Last Updated:
कंगना रनौत ने अक्सर अपने बेबाक बयानों के लिए जानी जाती हैं. वह कई बार ट्रोल भी होती हैं, लेकिन अपनी बातों को निडरता के साथ रखती हैं. हाल में उन्होंने एक क्रिप्टिक पोस्ट किया है. कंगना ने उन लोगों को जॉम्बीज कहा है जिनके पास दिमाग नहीं हैं और उनके कोई एंबिशन नहीं है. बाहर से सामान्य दिखते हैं. उन्होंने लोगों को सलाह दी है कि जो आपको माफी मांगने के लिए मजबूर करते हैं, उनसे दूर रहें.

कंगना रनौत ने 3 प्वाइंटर में नोट लिखा है. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @kanganaranaut)
मुंबई. बॉलीवुड स्टार कंगना रनौत ने हाल ही में लोगों को ‘जॉम्बीज़’ से दूर रहने की सलाह दी है. उनका कहना है कि कई लोग बिना किसी एंबिशन या इंटेलीजेंस के घूम रहे हैं. कंगना ने इंस्टा स्टोरी पर एक नोट शेयर किया और लिखा, “मैं आमतौर पर ज्ञान नहीं देती लेकिन अगर आपको यह पढ़ने की जरूरत है तो… 1. चाहे आप कितने भी स्मार्ट या सफल क्यों न हों, अगर आपको जीवन में अपग्रेड चाहिए तो उनसे मिलें जो आपसे ज्यादा स्मार्ट हैं और उन्हें दिल से सराहें, अगर संभव हो तो उनकी संगत में रहें.”
कंगना रनौत ने आगे लिखा, “2. हर कोई बाहर से सामान्य दिखता है लेकिन बहुत सारे जॉम्बीज़ बिना किसी महत्वाकांक्षा या भावनात्मक बुद्धिमत्ता के घूम रहे हैं, उनसे दूर रहें जो आपको सफल/खूबसूरत/दयालु होने के लिए माफी मांगने पर मजबूर करते हैं. अगर आपके कोई दोस्त नहीं हैं तो इसमें कोई शर्म की बात नहीं है. आम लोगों से असाधारण व्यवहार की उम्मीद न करें.”
कंगना रनौत ने आखिरी में लिखा, “3. आखिर में अपनी कहानी को अपनाएं, खुद को दूसरों की नजरों से न देखें, खुद को ऐसे देखें जैसे आप अपने ही बच्चे हैं और अब ईमानदारी से सोचें कि आप अपने लिए क्या चाहते हैं. खुद के प्रति दयालु रहें, आपके अस्तित्व का एक कारण है, आप महत्वपूर्ण हैं. हरे कृष्णा.”
कंगना रनौत का क्रिप्टिक पोस्ट. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @kanganaranaut)
बता दें, कंगना रनौत अपने बेबाक बयानों और विचारों के लिए भी जानी जाती हैं. वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपने फॉलोअर्स के साथ इंस्पिरेशन और मोटिवेशनल बातें शेयर करती हैं. साथ ही सामाजिक मुद्दों पर भी अपनी राय रखती हैं. इसके लिए वह कई बार ट्रोल भी होती हैं, लेकिन वह बिना इसकी परवाह नहीं करतीं.
बात करें वर्कफ्रंट की, तो कंगना रनौत ने ‘गैंगस्टर’ डेब्यू किया था. इसके बाद ‘फैशन’ के लिए उन्होंने बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड जीता. साल 2013 में आई फिल्म ‘क्वीन’ से उन्हें खूब पॉपुलैरिटी मिली. वह महिला प्रधान सिनेमा की टॉप एक्ट्रेस बन गईं. उनकी फिल्में ‘तनु वेड्स मनु’ और इसका सीक्वल ‘तनु वेड्स मनु रिटर्न्स’, साथ ही ‘मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी’ और ‘पंगा’ में उनके अभिनय को खूब सराहा गया.
About the Author
रमेश कुमार, सितंबर 2021 से न्यूज 18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. इससे पहले एबीपी न्यूज, हिंदीरश (पिंकविला), हरिभूमि, यूनीवार्ता (UNI) और नेशनल दुनिया में काम कर चुके हैं. एंटरटेनमेंट, एजुकेशन और पॉलिटिक्स में रूच…और पढ़ें
Mumbai,Maharashtra
February 25, 2026, 12:11 IST





