे एक-दूसरे से और अपने पिता से बहुत प्यार करते हैं. वे कहती हैं, ‘पापा है न, पापा के लिए सब करेंगे. चाहें ये बच्चे हों या वो बच्चे हों. परिवार के बीच कोई निगेटिविटी नहीं है. जहां धरमजी हों, वहां कैसी निगेटिविटी?’ हाल में ईशा और अहाना का फिल्म ‘बॉर्डर 2’ की स्क्रीनिंग पर जाना इस बात का सबूत है कि परिवार में कोई कड़वाहट नहीं है.
हेमा मालिनी की निजता का सम्मान करने की अपील
हेमा मालिनी ने साफ कहा कि धर्मेंद्र जी प्यार और संस्कारों का स्रोत थे और उनके रहते परिवार में नकारात्मकता की कोई जगह नहीं है. उन्होंने मीडिया और लोगों से भी अपील की कि वे इधर-उधर की बातें करने के बजाय परिवार की निजता का सम्मान करें. उनके अनुसार, परिवार की एकजुटता पब्लिक को दिखाने की चीज नहीं है, बल्कि यह उनके आपसी प्रेम का हिस्सा है.
About the Author

अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल…और पढ़ें
Delhi,Delhi,Delhi
February 26, 2026, 12:03 IST





