मनोरंजन » आमिर खान की हिट ठुकराने वाला एक्टर, 2019 में ‘आशिक’ बनकर रचा इतिहास, 1 रिजेक्टर से तो एक्टर बन गया सुपरस्टार

आमिर खान की हिट ठुकराने वाला एक्टर, 2019 में ‘आशिक’ बनकर रचा इतिहास, 1 रिजेक्टर से तो एक्टर बन गया सुपरस्टार

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

शाहिद कपूर अपनी एक्टिंग, डांस और स्टाइल के लिए जाने जाते हैं. हर फिल्म में उनका अलग ही अंदाज देखने को मिलता है. पंकज कपूर के बेटे शाहिद ने इंडस्ट्री को कई हिट फिल्में दी हैं. लेकिन कम लोग जानते हैं कि उन्होंने ऐसी कई फिल्मों को मना कर दिया था जो बाद में बड़ी सुपरहिट साबित हुईं.

shahid kapoor family tree, shahid kapoor parents, shahid kapoor father and mother, shahid kapoor siblings

नई दिल्ली. सबसे पहले बात करते हैं रंग दे बसंती की. साल 2006 में आई इस फिल्म को राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने डायरेक्ट किया था. ये रोल पहले शाहिद को ऑफर हुआ था, लेकिन उस वक्त वो दूसरे प्रोजेक्ट्स में बिजी थे, इसलिए मना कर दिया. बाद में आमिर खान ने लीड रोल निभाया और फिल्म आइकॉनिक बन गई.

Madhuri dixit, Rekha, vinod Khanna, Amitabh Bachchan, shatrughan Sinha, Farhan Akhtar, Madhuri dixit vinod Khanna dayavan, Amitabh Bachchan shatrughan Sinha kala pathar, movie zindagi na milegi dobara, Bollywood controvery

इसके बाद आती है जिंदगी ना मिलेगी दोबारा. साल 2011 में रिलीज हुई इस फिल्म को जोया अख्तर ने डायरेक्ट किया था. दोस्ती और जिंदगी को नए नजरिए से दिखाने वाली इस फिल्म में ऋतिक रोशन, फरहान अख्तर और अभय देओल नजर आए. ये फिल्म भी पहले शाहिद को ऑफर हुई थी, लेकिन डेट्स की दिक्कत की वजह से उन्होंने छोड़ दी.

Rockstar-

इम्तियाज अली की फिल्म रॉकस्टार भी शाहिद के पास गई थी. लेकिन उस समय उन्होंने जब वी मेट को चुना. बाद में रणबीर कपूर ने ये रोल किया और फिल्म उनके करियर की बड़ी हिट साबित हुई. आज भी रॉकस्टार को कल्ट फिल्म माना जाता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

bollywood blockbuster movies, dhanush sonam kapoor raanjhanaa film, dhanush sonam kapoor raanjhanaa film last scene, dhanush raanjhanaa film release date, dhanush raanjhanaa movie story, raanjhanaa film budget, raanjhanaa film box office collection, raanjhanaa film budget, kabir singh movie release date, shahid kapoor kabir singh movie look, kabir singh movie budget, kabir singh movie box office collection, shahid kapoor kabir singh director, kabir singh movei story, shahid kapoor kabir singh hairstyle name, ranbir kapoor animal look, ranbir kapoor animal movie budget, ranbir kapoor animal movie release date, ranbir kapoor animal movie World wide collection, ranbir kapoor animal movie budget, saiyaara movie budget, Saiyaara name meaning, Saiyaara movie cast, Saiyaara hero name, saiyaara actress name, Saiyaara movie world wide collectoin

आनंद एल राय की रांझणा भी पहले शाहिद को ऑफर हुई थी. लेकिन व्यस्तता की वजह से उन्होंने मना कर दिया. बाद में धनुष ने इस फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू किया और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया. सोनम कपूर भी इसमें लीड रोल में थीं.

Sushant Singh Rajput movies, MS Dhoni The Untold Story, Kedarnath, Chhichhore, Kai Po Che, Dil Bechara, Sonchiriya, Detective Byomkesh Bakshy

शुद्ध देसी रोमांस भी शाहिद को ऑफर हुई थी. लेकिन उन्होंने इस फिल्म को भी रिजेक्ट कर दिया था. बाद में इसी फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत ने लीड रोल निभाया था. फिल्म को लोगों ने काफी पसंद किया था. फिल्म में सुशांत के साथ परिणीति चोपड़ा नजर आई थीं.

shahid kapoor hit movies, shahid kapoor hit movies list, shahid kapoor superhit movies, shahid kapoor movies box office collection

इतना ही नहीं, बैंग बैंग, गोरी तेरे प्यार में, वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई दोबारा और बेशर्म जैसी फिल्मों के ऑफर भी शाहिद के पास आए थे. लेकिन किसी न किसी वजह से उन्होंने ये प्रोजेक्ट्स छोड़ दिए. अगर वो इन प्रोजेक्ट में भी काम करते तो उनकी हिट लिस्ट में इन धांसू फिल्मों के रोल भी होते.

साल 2019 में उन्होंने फिल्म कबीर सिंह में काम किया था. इस फिल्म में उन्होंने ऐसे सिरफिरे आशिक का रोल निभाया था कि फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी. इस फिल्म ने ताबड़तोड़ कमाई की थी. शाहिद कपूर के करियर के लिए भी ये फिल्म वरदान साबित हुई थी.

आज जब शाहिद अपना जन्मदिन मना रहे हैं और उनकी हालिया फिल्म ओ रोमियो को भी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है, तो ये जानना दिलचस्प है कि अगर उन्होंने ये फिल्में की होतीं तो शायद उनका करियर और भी अलग दिशा में जाता. लेकिन जैसा कहते हैं, हर फैसला किसी न किसी वजह से होता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी