Last Updated:
एक्ट्रेस से संन्यासी बनीं महामंडलेश्वर ममता कुलकर्णी ने दिव्या भारती को याद किया. उन्हें अपने जमाने की खूबसूरत हीरोइन बताया. आज दिव्य की बर्थ एनिवर्सरी है. इस मौके पर ममता ने एक दिव्या के साथ वाली दो तस्वीर शेयर की है. एक ब्लैक एंड व्हाइट और दूसरी कलरफुल है. हालांकि, दोनों एक ही तस्वीर है.

दिव्या भारती के साथ ममता कुलकर्णी. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @mamtakulkarniofficial____)
मुंबई. दिवंगत एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी की आज बर्थ एनिवर्सरी है. दिव्या की 52वीं बर्थ एनिवर्सरी पर ममता कुलकर्णी ने उन्हें याद किया और एक पोस्ट किया. ममता ने इंस्टाग्राम पर दिव्या के साथ अपनी एक पुरानी तस्वीर शेयर की, जिसमें दिव्या भी नजर आ रही हैं. दिव्या का 1993 में 19 साल की उम्र में निधन हो गया था. ममता ने पोस्ट में लिखा, “अपने जमाने की खूबसूरत एक्ट्रेस को हैप्पी बर्थडे दिव्या भारती.” उन्होंने पोस्ट में सेलिब्रेशन वाला इमोजी भी शामिल किया है. उन्होंने दिव्या को याद करते हुए कहा कि उन्होंने कम समय में भी हिंदी सिनेमा में अपनी अमिट छाप छोड़ी.
दिव्या भारती अपनी एक्टिंग, चुलबुलेपन और खूबसूरती के लिए जानी जाती थीं. वह अपने समय की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस में शामिल थीं. उन्होंने टीनएज में पिन-अप मॉडल के तौर पर करियर की शुरुआत की थी. दिव्या ने 1990 में तेलुगु फिल्म ‘बोब्बिली राजा’ से एक्टिंग डेब्यू किया था, जो बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही. इसके बाद उन्होंने ‘असेंबली राउडी’ और ‘राउडी अल्लुडु’ जैसी हिट तेलुगु फिल्मों में काम किया और इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई.
ममता कुलकर्णी का इंस्टाग्राम पोस्ट.
दिव्या भारती ने साल 1992 में हिंदी सिनेमा में एक्शन थ्रिलर ‘विश्वात्मा’ से कदम रखा. इसके बाद वह ‘शोला और शबनम’ में नजर आईं. दिव्या ने ‘जान से प्यारा’, ‘दीवाना’, ‘बलवान’, ‘दिल ही तो है’, ‘दुश्मन ज़माना’, ‘गीत’, ‘दिल आशना है’, ‘क्षत्रिय’ और ‘रंग’ जैसी फिल्मों में काम किया. उनकी आखिरी फिल्म 1993 में रिलीज हुई ‘शतरंज’ थी, जिसमें मिथुन चक्रवर्ती, जैकी श्रॉफ और जूही चावला भी थे.
साल 1993 में दिव्या भारती का 19 साल की उम्र में अपने पांचवीं मंजिल के फ्लैट की बालकनी से गिरने के बाद निधन हो गया था. उनकी मौत के हालात को लेकर कई तरह की साजिश की थ्योरी सामने आईं, लेकिन आधिकारिक तौर पर इसे एक हादसा माना गया.
अगर ममता कुलकर्णी की बात करें तो उन्होंने ‘वक्त हमारा है’, ‘क्रांतिवीर’, ‘करण अर्जुन’, ‘सबसे बड़ा खिलाड़ी’, ‘आंदोलन’, ‘बाज़ी’, ‘चाइना गेट’ और ‘छुपा रुस्तम: ए म्यूजिकल थ्रिलर’ जैसी फिल्मों में काम किया. उन्होंने ‘कभी तुम कभी हम’ फिल्म के बाद फिल्म इंडस्ट्री छोड़ दी थी. पिछले साल महाकुंभ के दौरान उन्होंने संन्यास धारण कर लिया. वह किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर बनीं और अपना नाम बदलकर श्री यामाई ममता नंद गिरी रख लिया.
About the Author
रमेश कुमार, सितंबर 2021 से न्यूज 18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. इससे पहले एबीपी न्यूज, हिंदीरश (पिंकविला), हरिभूमि, यूनीवार्ता (UNI) और नेशनल दुनिया में काम कर चुके हैं. एंटरटेनमेंट, एजुकेशन और पॉलिटिक्स में रूच…और पढ़ें
Mumbai,Maharashtra
February 25, 2026, 14:01 IST





